CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Murder Case Filing Delay : हत्या का मुकदमा दर्ज कराने में लगे 30 साल, पिता ने न्याय की आस में तोड़ा दम

Murder Case Filing Delay : हत्या का मुकदमा दर्ज कराने में लगे 30 साल, पिता ने न्याय की आस में तोड़ा दम

By Newsdesk Admin
17/09/2025
Share
Murder Case Filing Delay
Murder Case Filing Delay

सीजी भास्कर, 17 सितंबर : न्याय तो छोड़िए, सिर्फ मुकदमा दर्ज कराने में कितने जतन करने पड़ते हैं, यह मामला उसकी बानगी है। जवान बेटे की हत्या (Murder Case Filing Delay) का मुकदमा कराने के लिए थाना-कचहरी के चक्कर लगाते-लगाते पिता की मौत हो गई तो भतीजे ने बीड़ा उठाया। पैरवी करते-करते सात बीघा जमीन बिक गई। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में 43 एसपी बदले, लेकिन कोई नहीं पसीजा। दाद देनी होगी परिवार की, जिला मुख्यालय के पांच सौ से ज्यादा बार चक्कर काटे। हताश हुए, लेकिन आस नहीं खोई। मामला हाई कोर्ट पहुंचा तो न्याय मिला। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से एक आरोपित की मौत हो चुकी है।

मामला उत्तर प्रदेश के कोंच कस्बे का है। 1995 में नवरात्र पर देवी प्रतिमा स्थापित हुई थी। पांच अक्टूबर, 1995 को प्रतिमा विसर्जन के लिए उमाशंकर बाजपेयी का पुत्र 22 वर्षीय प्रदीप सबके साथ सैदनगर बेतवा नदी पर गया था। शाम करीब पौने छह बजे उसके डूबने की सूचना आई। तलाश के बाद भी शव नहीं मिला। पिता ने आरोप लगाया कि उनके परिवार के ही आठ लोगों ने जमीन के लालच में बेटे की नदी में डुबाकर हत्या (Murder Case Filing Delay) कर दी। लेकिन पुलिस ने इसे हादसा मानकर जांच बंद कर दी।

पिता ने तत्कालीन एसपी से शिकायत की, लेकिन शव न मिलने से मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। हारकर पिता ने 14 अक्टूबर, 1998 को स्थानीय अदालत में अपील दायर की। उसी दिन कोटरा थाने में एफआईआर दर्ज करने का आदेश हुआ, लेकिन पुलिस ने मामले को टाल दिया। चक्कर लगाते-लगाते उमाशंकर बीमार हो गए और 27 अप्रैल, 2021 को करीब 75 वर्ष की उम्र में उनकी मौत हो गई।

मुकदमा न होने से आरोपितों के हौसले बुलंद थे और वे धमकियां देने लगे। कागजात भी गायब कर दिए गए। परेशान होकर उमाशंकर के बड़े बेटे देवेंद्र के बेटे सोनू ने दौड़भाग शुरू की और हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाई कोर्ट ने 24 जून, 2025 को स्थानीय अदालत को मुकदमे को लेकर आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने नई पत्रावलियां तैयार कराईं।

कोटरा थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने बताया कि 17 सितंबर को पुरानी तहरीर के आधार पर श्रीराम, राकेश, प्रेमनारायण, प्रकाश नारायण, कुलदीप नारायण, अनिल कुमार, अनूप कुमार और श्याम नारायण के खिलाफ युवक की हत्या (Murder Case Filing Delay) और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपित प्रकाश नारायण की पहले ही मौत हो चुकी है, जिसे विवेचना में हटाया जाएगा।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक थाने में मामले की शुरुआत की एंट्री ही दर्ज नहीं थी। परिवार स्थानीय अदालत के आदेश का हवाला जरूर दे रहा था, लेकिन थाने में यह जानकारी कहीं नहीं थी। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि एक साधारण नागरिक को हत्या जैसे गंभीर अपराध (Murder Case Filing Delay) का मुकदमा लिखवाने के लिए भी जिंदगी भर संघर्ष करना पड़ सकता है।

जान से मारने की धमकी दे पत्नी ने फोड़ दिया सिर, लहुलुहान पति पहुंचा भिलाई थाना, बोला – “साहब, मेरी बीबी से मुझे बचाओ”
काला जादू’ के शक में युवक की निर्मम हत्या, प्राइवेट पार्ट काटकर बांध में फेंका शव – गांव में फैली सनसनी
उत्तराखंड में संदिग्ध लोगों का होगा सत्यापन, CM धामी ने जिलाधिकारी को दिए जांच के निर्देश
तिरंगे का अपमान, खालिस्तान जिंदाबाद के नारे… लंदन में विदेश मंत्री की सुरक्षा में चूक पर क्या बोला MEA
Uttarakhand News: सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात, कई मुद्दों पर की चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shoaib Dhebar Extortion Case
Shoaib Dhebar Extortion Case : 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार

Shoaib Dhebar Extortion Case : पुलिस की जांच…

Bilaspur Knife Murder Case
Bilaspur Knife Murder Case : दो गुटों में खूनी झड़प, चाकू से हमला कर युवक की हत्या: जंगल में रातभर पड़ा रहा शव

Bilaspur Knife Murder Case :पुलिस के मुताबिक मृतक…

Bank Strike Deferred
Bank Strike Deferred : रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला, 5 दिन कामकाज की मांग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

Bank Strike Deferred :बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?