CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अस्पताल-बंद स्कूलों के मुद्दे लेकर BSP पहुंचे MLA रिकेश, निदेशक प्रभारी से हुई सार्थक चर्चा

अस्पताल-बंद स्कूलों के मुद्दे लेकर BSP पहुंचे MLA रिकेश, निदेशक प्रभारी से हुई सार्थक चर्चा

By Newsdesk Admin
18/09/2025
Share

सेक्टर-9 हास्पीटल बनेगा पीजीआई जैसा मेडिकल कॉलेज

टाउनशिप में आवास निर्माण, प्लांटेशन से PM ट्राफी पर हुआ विमर्श

सीजी भास्कर, 18 सितंबर। भिलाई इस्पात संयंत्र क्षेत्र में जन उपयोगी मुद्दे को लेकर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की निदेशक प्रभारी चितरंजन मोहापात्रा से सार्थक चर्चा हुई है।

Contents
  • सेक्टर-9 हास्पीटल बनेगा पीजीआई जैसा मेडिकल कॉलेज
  • टाउनशिप में आवास निर्माण, प्लांटेशन से PM ट्राफी पर हुआ विमर्श
    • लखनऊ PGI की तर्ज पर सेक्टर-9 में मेडिकल कॉलेज
    • जो बीएसपी प्रापर्टी अवैध कब्जे में है, उसका हो ऑक्शन
    • स्कूल बिल्डिंग का हो जीर्णोद्धार, बंद किए स्कूल हों चालू
    • एक पेड़ मां के नाम – पर्यावरण पर विशेष पहल
    • सेवानिवृत्त कर्मचारियों, व्यापारियों की समस्या का हल
    • बीएसपी में प्रधानमंत्री ट्राफी के लिए हों सार्थक प्रयास
    • खाली जमीन पर पीएम आवास या वैकल्पिक व्यवस्था

विधायक सेन ने सेक्टर-9 हास्पीटल, बीएसपी जमीन को अवैध कब्जा मुक्त रखने, स्कूल के जीर्णोद्धार तथा बंद की गईं स्कूलों को प्रारंभ करने जैसे मुद्दों पर बीएसपी के निदेशक प्रभारी से बात हुई है।

आज हुई इस मुलाकात के दौरान भिलाई टाउनशिप में आवश्यक नगर निगम के कार्यों के लिए एनओसी, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं सहित मार्केट में व्यावसायिक लीज नवीनीकरण की समस्या के जल्द निराकरण, प्रधानमंत्री ट्राफी, गोद लिए गांव के विकास जैसे गंभीर विषयों पर हुई चर्चा के बाद अनेक विषयों पर प्रभारी निदेशक से सहमति बनी है। इन विषयों पर योजना तैयार कर केंद्र सरकार और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) को भेजा जाएगा।

लखनऊ PGI की तर्ज पर सेक्टर-9 में मेडिकल कॉलेज

विधायक रिकेश सेन ने सेक्टर-9 हास्पीटल को मेडिकल कॉलेज बनाए जाने को लेकर निदेशक प्रभारी श्री मोहापात्रा से चर्चा की है। सेक्टर-9 स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र को लखनऊ संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस की तर्ज पर डेवलप करने पर सहमति बना इसके लिए योजना तैयार कर शीघ्र केंद्र सरकार और सेल को भेजा जाएगा।

जो बीएसपी प्रापर्टी अवैध कब्जे में है, उसका हो ऑक्शन


भिलाई इस्पात संयंत्र की खाली और अवैध कब्जायुक्त जमीनों का शीघ्र ऑक्शन कर उसे जरूरतमंदों को दिए जाने पर भी चर्चा हुई है। इसके आलावा बीएसपी द्वारा गोद लिए गए गांवों में सीएसआर मद से विकास कार्य शुरू करने पर भी सहमति बनी है। विधायक रिकेश सेन ने कहा कि बीएसपी की बेशकीमती जमीन वर्षों से अवैध कब्जे में हैं। (MLA Rikesh discussion with the Director in charge BSP)

इंफोर्समेंट विभाग इन्हें खाली करवाया है मगर फिर कब्जे होते रहते हैं इसलिए इन पर आवश्यक किराया या अस्थायी  अलार्टमेंट कर जरूरतमंद लोगों को दिया जाए।

स्कूल बिल्डिंग का हो जीर्णोद्धार, बंद किए स्कूल हों चालू


विधायक रिकेश सेन ने टाउनशिप के स्कूलों के भवन और कैंपस के जीर्णोद्धार पर भी निदेशक प्रभारी से चर्चा की है। इस विषय पर बीएसपी प्रबंधन ने हरी झंडी दी है। साथ ही जो स्कूल मैनेजमेंट ने बंद किए हैं, उन्हें एनजीओ या निजी शैक्षणिक संस्थानों को योजना बना कर देते हुए शिक्षण प्रारंभ करने पर भी सहमति बनी है।

बंद किए गए स्कूल के भवनों को व्यवस्थित कर उनमें शैक्षणिक गतिविधियां प्रारंभ करने एजुकेशनल ग्रुप या गैर सरकारी संगठन के माध्यम से प्रारंभ किए जाने पहल की जाएगी।

एक पेड़ मां के नाम – पर्यावरण पर विशेष पहल


भिलाई इस्पात संयंत्र के मार्डनाइजेशन के साथ ही पर्यावरण को और भी दुरुस्त बनाने के गंभीर प्रयास पर भी इस बैठक में चर्चा हुई है। (MLA Rikesh discussion with the Director in charge BSP)

विधायक रिकेश ने कहा कि टाउनशिप और भिलाई के वातावरण को व्यवस्थित रखने प्लांटेशन पर बीएसपी प्रबंधन को गंभीर प्रयास करने की आवश्यकता है।

निदेशक प्रभारी ने प्लांटेशन को लेकर निगम और जिला प्रशासन को सहयोग और आवश्यकतानुसार पौधे तथा जमीन उपलब्ध कराने की बात कही है।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों, व्यापारियों की समस्या का हल


बीएसपी के पूर्व कर्मचारियों और लीज की जमीन पर व्यवसाय कर रहे व्यापारियों की समस्याओं को लेकर लंबे समय से खिंचतान चल रही है। लीज नवीनीकरण राशि को लेकर भी अनेक अड़चनें हैं इस विषय पर कमेटी बना कर जल्द इसका सार्थक हल निकाला जाना चाहिए।

पूर्व रिटायर्ड कर्मचारियों की समस्याओं के समय पर समाधान पर भी विभाग तत्परता से पहले करें। निदेशक प्रभारी ने जल्द इस विषय का हल निकालने आश्वस्त किया है।

बीएसपी में प्रधानमंत्री ट्राफी के लिए हों सार्थक प्रयास

विधायक रिकेश सेन ने निदेशक प्रभारी से कहा कि देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले एकीकृत इस्पात संयंत्र (आईएसपी) के रूप में भिलाई इस्पात संयंत्र लगभग एक दर्जन बार प्रधानमंत्री ट्राफी विजेता बना।

अब तक 19 प्रतिष्ठित अवार्ड मिल चुका है लेकिन प्लांट मार्डनाइजेशन के दौरान लंबे समय से लगातार हम ऐसे अवार्ड से चूक रहे हैं। (MLA Rikesh discussion with the Director in charge BSP)

भिलाई इस्पात संयंत्र से ही भिलाई का गौरव और पहचान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर है, इसलिए ऐसे गर्वपूर्ण इतिहास को क्रमिक दोहराते हुए आगे बढ़ने से न केवल कर्मचारियों बल्कि भिलाइयंस का भी मनोबल हाई होगा। अतः मापदंड अनुरूप इस दिशा में भी ध्यान देना जरूरी है।

खाली जमीन पर पीएम आवास या वैकल्पिक व्यवस्था

बीएसपी निदेशक प्रभारी श्री मोहापात्रा ने वैशाली नगर विधायक द्वारा टाउनशिप में पड़ी खाली और अनुपयोगी जमीन को कब्जामुक्त बनाए रखने के प्रस्ताव पर जल्द पहल के लिए आश्वस्त किया है। (MLA Rikesh discussion with the Director in charge BSP)

श्री सेन ने कहा कि सेक्टर-6 में अनेक जर्जर बिल्डिंग खाली कराई जा चुकी हैं, वर्तमान में यह खंडहरनुमा हो टाउनशिप के सौंदर्य पर धब्बा दिखाई पड़ रही हैं।

बीएसपी प्रबंधन की अगर कोई आवास निर्माण योजना है तो आवास बनाए अन्यथा इस जमीन पर प्रधानमंत्री आवास बनाए जाने की पहल हो। (MLA Rikesh discussion with the Director in charge BSP)

श्री मोहापात्रा ने इस संबंध में भी सेल और केंद्र सरकार से मार्गदर्शन के लिए पहल की बात कही है।
Eid 2025 : BJP विधायक की आपत्ति पर मौलाना राशिदी का बयान, कहा- ‘कोई मंत्री आ जाए तो घंटा ….’
Operation Talaash : ऑपरेशन तलाश में कैसे मिली बड़ी सफलता, हजारों परिवारों को लौटे अपने लोग
Government Services : सरकारी दफ्तरों में अब टल-मटोल खत्म! 13 सेवाएं बंधीं समय की जंजीर में
भिलाई स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, ब्लास्ट फर्नेस-8 में उत्पादन ठप, केबल जले
सरकारी गेस्ट हाउस में अफसरों की शराब पार्टी उजागर, 5 अधिकारी पकड़े गए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Accountant duped by posing as Facebook friend : क्रिप्टोकरेंसी में निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा

सीजी भास्कर, 31 मई। राजधानी रायपुर में क्रिप्टोकरेंसी…

Taxes will change from June : UPI और बैंकिंग के नियम, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

सीजी भास्कर, 31 मई। जून महीने की शुरुआत…

Balod shop fight video goes viral : टेबल-कुर्सी और ड्रिल मशीन से हमला, मारपीट का VIDEO वायरल

सीजी भास्कर, 31 मई। बालोद जिले में देर…

Youth arrested with drug injection : ओडिशा से लाकर बिक्री की तैयारी, 98 प्रतिबंधित इंजेक्शन जब्त

सीजी भास्कर, 31 मई। रायगढ़ जिले में नशीले…

US pressure on Iran : ईरान पर दबाव बढ़ाने की तैयारी में अमेरिका, ट्रंप बोले- शर्तें नहीं मानीं तो सैन्य कार्रवाई संभव

सीजी भास्कर, 31 मई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

You Might Also Like

PLFI Naxal Threat
छत्तीसगढ़

PLFI Naxal Threat : प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के नाम से पूर्व उप सरपंच को धमकी, पुलिस जांच में जुटी

15/10/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Teacher Recruitment Chhattisgarh :छत्तीसगढ़ में अगले शिक्षा सत्र से पहले होगी 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश

13/09/2025
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डसामाजिक

Mistreatment of third gender : थर्ड जेंडर के साथ बदसलूकी, लड़कों ने अश्लील इशारे किए, जवाब देने पर मारपीट की, FIR दर्ज

31/10/2025
छत्तीसगढ़

Shishupal Parvat Saraipali : रोमांच और प्रकृति का संगम: शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब, युवाओं में बढ़ी लोकप्रियता

18/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?