CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CID Investigation : महशूर गायक जुबीन गर्ग की मौत रहस्यमयी, अब सीआइडी करेगी परख

CID Investigation : महशूर गायक जुबीन गर्ग की मौत रहस्यमयी, अब सीआइडी करेगी परख

By Newsdesk Admin
20/09/2025
Share
CID Investigation
CID Investigation

सीजी भास्कर, 20 सितंबर। असम सरकार ने प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग की मौत की जांच सीआइडी (CID Investigation) को सौंपने का फैसला किया है। राज्य पुलिस को इस मामले से संबंधित सभी प्राथमिकियां जांच के लिए सीआइडी को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया गया है। गौरतलब है कि जुबीन का निधन शुक्रवार को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय हुआ था। वह बिना लाइफ जैकेट पहने तैर रहे थे। इस घटना ने पूरे राज्य और संगीत जगत को गहरे शोक में डाल दिया है।

मुख्यमंत्री का बड़ा कदम

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “प्रिय जुबीन के निधन के संबंध में मैंने पुलिस महानिदेशक को सभी एफआईआर सीआइडी (CID Investigation) को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया है।” मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उन्होंने भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग से बातचीत की है और जुबीन की मौत के कारणों की विस्तृत जांच की मांग की है। उच्चायुक्त ने उन्हें इस मामले में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

हत्या की साजिश का आरोप

इस मामले में दर्ज पहली प्राथमिकी नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंत और गायक के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा के खिलाफ मोरीगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि वे जुबीन को गाने के बहाने विदेश ले गए, लेकिन असल मकसद उनकी हत्या करना था। इसके बाद से राज्यभर में कई अन्य प्राथमिकियां भी दर्ज की गई हैं। खबरों के मुताबिक, उनकी मौत से एक रात पहले जुबीन को एक पार्टी में ले जाया गया था।

अंतरराष्ट्रीय जांच की तैयारी

मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि सिंगापुर के अधिकारियों ने भी जांच शुरू कर दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चूंकि घटना विदेश में हुई है, इसलिए अगर कोई आपराधिक पहलू सामने आता है तो भारत सिंगापुर से आधिकारिक जानकारी मांगेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अगर साबित होता है कि जुबीन को गलत इरादे से असम से बाहर ले जाया गया था, तो उस पहलू की भी गहन जांच की जाएगी। राज्य सरकार ने भरोसा दिलाया कि इस मौत से संबंधित हर पहलू की निष्पक्ष जांच सीआइडी (CID Investigation) द्वारा की जाएगी।

पार्थिव शरीर का अंतिम सफर

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जुबीन का पार्थिव शरीर दिल्ली से विशेष विमान से गुवाहाटी ले जाएंगे। शव को पहले सिंगापुर स्थित भारतीय उच्चायोग को सौंपा गया और वहां से शनिवार देर रात दिल्ली लाया गया। रविवार सुबह पार्थिव शरीर असम पहुंचेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि जुबीन के पार्थिव शरीर को सबसे पहले उनके काहिलीपाड़ा स्थित आवास पर ले जाया जाएगा। इसके बाद गुवाहाटी के सरुसजाई स्पोर्ट्स स्टेडियम में आम लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

राज्य सरकार ने जुबीन के सम्मान में 20 से 22 सितंबर तक तीन दिवसीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान सरकारी कार्यालयों में झंडे झुके रहेंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित रहेंगे।

असम में उमड़ा जनसैलाब

गुवाहाटी में जुबीन गर्ग के आवास पर शनिवार को भारी संख्या में लोग जुटे। राजनीतिक नेताओं, कलाकारों और आम जनता ने परिवार के साथ एकजुटता जताई। जुबीन की पत्नी गरिमा गर्ग भी कुछ समय के लिए शोकसभा में शामिल हुईं। राज्यभर में शोक सभाएं और श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किए गए। गुवाहाटी और अन्य शहरों में कई व्यापारिक प्रतिष्ठान स्वतः बंद रहे ताकि लोग इस महान गायक को अंतिम श्रद्धांजलि दे सकें।

अमर रहेंगे जुबीन के गीत

जुबीन गर्ग ने असमिया और हिंदी फिल्मों में कई लोकप्रिय गीतों को अपनी आवाज दी थी। ‘अनामिका’, ‘मोनोर निजानोत’, ‘माया’, ‘आशा’ और ‘माजुलिर एजोनी सुवाली’ उनके गाए कुछ मशहूर गीत हैं। संगीत प्रेमियों का कहना है कि जुबीन का जाना असम ही नहीं, पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। हालांकि उनके गीत और उनकी यादें हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी।

Bigg Boss 19 :  बिग बॉस 19 को मिला अपना पहला फाइनलिस्ट, टॉप 5 में पहुंचा ये कंटेस्टेंट
7 Dogs Film Trailer : सऊदी फिल्म 7 Dogs में सलमान – संजय की सरप्राइज एंट्री, ट्रेलर ने मचाया तहलका, फैंस बोले – अब फिल्म देखना तय
O Romeo OTT Release : थिएटर के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’
Rashmika Mandanna Love Story : विजय देवरकोंडा से पहले इस सुपरस्टार से हुई थी सगाई, लेकिन शादी से पहले ही खत्म हो गया रिश्ता
पुष्पा 2 – भगदड़ से महिला की गई जान, 9 साल का बच्चा हुआ बेहोश, थिएटर संचालक और एक्टर अल्लू अर्जुन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का जुर्म दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Main Wapas Aaunga Opening Day Collection : पहले दिन 4.5 करोड़ तक की कमाई का अनुमान

सीजी भास्कर, 12 जून। सिनेमाघरों में इन दिनों…

250 MBBS Seats Stalled in Chhattisgarh : 5 नए सरकारी मेडिकल-कॉलेजों को NMC की मंजूरी नहीं, इंफ्रास्ट्रक्चर और फैकल्टी की कमी बनी बड़ी वजह

सीजी भास्कर, 12 जून। छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित 5…

Marriage Promise Exploitation Case Kondagaon : गर्भपात कराने का आरोप, 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 12 जून। कोंडागांव जिले की बयानार…

Liquor Overrating Action Chhattisgarh : 4 सस्पेंड, 8 को नोटिस, वायरल हुई संघ की चैट

सीजी भास्कर, 12 जून। छत्तीसगढ़ की शराब दुकानों…

Ramanujnagar Bike Collision : एक की मौत, एक गंभीर घायल

सूरजपुर के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर…

You Might Also Like

मनोरंजन

Asus Gaming Phone Exit: गेमिंग कम्युनिटी को झटका, दुनिया के तगड़े Gaming Phones पर लगा विराम

19/01/2026
देश-दुनियामनोरंजन

छत्तीसगढ़ का युवक, पड़ोस की है युवती, सलमान खान की सुरक्षा में फिर सेंध, दो दिन में महिला समेत 2 लोग पकड़े गए

22/05/2025
Rise And Fall Show
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डमनोरंजन

Rise And Fall Show : युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ पर पवन सिंह का फ्लर्ट, बोले– ‘कुछ भी हो जाए, मैं आ जाऊंगा…’

16/09/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्गमनोरंजनराज्यसांस्कृतिकसाहित्य - सम्मान

छठ मैया के गीतों को स्वर देने वालीं शारदा सिन्हा के नाम होगा भिलाई का कुरूद तालाब, विधायक रिकेश ने की पहल, कहा – शारदाजी की प्रतिमा भी लगेगी, एक करोड़ की करी घोषणा

05/11/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?