CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Coal Scam Chhattisgarh : 50 करोड़ के राज… जयचंद की रिमांड से खुलेंगे सौम्या के काले खेल!

Coal Scam Chhattisgarh : 50 करोड़ के राज… जयचंद की रिमांड से खुलेंगे सौम्या के काले खेल!

By Newsdesk Admin
23/09/2025
Share
Coal Scam Chhattisgarh
Coal Scam Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 23 सितंबर। कोयला घोटाले की जांच राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने और तेज कर दी है। जांच एजेंसी के रडार पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव रहीं सौम्या चौरसिया एक बार फिर से आ गई हैं। रविवार को सौम्या के खासमखास और सीएम सचिवालय में पदस्थ रहे लिपिक जयचंद कोशले के रायपुर व जांजगीर-चांपा स्थित ठिकानों पर छापेमारी में कोल घोटाले (Coal Scam Chhattisgarh) से जुड़े कई अहम दस्तावेज और 50 करोड़ खपाने के सबूत मिले।

अधिकारियों का कहना है कि जयचंद से पूछताछ में कई गुप्त राज सामने आने की संभावना है। सोमवार को जयचंद को गिरफ्तार कर विशेष कोर्ट में पेश किया गया और 26 सितंबर तक रिमांड पर भेज दिया गया।

जांच में सामने आया कि अवैध कोयला परिवहन से आने वाला पैसा जयचंद के जरिए सौम्या तक पहुंचता था। जयचंद ने खुद भी 10 करोड़ से ज्यादा कमाई की। रायपुर की सेजबहार कालोनी का आलीशान मकान और जांजगीर-चांपा के अकलतरा स्थित पैतृक घर इसी कमाई से बने हैं। ईडी भी जयचंद से कई बार पूछताछ कर चुकी है। (Coal Scam Chhattisgarh)

ईओडब्ल्यू के अनुसार जयचंद रायपुर नगर निगम में कर्मचारी था। 2018-19 में सौम्या जब निगम में अपर आयुक्त बनीं, तो जयचंद उनका निज सहायक बन गया। कांग्रेस सरकार बनने पर सौम्या मुख्यमंत्री की उप सचिव हुईं, तो जयचंद की पोस्टिंग भी वहीं करा दी गई। वह उनके ऑफिस का पूरा काम देखता था, जिसमें पैसों का लेन-देन और निवेश भी शामिल था। (Coal Scam Chhattisgarh)

सरकार बदलने के बाद भी जयचंद ने अपनी पोस्टिंग पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के बंगले में कराई। वहीं से वह सौम्या के लिए काम देखता रहा और कोल लेवी घोटाले से बतौर कमीशन मिले 50 करोड़ रुपये के निवेश में अहम भूमिका निभाई। जब्त दस्तावेजों से संदेह है कि उसने सौम्या की काली कमाई को अलग-अलग जगह निवेश किया। (Coal Scam Chhattisgarh)

फिलहाल सौम्या चौरसिया सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत पर प्रदेश से बाहर हैं। मार्च 2025 में उन्हें यह राहत मिली थी। हालांकि शर्तों के मुताबिक उन्हें अभी छत्तीसगढ़ राज्य में रहने की इजाजत नहीं है। (Coal Scam Chhattisgarh)

Chhattisgarh Rajyotsav 2025: जनता ने लिखा सरकार को सीधा संदेश, पुलिस पंडाल में गूंजे बदलाव के सुर
Koriya Jeeraphool Rice : कोरिया के जीराफूल चावल को FPO मॉडल से नई पहचान
Chhattisgarh Waqf Board Appeal: नवरात्र पर मुस्लिम युवाओं को गरबा से दूर रहने की सलाह
Raipur Stabbing Incident : दो जगह चाकूबाजी, ई-रिक्शा चालक समेत तीन घायल
SDO Bribe Case : बलौदाबाजार में एसडीओ 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shine 2026 Raipur
Shine 2026 Raipur : रायपुर में Shine 2026 का शानदार आयोजन, 85 स्कूलों के 2 हजार से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा

राजधानी रायपुर में आयोजित Shine 2026 इंटर स्कूल…

Teej Mahotsav Raipur Press Club : तीज के रंग में सराबोर प्रेस क्लब, लक्ष्मी राजवाड़े ने महिला पत्रकारों संग किया रैंप वॉक
Teej Mahotsav Raipur Press Club : तीज के रंग में सराबोर प्रेस क्लब, लक्ष्मी राजवाड़े ने महिला पत्रकारों संग किया रैंप वॉक

तीज महोत्सव (Teej Mahotsav Raipur Press Club) के…

BSP Iron Theft Case
BSP Iron Theft Case : बैज का बड़ा आरोप, BSP लोहा चोरी के तार CM हाउस तक जुड़े होने का दावा, CBI-ED जांच की मांग

भिलाई स्टील प्लांट (BSP Iron Theft Case) से…

Cabinet Meeting : 9 सितंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, 11:30 बजे मंत्रालय में जुटेंगे मंत्री
Cabinet Meeting : 9 सितंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, 11:30 बजे मंत्रालय में जुटेंगे मंत्री

मंत्रिपरिषद की बैठक (Cabinet Meeting) को लेकर तारीख…

Arpa Par Separate Municipal Corporation
Arpa Par Separate Municipal Corporation : अरपा पार अलग नगर निगम की मांग पर अनशन, सातवें दिन अमित तिवारी की बिगड़ी तबीयत

मांग को लेकर नागरिक सुरक्षा मंच के संस्थापक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?