CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Development Announcement : सीएम ने खोला खजाना, कुरूद–भखारा को करोड़ों की योजनाएं और नगर परिषद का दर्जा

Development Announcement : सीएम ने खोला खजाना, कुरूद–भखारा को करोड़ों की योजनाएं और नगर परिषद का दर्जा

By Newsdesk Admin
23/09/2025
Share
Development Announcement
Development Announcement

सीजी भास्कर, 23 सितंबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करेली बड़ी में आयोजित प्रदेश स्तरीय महतारी सदन लोकार्पण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने मंच से राज्य के विभिन्न जिलों में निर्मित 51 महतारी सदनों का रिमोट से शुभारंभ किया। साथ ही ग्राम संपदा एप और मनरेगा की समग्र जानकारी आधारित नागरिक सूचना पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ‘लखपति दीदी/महतारी सदन’ और ‘माँ अभियान’ पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। (Development Announcement)

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जशपुर, बेमेतरा, मुंगेली और दुर्ग जिलों की महिला समूहों से वर्चुअल संवाद किया और उन्हें महतारी सदन तथा नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति को सशक्त बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अब महिलाएँ सिलाई, कढ़ाई, सब्जी उत्पादन और स्वरोजगार प्रशिक्षण जैसे अनेक कार्य महतारी सदन में कर सकेंगी। (Development Announcement)

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार रामलला दर्शन योजना, मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना और महतारी वंदन योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएँ संचालित कर रही है। नई औद्योगिक नीति से युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की संभावनाएँ हैं। साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मंशा के अनुरूप मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद मुक्त बनाने के संकल्प को भी दोहराया। (Development Announcement)

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि महतारी वंदन योजना से महिलाएँ आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। अटल डिजिटल सेवा केंद्र के माध्यम से गाँवों में राशि निकालने और अन्य सुविधाएँ सुलभ हुई हैं। प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद रूपकुमारी चौधरी और विधायक अजय चन्द्राकर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। अजय चन्द्राकर ने क्षेत्रीय विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने धमतरी जिले को 83 करोड़ रुपये से अधिक की विकास सौगात दी। उन्होंने करेली बड़ी में महाविद्यालय स्थापना की घोषणा की। साथ ही कुरूद के जामगांव में नवीन आईटीआई की स्वीकृति दी। ग्राम पंचायत करेली बड़ी और खट्टी को मिलाकर नगर पंचायत का दर्जा प्रदान किया। नगर पंचायत कुरूद एवं भखारा में शहरी जल प्रदाय योजना के विस्तार, भेण्डरी से बरोंडा एनीकट निर्माण और खट्टी एनीकट मरम्मत के लिए भी स्वीकृति दी। उन्होंने कुरूद को नगरपालिका परिषद का दर्जा देने और विकास कार्यों हेतु करोड़ों रुपये की घोषणा की। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भेण्डरी में गौरव पथ निर्माण की घोषणा की। (Development Announcement)

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित कई सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि वर्चुअल रूप से जुड़े। प्रदेशभर की लगभग दो लाख महिलाएँ ऑनलाइन शामिल हुईं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर विभागीय प्रदर्शनी और स्टॉलों का अवलोकन किया तथा हितग्राहियों को सामग्री और चेक वितरित किए। (Development Announcement)

SP ने 23 पुलिस कर्मियों का किया तबादला, रूपये मांगने वाला SI हुआ लाईन अटैच, प्रशिक्षु डीएसपी रोशन आहुजा करेंगे रायपुर में गणतंत्र दिवस पर परेड, देखिए ट्रांसफर सूची
Raigarh Fire Walking Wedding : अंगारों पर ‘अग्निपरीक्षा’: दूल्हा-दुल्हन ने जलते दहकते कोयलों पर चलकर निभाई शादी की रस्म
Elderly man murdered in Dhamtari over monetary dispute : नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
अंतर्राज्यीय डकैत गिरोह का आरोपी मशरूका सहित गिरफ्तार 🛑 माल खपाने वाला एजेंट भी चढ़ा दुर्ग पुलिस के हत्थे 🛑 जून में पति-पत्नी को बंधक बनाकर की थी डकैती 🛑 20 लाख के जेवरात, घड़ी और कैश ले उड़े थे डकैत
किडनैप कर युवक की लाठी-डंडे से पिटाई, स्कॉर्पियो में बैठाकर एक घंटे शहर में घुमाया फिर चौक पर छोड़ भाग गए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Preparations to deal with the Hormuz crisis : भारत बनाएगा ओमान से गुजरात तक समुद्री गैस पाइपलाइन

Preparations to deal with the Hormuz crisis

Virat Kohli’s emotional statement after his century : बोले- एक दिन सब खत्म हो जाएगा

Virat Kohli's emotional statement after his century

आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे, रायपुर में कल वॉकाथॉन का आयोजन

सीजी भास्कर,  14 मई। आकाशवाणी के 90 वर्ष…

घर का इकलौता चिराग बुझा, बारिश से बचने भाग रहा था घर, गिरी बिजली, मौत

सीजी भास्कर, 14 मई। भिलाई में आकाशीय बिजली…

CBSE Result : परीक्षा में सफलता के बाद खुशियों का माहौल, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दिया बड़ा संदेश

सीजी भास्कर, 14 मई।  सीबीएसई बारहवीं बोर्ड परीक्षा…

You Might Also Like

Dog Control Rules
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डराज्य

Stray Dogs Control Raipur : रायपुर नगर निगम की सख्ती: आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए डॉग स्क्वाड वाहन खरीदेगा, टीम बढ़ाने का प्रस्ताव पास

24/09/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Raipur Diwali Traffic Rules 2025: मालवीय रोड और गोल बाजार में 17-21 अक्टूबर तक कार-ऑटो नो एंट्री

11/10/2025

IGL और Teleperformance ने छत्तीसगढ़ में निवेश करने में दिखाई रूचि 🟠 नए उद्योग स्थापित करने राज्य सरकार से हर संभव सहयोग 🟢 स्किल अपग्रेडेशन के लिए कंपनियां करें काम – विष्णु देव साय

20/06/2024
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्ग

हत्या के आरोपी को उसी के चाकू से पड़ोसी बाप-बेटे ने मार डाला

22/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?