CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Ration Card Update : 2 लाख नाम सूची से गायब… आखिर क्यों हटाए गए इतने सदस्य, पढ़े पूरी खबर

Chhattisgarh Ration Card Update : 2 लाख नाम सूची से गायब… आखिर क्यों हटाए गए इतने सदस्य, पढ़े पूरी खबर

By Newsdesk Admin
25/09/2025
Share
Chhattisgarh Ration Card Update
Chhattisgarh Ration Card Update

सीजी भास्कर, 25 सितंबर। छत्तीसगढ़ के 1 लाख 93 हजार 67 सदस्यों के नाम राशनकार्ड से निरस्त कर दिए गए हैं। इसमें रायपुर जिले के 19 हजार 574 सदस्य शामिल हैं। भौतिक सत्यापन के दौरान सामने आया कि इनमें से कई सदस्यों की मृत्यु हो चुकी है और कई प्रदेश छोड़कर जा चुके हैं। दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से उचित मूल्य राशन दुकानों (Chhattisgarh Ration Card Update) के कार्डधारकों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य किया गया था।

Contents
  • प्रदेश में ढाई करोड़ से ज्यादा सदस्य
  • इस तरह हुआ खुलासा
  • जिलावार आंकड़े

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, ई-केवाईसी नहीं कराने वाले 46 लाख से अधिक सदस्य संदिग्ध सूची में थे। इसके बावजूद इन सदस्यों के नाम पर हर महीने दुकानों से खाद्यान्न उठाया जा रहा था। इसके बाद खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग (Chhattisgarh Ration Card Update) ने भौतिक सत्यापन कराया। जांच के बाद पता चला कि बड़ी संख्या में सदस्य वास्तव में पात्र नहीं हैं। इसी प्रक्रिया के तहत यह खुलासा (Ration Card Verification in Chhattisgarh) हुआ।

प्रदेश में ढाई करोड़ से ज्यादा सदस्य

प्रदेश में अब तक लगभग 82 लाख 63 हजार 666 राशनकार्ड ((Chhattisgarh Ration Card Update)) जारी किए गए हैं। इन कार्डों में पंजीकृत सदस्यों की संख्या 2 करोड़ 73 लाख 61 हजार 287 है। रायपुर जिले में 6 लाख 45 हजार 628 कार्ड जारी किए गए हैं, जिनमें 22 लाख 31 हजार से अधिक सदस्य दर्ज हैं।

इस तरह हुआ खुलासा

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना (One Nation One Ration Card Scheme) के तहत केंद्र सरकार ने सभी राशनकार्ड सदस्यों की ई-केवाईसी को अनिवार्य किया था। इसका उद्देश्य उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता (Chhattisgarh Ration Card Update) लाना और फर्जीवाड़ा रोकना था, ताकि पात्र हितग्राहियों को ही खाद्यान्न मिले। इसी नियम से उन लाखों सदस्यों का खुलासा हुआ, जो बिना ई-केवाईसी कराए राशन उठा रहे थे। इस कार्रवाई के बाद विभाग ने साफ किया है कि जिन सदस्यों की ई-केवाईसी नहीं हुई है, वे भविष्य में खाद्यान्न वितरण से वंचित रह सकते हैं। इसलिए सभी पात्र हितग्राहियों को जल्द से जल्द केवाईसी कराना अनिवार्य है। यह प्रक्रिया (Ration Card KYC Process) पूरी तरह ऑनलाइन भी की जा सकती है।

जिलावार आंकड़े

रायपुर – 19,574
बिलासपुर – 17,067
दुर्ग – 15,711
कोरबा – 10,221
जशपुर – 9,681
सरगुजा – 8,859
महासमुंद – 8,437
बलौदाबाजार – 8,335
सक्ति – 7,669
राजनांदगांव – 6,879

Balrampur Crime : कुएँ में मिली नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप
चिकन पार्टी बना मौत का कारण: सास-दामाद की मौत, तीन की हालत नाजुक…
Liquor Scam Bail Hearing: चैतन्य बघेल की जमानत पर 19 सितंबर को होगी सुनवाई
झारखंड की 38 सीटों पर वोटिंग जारी, मंत्री के भाई पर रूपये बांटने का आरोप, 528 उम्मीदवार के लिए मतदान
BJP Core Committee Reshuffle : भाजपा में वरिष्ठ नेताओं को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, कोर कमेटी का होगा पुनर्गठन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fertilizer Seed Raid
Fertilizer Seed Raid : बिना लाइसेंस खाद-बीज बिक्री पर बड़ी कार्रवाई, गोदाम सील, उर्वरक और बीज जब्त

सीजी भास्कर, 18 जून :  खरीफ सीजन में…

Khalnayak Returns : ‘चोली के पीछे’ रीमिक्स में नजर नहीं आएंगी तमन्ना भाटिया!

सीजी भास्कर, 18 जून : संजय दत्त की बहुप्रतीक्षित…

RTO/DTO Headquarters Presence
RTO/DTO Headquarters Presence : RTO/DTO मुख्यालय में रहकर करें काम, बकाया वसूली और बस संचालन पर सख्ती के निर्देश

सीजी भास्कर, 18 जून : परिवहन विभाग की…

PM SETU Scheme 
PM SETU Scheme  : पीएम सेतु योजना से बदलेंगी आईटीआई की तस्वीर, एआई और ड्रोन तकनीक से मिलेगा रोजगार का नया रास्ता

सीजी भास्कर, 18 जून : प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण…

Chief Minister Helpline
Chief Minister Helpline  : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी किसानों का सहारा, शिकायत के बाद समय पर मिला खाद 

सीजी भास्कर, 18 जून :  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (Chief…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?