CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » High Level Bridge Construction : चांपाझरिया नाला पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, बरसात में नहीं रुकेगा आवागमन

High Level Bridge Construction : चांपाझरिया नाला पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, बरसात में नहीं रुकेगा आवागमन

By Newsdesk Admin
27/09/2025
Share
High Level Bridge Construction
High Level Bridge Construction

सीजी भास्कर, 27 सितंबर। जशपुर जिले के बोड़ाछापर-चटकपुर मार्ग में चंपाझरिया नाला पर उच्च स्तरीय पुल (High Level Bridge Construction) का निर्माण किया जाएगा। इसके पुल के निर्माण के लिए 4 करोड़ 36 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिलेवासियों को यह बड़ी सौगात दी है।

बरसात के दिनों में चंपाझरिया नाला उफान पर आ जाने से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो जाता है। इस समस्या से सबसे अधिक परेशान स्थानीय ग्रामीण, छात्र-छात्राएँ और किसान होते हैं। चम्पाझरिया नाला (High Level Bridge Construction) में पुल बनने से यह समस्या स्थायी रूप से खत्म हो जाएगी और लोगों को हर मौसम में सुरक्षित व निर्बाध (Road Connectivity) की सुविधा मिलेगी।

पुल निर्माण होने से दर्जनों गांव को मिलेगा सीधा लाभ

चम्पाझरिया में पुल (Infrastructure Development) के निर्माण से कुनकुरी एवं दुलदुला क्षेत्र के दर्जनों गांव कारीछापर, सारसबाहर, राजोटी, बेलघुटरी, रायकेरा, रामसागर और टेंगरा टुकु गांव के हजारों ग्रामीणों (High Level Bridge Construction) को सीधा लाभ मिलेगा। अब इन क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, बाजार और अन्य सुविधाओं तक आसानी से पहुंच मिल सकेगी।

कृषि उपज और दैनिक जरूरतों का सामान भी बिना किसी बाधा के परिवहन हो सकेंगे। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री साय द्वारा दी गई इस सौगात के लिए आभार जताते हुए कहा कि बरसों पुरानी उनकी बड़ी समस्या का समाधान अब होने जा रहा है। यह पुल उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की सुविधा और क्षेत्र का विकास उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि पुल का निर्माण पूरा होने पर क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी और विकास की रफ्तार और तेज होगी। यह पुल बनने से न केवल चंपाझरिया नाला बल्कि आसपास के कई गांवों को विकास की नई राह मिलेगी।

Chhattisgarh High Court Forced Conversion Case: जबरन मतांतरण पर हाई कोर्ट की सख्ती, जनजातीय अधिकारों को दी संवैधानिक मान्यता
Digital Crop Survey Chhattisgarh : सारंगढ़-बिलाईगढ़ प्रदेश में नंबर-1, 87% काम पूरा, जानें तहसीलवार स्थिति
छत्तीसगढ़ की सड़कें होंगी चकाचक! डिप्टी CM अरुण साव का फरमान- ‘दिसंबर 2025 तक हर सड़क गड्ढामुक्त चाहिए, लापरवाही बर्दाश्त नहीं’
छत्‍तीसगढ़ में पीएम आवासों को लेकर बड़ा update : समय सीमा तय, साल भर के भीतर करना होगा पूर्ण
Janani Suraksha Yojana : 50 हजार महिलाओं को तीन महीने से नहीं मिली सहायता राशि, फंड मंत्रालय में अटका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bigg Boss 20 Captaincy Fight
Bigg Boss 20 Captaincy Fight : बिग बॉस 20 में कैप्टेंसी को लेकर भिड़े यंग और कनिका, राशन कटौती से बढ़ा तनाव

Bigg Boss 20 Captaincy Fight : कप्तानी को…

Expansion India Challenge
Expansion India Challenge : BRICS विस्तार से बढ़ी चुनौती, भारत के सामने साझा सहमति बनाने और अमेरिका संतुलन की दोहरी परीक्षा

BRICS Expansion India Challenge : वैश्विक व्यापार में…

Bilaspur College Ragging Case
Bilaspur College Ragging Case : लॉ-कॉलेज में जूनियर से मारपीट का VIDEO वायरल, रैगिंग एंगल से जांच की मांग

Bilaspur College Ragging Case :सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप…

Child Marriage Awareness
Child Marriage Awareness : बाल विवाह के खिलाफ रायपुर में जागरूकता कार्यक्रम, 500+ छात्रों ने ली शपथ

Child Marriage Awareness : कार्यक्रम की शुरुआत बाल…

Patna Charlapalli Special Train
Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली स्पेशल दिसंबर तक चलेगी, 10 ट्रेनों के समय में बदलाव

Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली-पटना के बीच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?