सीजी भास्कर, 11 अगस्त। आज दुर्ग रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग ने थाना भिलाई नगर एवं सुपेला का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी उपस्थित थे।आपको बता दें कि निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक द्वारा थाना भिलाई नगर में भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत थाने में पृथक से लोकल शिकायत रजिस्टर एवं अन्य रजिस्टर संधारित करने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। साथ ही शिकायत रजिस्टर को सही ढंग से नहीं रखने पर नाराजगी व्यक्त की गई। थाना भिलाई नगर के नये थाना भवन हेतु स्थान चयन कर उसका प्राक्कलन शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करने हेतु मौके पर थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। थाना सुपेला के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक व्दारा थाने के जप्ती माल रजिस्टर, शिकायत रजिस्टर, लंबित अपराध, फैमाईश नालिस रजिस्टर चेक किया गया। पुराने लंबित मामलो का निकाल सही तरीके से न करने पर चेतावनी भी दी गई। मौके पर लंबित जब्ती माल एवं जब्त वाहन का न्यायालय के माध्यम से त्वरित निराकरण के निर्देश दिये गये। थाना सुपेला का थाना भवन पुराना एवं जर्जर होना पाये जाने से नये थाना भवन एवं बाउण्ड्रीवाल निर्माण हेतु प्राक्कलन तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने थाना प्रभारी सुपेला एवं नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर को निर्देशित किया गया एवं जप्ती माल तथा थाने के रिकार्ड के उचित संधारण तथा रखरखाव हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।
Breaking News ✅ भिलाई और Supela थाना अचानक पहुंचे IG गर्ग 🔵 बेतरतीब पड़े कंप्लेन रजिस्टर से हुए नाराज़ 🟤 TI को दिया यह निर्देश

Quick Link
ताजा खबरें
Mahamra Anicut Robbery : महमरा एनीकट में मछुआरे से लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार
पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत महमरा एनीकट के पास…
Community Hall : जांजगीर नैला, चांपा और नवागढ़ में बनेंगे सामुदायिक भवन, 30 लाख रुपये मंजूर
जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के तीन नगरीय निकायों…
Utai Police : सड़क पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
सेलूद–धरसा मार्ग पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को…
Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के किसान शंकर प्रसाद…
School Director Arrest : निजी स्कूल के डायरेक्टर पर छात्राओं से अनुचित व्यवहार का आरोप, गिरफ्तारी के विरोध में थाने पहुंचे छात्र और परिजन
भिलाई के एक निजी स्कूल के डायरेक्टर पर…
हमारे बारे में
मुख्य संपादक : डी. सोनी
संपर्क नंबर : +91 8839209556
ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com


