CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Elvish Yadav Event Cancel : 20 लाख का कॉन्ट्रैक्ट, हजारों पास बिके… और एल्विश यादव को जाना पड़ा छत्तीसगढ़ से वापस

Elvish Yadav Event Cancel : 20 लाख का कॉन्ट्रैक्ट, हजारों पास बिके… और एल्विश यादव को जाना पड़ा छत्तीसगढ़ से वापस

By Newsdesk Admin
28/09/2025
Share
Elvish Yadav Event Cancel
Elvish Yadav Event Cancel

सीजी भास्कर, 28 सितंबर। हिंदूवादी संगठनों के भारी विरोध के कारण गायक व यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav Event Cancel) को अंबिकापुर से वापस लौटना पड़ा। गरबा व डांडिया के नाम पर अंबिकापुर के होटल पर्पल आर्किड में आयोजकों ने एल्विश यादव को आमंत्रित किया था। इसे लेकर एक दिन पहले से ही शहर का माहौल गरमाया हुआ था।

शनिवार सुबह से हिंदूवादी संगठनों से जुड़े युवा आयोजन का विरोध कर रहे थे। शाम को एल्विश यादव (YouTuber Elvish Yadav Event) अंबिकापुर शहर भी पहुंचे थे। आयोजन स्थल पर भी उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करनी पड़ी। भारी विरोध को देखते हुए एल्विश यादव (Elvish Yadav Event Cancel) को वापस लौटना पड़ गया। इधर आयोजकों ने कार्यक्रम को रद कर दिया है।

इंटरनेट मीडिया सेलिब्रिटी एल्विश यादव को शहर से वापस लौटना पड़ा

नवरात्र पर्व पर अंबिकापुर के निजी होटलों में आयोजित गरबा-डांडिया (Elvish Yadav Event Cancel) कार्यक्रम को लेकर शुरू हुआ विवाद शनिवार को बड़ा रूप ले लिया। भारी विरोध और प्रदर्शन के चलते कार्यक्रम में आमंत्रित किए गए इंटरनेट मीडिया सेलिब्रिटी एल्विश यादव (Elvish Yadav Controversy) को शहर से वापस लौटना पड़ा।

एल्विश यादव (Elvish Yadav Event Cancel) को इस कार्यक्रम के लिए लगभग 20 लाख रुपये का भुगतान पहले ही कर दिया गया था, लेकिन विरोध इतना तीव्र हो गया कि कार्यक्रम नहीं हो सका। आयोजकों ने भारी-भरकम शुल्क लेकर पास भी जारी किए थे, जिससे हजारों लोग गरबा देखने की तैयारी में थे। अचानक कार्यक्रम रद होने से पास खरीदने वालों और आयोजकों दोनों को निराशा का सामना करना पड़ा।

हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शहर के रिंग रोड स्थित होटल पर्पल आर्केड के बाहर जमकर नारेबाजी की और एल्विश यादव (Elvish Yadav Protest in Ambikapur) के पोस्टर जलाए। उनका कहना था कि गरबा एक धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा है, लेकिन आयोजक इसे व्यावसायिक रूप देकर फूहड़ता और अश्लीलता फैला रहे हैं।

संगठनों ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर इस तरह के आयोजनों पर रोक लगाने की मांग की थी और चेतावनी दी थी कि आगे से ऐसे आयोजनों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध करने वाले संगठनों का कहना है कि धार्मिक आस्था (Religious Sentiments Hurt) के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

CG News : घर में लगी आग, पांच मवेशी जिंदा जले, धान भी जलकर खाक
Bilaspur Crime News: शक ने ली जान, आधी रात का हमला बना खौफनाक मंजर
Chhattisgarh Influencer Arreste : छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया पोस्ट पड़ी भारी: आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में इन्फ्लुएंसर गिरफ्तार
Rajim Theft Case Arrest : सूने घर का ताला तोड़कर 96 हजार के जेवर उड़ाने वाला आरोपी दबोचा गया
ट्रैक से हटाया मलबा, लेकिन मार्ग नहीं हुआ बहाल : KK रेल लाइन पर हुआ था लैंड स्लाइड, 3 ट्रेनें रद्द और 8 शॉर्ट टर्मिनेट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CM Sai’s Chaupal : महुआ पेड़ की छांव में, तेंदूपत्ता संग्राहकों से जाना हालचाल

सीजी भास्कर, 21 मई। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai…

Swami Vivekananda Airport accident :स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट की सीलिंग से गिरा मजदूर

सीजी भास्कर, 21 मई। राजधानी रायपुर स्थित स्वामी…

Major victory on Naxal front in Jharkhand : 27 माओवादियों ने किया सरेंडर, 33 लाख के इनामी भी शामिल

सीजी भास्कर, 21 मई। झारखंड में नक्सल विरोधी…

Durg Crime News : अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

Durg Crime News

PWD review meeting : PWD सचिव ने दिए पारदर्शिता के निर्देश

सीजी भास्कर, 21 मई। लोक निर्माण विभाग के सचिव…

You Might Also Like

Chhattisgarh Violence
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Violence : जांजगीर-चांपा में ‘सरप्राइज’ के बहाने 6वीं के छात्र का गला रेतने की कोशिश, दो आरोपी युवक गिरफ्तार

09/11/2025
Vishnu Deo Sai Maternal Health Schem
छत्तीसगढ़

Vishnu Deo Sai Maternal Health Scheme : PM मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, बड़े राज्यों में हासिल किया पहला स्थान

11/03/2026
Republic Day celebration
छत्तीसगढ़

Republic Day Celebration : जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में गुरुकुल की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ प्रस्तुति ने बटोरी सुर्खियां

26/01/2026
छत्तीसगढ़

Raigarh Police Transfer : होली से पहले रायगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 9 निरीक्षक समेत 11 अफसरों की नई तैनाती

26/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?