CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Police Commissioner System : रायपुर में 1 नवंबर से लागू होगा पुलिस कमिश्नर सिस्टम, भुवनेश्वर मॉडल से बदलेगी व्यवस्था

Police Commissioner System : रायपुर में 1 नवंबर से लागू होगा पुलिस कमिश्नर सिस्टम, भुवनेश्वर मॉडल से बदलेगी व्यवस्था

By Newsdesk Admin
28/09/2025
Share
Police Commissioner System
Police Commissioner System

सीजी भास्कर, 28 सितंबर। राजधानी रायपुर में पुलिस व्यवस्था (Police Commissioner System) अब सुपर ऑर्गेनाइज्ड होने जा रही है। जिले में 1 नवंबर से पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होगा, जिसे भुवनेश्वर मॉडल की तर्ज पर तैयार किया गया है। उच्च स्तरीय कमेटी के अध्यक्ष एडीजी प्रदीप गुप्ता ने प्रस्तावित मसौदा डीजीपी अरुणदेव गौतम को सौंप दिया है। डीजीपी अध्ययन के बाद इसे राज्य सरकार को भेजेंगे। कमेटी की रिपोर्ट मिलते ही अंतिम रूप देकर विधि विभाग को परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, नया सिस्टम लागू करने के लिए पूरा खाका तैयार है। राज्य सरकार की स्वीकृति (RaipurNews) मात्र औपचारिकता रह गई है। अन्य प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए विभागीय स्तर पर तैयारी जारी है। पुलिस मुख्यालय में एसआईबी का दो मंजिला भवन निरीक्षण के बाद फाइनल कर लिया गया है। वित्त विभाग की मंजूरी भी अब केवल खानापूर्ति के रूप में शेष बताई जा रही है।

इस सिस्टम के लिए महाराष्ट्र, दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद, ओडिशा, राजस्थान और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में लागू कमिश्नरी मॉडल का अध्ययन किया गया। इनमें से भुवनेश्वर कमिश्नरी (BhubaneswarModel) को सबसे उपयुक्त मानते हुए 60 फीसदी नियम अपनाए गए, जबकि 40 फीसदी अन्य राज्यों की प्रणाली से लिए गए हैं।

ओडिशा की राजधानी की तरह रायपुर में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रैंक के अधिकारी को पदस्थ किया जाएगा। उनकी सहायता के लिए आईपीएस स्तर के दो अतिरिक्त आयुक्त, छह पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), विधि अधिकारी, जनसंपर्क अधिकारी और लेखा अधिकारी रहेंगे। इसके अलावा 31 अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, 68 निरीक्षक/सूबेदार और सेटअप के अनुसार सभी थानों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। अफसरों व जवानों की कमी दूर करने पड़ोसी जिलों और पुलिस लाइन से बल उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही रायपुर पुलिस आयुक्तालय को पीएचक्यू में शुरू कर 34 थानों (ChhattisgarhPolice) को अटैच किया जाएगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि रायपुर जैसे बड़े शहर में बढ़ती आबादी और जटिल कानून-व्यवस्था (LawAndOrder) की चुनौतियों को देखते हुए कमिश्नरी सिस्टम कारगर साबित होगा। इस प्रणाली से पुलिस को अधिक प्रशासनिक व कार्यकारी अधिकार मिलेंगे, जिससे अपराध पर नियंत्रण और बेहतर समन्वय संभव होगा। लंबे समय से प्रतीक्षित यह व्यवस्था अब शहर में लागू होने जा रही है।

Sarafa Security Rule : लूट की घटनाओं के बाद सर्राफा व्यापारियों का बड़ा फैसला, हेलमेट और बुर्का पहनकर दुकान में एंट्री पर रोक
Chhattisgarh Education Meeting : सभी जिलों में बनेंगे मॉडल स्कूल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, एक डीईओ को शो कॉज नोटिस
Murder Case : मां को गाली देने पर ग्रामीण की गमछे से गला घोंटकर हत्या, पुलिस डॉग रूबी ने आरोपी को पकड़ा
भूपेश का तंज: “कौशल्या भाभी को सीएम बना दीजिए”, महिला आरक्षण पर विशेष सत्र की तैयारी, विपक्ष पर निंदा प्रस्ताव संभव
छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज: रायपुर में रुक-रुककर बारिश, 33 जिलों में यलो अलर्ट जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

FSSAI Action on Dabur
FSSAI Action on Dabur : डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक

FSSAI Action on Dabur : कारोबार के दौरान…

Ambikapur House Theft
Ambikapur House Theft : सूना मकान बना निशाना, सब इंजीनियर के घर से लाखों की चोरी

Ambikapur House Theft : घटनास्थल का निरीक्षण करने…

Abhanpur Guard Death : तालाब किनारे चौकीदार की लाश मिलने से सनसनी

Abhanpur Guard Death :पुलिस का कहना है कि…

Jewellery Shop Theft
Jewellery Shop Theft : ग्राहक बनकर पहुंचा शातिर, लाखों की सोने की इयररिंग उड़ाई

Jewellery Shop Theft : इस घटना के बाद…

Smart Meter Protest
Smart Meter Protest : स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा अभियान, घर-घर भरवाए जाएंगे आवेदन, बढ़े बिजली बिलों पर भी घेरा

बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर को लेकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?