CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Cabinet Meeting : 30 सितंबर को कैबिनेट बैठक, एक मुख्य सचिव का स्वागत तो दूसरे की विदाई

Chhattisgarh Cabinet Meeting : 30 सितंबर को कैबिनेट बैठक, एक मुख्य सचिव का स्वागत तो दूसरे की विदाई

By Newsdesk Admin 28/09/2025
Share
Chhattisgarh Cabinet Meeting
Chhattisgarh Cabinet Meeting

सीजी भास्कर, 28 सितंबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट बैठक (Chhattisgarh Cabinet Meeting) 30 सितंबर को होगी। इसी दिन वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन का तीन महीने का एक्सटेंशन खत्म होगा और उन्हें विदाई दी जाएगी। साथ ही भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1994 बैच के अधिकारी विकास शील को राज्य का 13वां मुख्य सचिव (New Chief Secretary Appointment) के रूप में स्वागत किया जाएगा।

वे 30 सितंबर को पदभार ग्रहण करेंगे और मौजूदा मुख्य सचिव अमिताभ जैन की जगह लेंगे। कैबिनेट ने अमिताभ जैन को औपचारिक विदाई और विकास शील का स्वागत करने का एजेंडा रखा गया। राज्य गठन के बाद यह दूसरा अवसर है जब किसी निवर्तमान मुख्य सचिव को कैबिनेट स्तर पर विदाई (Farewell to Chief Secretary) दी जा रही है। इससे पहले फरवरी 2014 में पूर्व मुख्य सचिव सुनील कुमार को विदाई दी गई थी।

नए मुख्य सचिव का लंबा अनुभव

विकास शील का जन्म 10 जून 1969 को हुआ था। वे जून 2029 में सेवानिवृत्त होंगे। इस प्रकार 30 सितंबर को पदभार ग्रहण करने के बाद वे करीब पौने चार वर्ष तक मुख्य सचिव (Longest Tenure Chief Secretary) रहेंगे। यह उन्हें छत्तीसगढ़ के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्य सचिवों में तीसरे स्थान पर ला देगा। वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन चार वर्ष 10 महीने के कार्यकाल के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि विवेक ढांड़ तीन वर्ष दस महीने तक इस पद पर रहे।

प्रशासनिक हलकों में विकास शील की नियुक्ति को लेकर सकारात्मक संदेश जा रहा है। वे अपने शांत स्वभाव और कार्यकुशलता के लिए जाने जाते हैं। ऊर्जा विभाग और वित्त विभाग में रहते हुए उन्होंने कई अहम नीतिगत फैसले लिए। छत्तीसगढ़ में निवेश को बढ़ावा देने और उद्योगों को प्रोत्साहन देने में भी उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही है।

अधिकारियों का मानना है कि उनका अनुभव आने वाले समय में राज्य प्रशासन को नई दिशा देगा। वहीं, मौजूदा मुख्य सचिव अमिताभ जैन (Outgoing Chief Secretary) को लंबी अवधि तक दिए गए योगदान के लिए याद किया जाएगा। उनके कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक सुधार लागू हुए।

You Might Also Like

Jaggi Murder Case : 23 साल पुराने जग्गी हत्याकांड में फिर हलचल, सुप्रीम कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई

Congress Demand Bastar Development : कांग्रेस ने सरकार को घेरा; NMDC मुख्यालय और निजीकरण पर छिड़ी रार

Raigarh Sudkhori Case : बाइक चोरी की जांच में खुला ‘सूदखोरी’ का काला चिट्ठा; 3% ब्याज पर कर्ज देकर हड़पता था बाइक और जेवर, आरोपी गिरफ्तार

Durg Police Transfer List 2026 : लापरवाही पर नंदिनीनगर थाना प्रभारी सस्पेंड, छावनी और पुलगांव प्रभारी भी हटाए गए

Mahasamund Ganja Seized : ₹1.5 करोड़ का गांजा जब्त; फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो से हो रही थी तस्करी, ओडिशा के 7 तस्कर गिरफ्तार

Newsdesk Admin 28/09/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jaggi Murder Case : 23 साल पुराने जग्गी हत्याकांड में फिर हलचल, सुप्रीम कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई

सीजी भास्कर, 05 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के चर्चित राम…

Congress Demand Bastar Development : कांग्रेस ने सरकार को घेरा; NMDC मुख्यालय और निजीकरण पर छिड़ी रार

रायपुर/बस्तर: Congress Demand Bastar Development : छत्तीसगढ़ में…

Raigarh Sudkhori Case : बाइक चोरी की जांच में खुला ‘सूदखोरी’ का काला चिट्ठा; 3% ब्याज पर कर्ज देकर हड़पता था बाइक और जेवर, आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Sudkhori Case : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले…

Durg Police Transfer List 2026 : लापरवाही पर नंदिनीनगर थाना प्रभारी सस्पेंड, छावनी और पुलगांव प्रभारी भी हटाए गए

Durg Police Transfer List 2026 : छत्तीसगढ़ के…

Mahasamund Ganja Seized : ₹1.5 करोड़ का गांजा जब्त; फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो से हो रही थी तस्करी, ओडिशा के 7 तस्कर गिरफ्तार

Mahasamund Ganja Seized : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Jaggi Murder Case : 23 साल पुराने जग्गी हत्याकांड में फिर हलचल, सुप्रीम कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई

05/04/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Congress Demand Bastar Development : कांग्रेस ने सरकार को घेरा; NMDC मुख्यालय और निजीकरण पर छिड़ी रार

05/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Raigarh Sudkhori Case : बाइक चोरी की जांच में खुला ‘सूदखोरी’ का काला चिट्ठा; 3% ब्याज पर कर्ज देकर हड़पता था बाइक और जेवर, आरोपी गिरफ्तार

05/04/2026
छत्तीसगढ़

Durg Police Transfer List 2026 : लापरवाही पर नंदिनीनगर थाना प्रभारी सस्पेंड, छावनी और पुलगांव प्रभारी भी हटाए गए

05/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?