CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Hospital Duty Controversy : पूर्व गृहमंत्री ननकीराम का फिर कलेक्टर पर हमला, बोले-बनावटी आंकड़ों से पर्दा डाल रहे डीएम

Hospital Duty Controversy : पूर्व गृहमंत्री ननकीराम का फिर कलेक्टर पर हमला, बोले-बनावटी आंकड़ों से पर्दा डाल रहे डीएम

By Newsdesk Admin
30/09/2025
Share
Hospital Duty Controversy
Hospital Duty Controversy

सीजी भास्कर, 30 सितंबर। भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता व पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के संयुक्त संचालक सह-अस्पताल अधीक्षक के माध्यम से कलेक्टर की पत्नी डॉ. रुपल ठाकुर की ड्यूटी को लेकर दिए गए स्पष्टीकरण पर एक बार फिर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा मुख्यमंत्री से कलेक्टर अजित वसंत के विरुद्ध 14 बिंदु में लिखित शिकायत दी गई है।

घटनाक्रम कोरबा (Hospital Duty Controversy) का है। कंवर ने कहा कि कलेक्टर कोरबा के पास या उनके कार्यालय में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई थी, बावजूद इसके मेरे शिकायत पत्र को आधार बनाकर संविदा चिकित्सक डॉ. रूपल से जुड़ी जानकारी जनसंपर्क अधिकारी कोरबा कमल ज्योति द्वारा सार्वजनिक मीडिया पोर्टल में डाल दी गई। जांच रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर ही तैयार कराकर सार्वजनिक कर दी गई, जिसमें 12 माह में 623 ऑपरेशन, 200 मरीजों को प्रति माह ओपीडी उपचार और 72 इमरजेंसी ड्यूटी की संख्या बताई गई है।

कंवर ने सवाल किया कि इसमें यह भी स्पष्ट किया जाए कि किस-किस मरीज का ऑपरेशन या उपचार (Hospital Duty Controversy) किया गया है। मरीज का नाम, पता और मोबाइल नंबर समेत जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि संविदा नियुक्ति के पूर्व किसी अखबार में भर्ती की सूचना प्रकाशित कराई गई थी या विभागीय भर्ती की शर्तों के साथ विज्ञापन जारी हुआ था, इसकी जानकारी भी सामने आनी चाहिए। साथ ही यह भी बताया जाए कि किस मद से वेतन भुगतान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मेरे शिकायत को आधार बनाकर तैयार की गई जांच रिपोर्ट की प्रतिलिपि मुझे नहीं दी गई, बल्कि सीधे सार्वजनिक कर दी गई। यह जांच रिपोर्ट में संदेह को दर्शाता है। जो जानकारी सार्वजनिक की गई है, वह वास्तविक है या बनावटी, यह उच्च स्तरीय और पारदर्शिता पूर्ण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

कंवर ने कहा कि जिस तत्परता से डॉ. रूपल की जानकारी सार्वजनिक कराई गई, उसी तत्परता से मेरे द्वारा दिए गए शिकायत पत्र में उल्लेखित अन्य 13 बिंदुओं की भी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि यदि प्रशासन निष्पक्ष और पारदर्शी है तो हर बिंदु पर तथ्यों को उजागर किया जाए।

Corruption accused constable suspended: लोगों ने बनाया था वीडियो
Tribal Culture Chhattisgarh : बस्तर की माटी और परंपरा से रूबरू हुईं राष्ट्रपति मुर्मू, जनजातीय कला-संस्कृति की भव्य प्रदर्शनी का किया अवलोकन
Chaitanya Baghel Bail News: शराब घोटाले में हाईकोर्ट से राहत, 168 दिन बाद जेल से बाहर आएंगे चैतन्य बघेल
Chhattisgarh Guideline Rates : छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में नई गाइडलाइन दरें लागू, जमीन-रजिस्ट्री पर पड़ेगा असर
Mahatari Vandan Yojana: महतारियों के लिए खुशखबरी.. जारी हुई 17वीं किस्त, फटाफट चेक करें अपना अकाउंट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Heavy Rain Alert
Heavy Rain Alert : बलौदाबाजार में बारिश का कहर, महानदी-शिवनाथ उफान पर; अमेठी घाट मार्ग बंद, प्रशासन अलर्ट

रिपोर्टर - ऐश कुमार साहू सीजी भास्कर, 07…

Baranawapara Tourism
Baranawapara Tourism : मानसून में भी घूम सकेंगे पर्यटक, बारनावापारा अभयारण्य 31 अक्टूबर तक बंद; बफर क्षेत्रों में नया पर्यटन सर्किट शुरू

रिपोर्टर - ऐश कुमार साहू सीजी भास्कर, 07…

Ministry Controversy
Ministry Controversy : मंत्रालय में घमासान, उप सचिव अंशिका ऋषि पाण्डेय को हटाने की मांग

सीजी भास्कर, 07 जुलाई : छत्तीसगढ़ मंत्रालय (Ministry Controversy)…

Chhattisgarh Government Action
Chhattisgarh Government Action : मुख्य सचिव ने कसा शिकंजा, सभी विभागों से मांगी प्रगति रिपोर्ट

सीजी भास्कर, 07 जुलाई : छत्तीसगढ़ सरकार प्रशासनिक कामकाज…

Factory Accident
Factory Accident : भिलाई की फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, 35 फीट ऊंचाई से गिरकर वेल्डर की मौत

सीजी भास्कर, 07 जुलाई : भिलाई के जामुल थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?