CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Reliance Infrastructure ED Raid : अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनी पर ईडी का बड़ा एक्शन, छह ठिकानों पर छापा

Reliance Infrastructure ED Raid : अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनी पर ईडी का बड़ा एक्शन, छह ठिकानों पर छापा

By Newsdesk Admin
30/09/2025
Share
Money Laundering Case
Money Laundering Case

सीजी भास्कर, 30 सितंबर। ईडी ने मंगलवार को अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ चल रही विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) जांच के तहत महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में छापेमारी की। (Reliance Infrastructure ED Raid) मुंबई और इंदौर के महू में कम से कम छह परिसरों पर छापेमारी की गई। ईडी की टीमों ने महू स्थित पाथ इंडिया ग्रुप के मुख्यालय और उसके निदेशकों के आवासों की भी तलाशी ली। जांचकर्ताओं के अनुसार, रिलायंस समूह की कंपनियों और पाथ इंडिया ग्रुप के बीच विभिन्न निर्माण कार्यों से जुड़े समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए थे, जिसके तहत बड़ी रकम का लेन-देन हुआ होगा।

रायटर के अनुसार, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि ईडी द्वारा उसके कुछ परिसरों में की गई तलाशी राजस्थान में टोल रोड परियोजनाओं और अन्य उपक्रमों के लिए 2010 के एक अनुबंध से जुड़ी थी और इसका फेमा जांच से कोई संबंध नहीं था। (Reliance Infrastructure ED Raid) बहरहाल, ईडी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि यह छापेमारी विदेश में अवैध तरीके से धन भेजने के आरोपों पर रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ चल रही फेमा जांच का हिस्सा है।

ईडी पहले से ही रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर सहित समूह की कई कंपनियों द्वारा कथित वित्तीय अनियमितताओं और 17,000 करोड़ रुपये से अधिक के सामूहिक ऋण “डायवर्जन” की जांच प्रीवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के आपराधिक प्रविधानों के तहत कर रही है। (Reliance Infrastructure ED Raid)

ईडी ने पीएमएलए के तहत यह कार्रवाई सेबी की एक रिपोर्ट के बाद की है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने सीएलई नाम की एक कंपनी के माध्यम से रिलायंस समूह की कंपनियों में इंटर-कार्पोरेट डिपोजिट (आइसीडी) के रूप में अवैध धनराशि “डायवर्ट” किया था। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया था कि रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने शेयरधारकों और आडिट पैनल से अनुमोदन से बचने के लिए सीएलई को अपने “संबंधित पक्ष” के रूप में नहीं बताया। (Reliance Infrastructure ED Raid)

हालांकि रिलायंस ग्रुप ने पहले किसी भी गड़बड़ी से इन्कार किया था। कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया था कि 10,000 करोड़ रुपये की राशि किसी अज्ञात पक्ष को कथित रूप से हस्तांतरित करने का आरोप लगभग 10 साल पुराना मामला है और कंपनी ने अपने वित्तीय विवरणों में बताया था कि उसका ऋण केवल 6,500 करोड़ रुपये का ही था।

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने लगभग छह महीने पहले नौ फरवरी को इस मामले के बारे में सार्वजनिक रूप से बताया था। तब कंपनी ने कहा था, “सुप्रीम कोर्ट के एक सेवानिवृत्त जज की ओर से आयोजित अनिवार्य मध्यस्थता कार्यवाही और बांबे हाईकोर्ट के समक्ष दायर मध्यस्थता के माध्यम से रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर 6,500 करोड़ रुपये के अपने 100 प्रतिशत ऋण की वसूली के लिए एक समझौते पर पहुंची।” बयान के अनुसार, अनिल अंबानी तीन साल से अधिक समय से (मार्च 2022 से) रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के बोर्ड में नहीं हैं। (Reliance Infrastructure ED Raid)

India US Tariff Strategy: वित्त मंत्री का बड़ा बयान, ‘भारत मूकदर्शक नहीं रह सकता… प्लान तैयार है’
Chardham Yatra: केदारनाथ यात्रा के दौरान 2 बुजुर्ग यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत, प्रशासन की श्रद्धालुओं से अपील
CIC Meeting : देश के नए मुख्य सूचना आयुक्त के चयन के लिए बैठक, शामिल किए गए नामों की सिफारिश पर राहुल असहमत…!
iPhone 17 होगा और महंगा? जानिए क्यों बढ़ सकती है कीमत, सितंबर में लॉन्चिंग तय
प्रलय मिसाइल परीक्षण: भारत ने दिखाई ताकत, DRDO ने दो दिन में किया लगातार दो सफल टेस्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?