CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Asia Cup 2025 Final : तिलक ने खोल दिया राज- पाकिस्तान को असली जवाब कैसे मिला

Asia Cup 2025 Final : तिलक ने खोल दिया राज- पाकिस्तान को असली जवाब कैसे मिला

By Newsdesk Admin
30/09/2025
Share
Asia Cup 2025 Final
Asia Cup 2025 Final

सीजी भास्कर, 30 सितंबर। एशिया कप फाइनल (Asia Cup 2025 Final) में भारत की जीत के सूत्रधार रहे मध्यक्रम बल्लेबाज तिलक वर्मा ने कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों की स्लेजिंग (छींटाकशी) और आक्रामकता का सर्वश्रेष्ठ जवाब खिताब जीतना ही था और उन्होंने शुरूआत में बने दबाव से सहज पार पा लिया था। तिलक ने फाइनल में अविजित 69 रनों की पारी खेली थी।

तिलक ने दुबई से सोमवार रात हैदराबाद पहुंचने पर कहा, फाइनल मुकाबले (Asia Cup 2025 Final) की शुरुआत में कुछ दबाव और तनाव था, लेकिन मैंने सबसे ऊपर अपने देश को रखा और मैं देश के लिए जीतना चाहता था। मुझे पता था कि दबाव के आगे घुटने टेक दूंगा तो अपने आप को और देश के 140 करोड़ लोगों को निराश करूंगा। मैंने बेसिक्स पर भरोसा रखा जो मैंने शुरुआती दिनों में अपने कोच से सीखा था। पाकिस्तानी खिलाड़ियों को सबसे सही जवाब यही था कि हम एशिया कप जीतें और हमने वही किया।

तिलक ने स्वीकार किया कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने मैच (Asia Cup 2025 Final) में जमकर छींटाकशी की लेकिन उन्होंने खामोश रहना पसंद किया। इस वामहस्त बल्लेबाज ने कहा, हमने तीन विकेट जल्दी गंवा दिए थे और माहौल काफी गर्म हो गया था। मैं जल्दी बल्लेबाजी करने आ गया लेकिन मैंने किसी को कुछ नहीं कहा और ना ही कोई खराब शॉट खेलकर टीम और देश को निराश किया। एक बार भारत जीत गया तो उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि मुझे जो कुछ कहना था, वह मैंने मैच के बाद कहा। मैच (Asia Cup 2025 Final) में बहुत कुछ चल रहा था जो मैं बता नहीं सकता। भारत और पाकिस्तान के मैचों में यह होता है लेकिन हमारा फोकस मैच जीतने पर था। भारत को अंतिम ओवर में 10 रन चाहिए थे और तिलक ने कहा कि वह तब तक दबाव से ऊपर उठ चुके थे। इस पर तिलक ने कहा कि मुझ पर अंतिम ओवर में दबाव नहीं था। मुझे पता था कि मैं मैच जिता दूंगा। मैं अपने देश के बारे में ही सोच रहा था और गेंद दर गेंद रणनीति बना रहा था। मुझे गर्व है कि मैं यह कर सका।

ये मेरे जीवन की सर्वश्रेष्ठ पारियों (Asia Cup 2025 Final) में से एक : तिलक ने कहा कि मैं फाइनल में अपनी पारी को करियर की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक मानता हूं। ये मेरे लिए उतनी ही विशेष है, जितनी इंग्लैंड के विरुद्ध चेन्नई में खेली गई 72 रन की पारी है। एशिया कप में पाकिस्तान के विरुद्ध मैच जिताऊ पारी खेलना, मेरे दो शतकों से भी खास है।

पूरा ध्यान टी-20 विश्व कप पर

तिलक ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं भारत को एशिया कप जिता पाया। अब टी-20 विश्व कप अगले साल होना है और उसमें अपने प्रदर्शन से भारत को जिताना मेरा लक्ष्य है। विश्व कप जीतना मेरा सपना है।

Arjun Tendulkar : पंत ने छोड़ा आसान कैच, मैदान पर झल्लाए अर्जुन तेंदुलकर, देखें वीडियो
भिलाई इस्पात संयंत्र में अंतर विभागीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता सेल एथलेटिक्स अकादमी ग्राउंड बोकारो हॉस्टल सेक्टर-4 में 27 को होगी, नियमित और प्रशिक्षु कर्मचारी ले सकेंगे भाग
ईशान किशन को झटका : दलीप ट्रॉफी से बाहर, E-बाइक हादसे में चोट
IND vs ENG : केएल राहुल ने इंग्लैंड में बनाया एक और कीर्तिमान, ऐसा करने वाले 5वें भारतीय बने
Big Breaking : पेरिस ओलंपिक जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, गोल्ड पाकिस्तान के अरशद नदीम के हिस्से
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

US Space Weapons Deployment
US Space Weapons Deployment : अमेरिका का बड़ा खुलासा, अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार

US Space Weapons Deployment : अब सवाल सिर्फ…

Community Hall Controversy
Community Hall Controversy : बीजापुर में सामुदायिक भवन में थियेटर चलाने का आरोप, CPI ने जांच और कार्रवाई की मांग की

व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)…

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

Raipur murder case
Raipur murder case : रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद हुआ था फरार

आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?