CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Insurance Scam : सहारा देने आया उपाध्यक्ष, बीमा क्लेम की करोड़ों में से 21 लाख गटक गया

Insurance Scam : सहारा देने आया उपाध्यक्ष, बीमा क्लेम की करोड़ों में से 21 लाख गटक गया

By Newsdesk Admin
01/10/2025
Share
Insurance Scam
Insurance Scam

सीजी भास्कर, 01 अक्टूबर। एक महिला के परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा, जब उसके दोनों जवान बेटे सड़क हादसे में जान गंवा बैठे। हादसे के बाद संवेदना जताने पहुंचे समाज के तत्कालीन प्रदेश उपाध्यक्ष ने भरोसे में लेकर बीमा क्लेम (Insurance Scam) कराने का वादा किया। महिला और उसकी बहुओं को यह उम्मीद नहीं थी कि जिस शख्स पर उन्होंने विश्वास किया वही उनकी मुसीबत को और गहरा कर देगा। दरअसल, बीमा की रकम बैंक से निकालकर आरोपी अपने पास रख लिया और पीड़ित परिवार को ठगा।

महिला ने काफी समय तक इंतजार किया, लेकिन जब मांगी गई रकम देने से आरोपी मुकर गया तो उसने समाज के लोगों के सामने अपनी पीड़ा रखी। मामला तूल पकड़ने पर ग्रामीणों और समाजजनों के साथ पीड़िता थाने पहुंची। वहां जाकर उसने पूरे मामले की लिखित शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना बालोद जिले के ग्राम कुमुरकट्टा की है। यहां रहने वाली उर्मिला बाई सेन (50) ने बताया कि उनके पति का पहले ही निधन हो चुका है। जनवरी 2024 में उनके दोनों बेटे भुवनेश्वर सेन और पिंकू राम सेन अपनी बहन वर्षा के घर राजनांदगांव जा रहे थे। इसी दौरान बालोद के पास ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद समाज का तत्कालीन प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश ठाकुर (निवासी अंबिकापुर शक्तिपारा) घर पहुंचा। उसने (Insurance Fraud) बीमा क्लेम दिलाने का भरोसा दिया और कोर्ट में दावा कराने की बात कही।

प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश ठाकुर ने महिला को (Insurance Scam) ज्यादा रकम दिलाने का झांसा दिया और बिलासपुर कोर्ट में केस दाखिल कराया। कोर्ट के आदेश पर बड़ी बहू सुनीता सेन को 20 लाख और छोटी बहू दिलेश्वरी सेन को 19 लाख रुपये बीमा क्लेम देने का निर्देश हुआ। इसके बाद आरोपी ने उन्हें पंजाब नेशनल बैंक, बिलासपुर ले जाकर खाता खुलवाया। महिला का आरोप है कि बैंक प्रक्रिया पूरी कराने के बहाने अविनाश ठाकुर ने पूरे 39 लाख की रकम खुद ले ली। इसमें से मात्र 70 हजार रुपये ही उसने परिवार को बांटे और शेष 21 लाख 21 हजार रुपये (Insurance Fraud) एफडी कराने का झांसा देकर हड़प लिए।

पीड़िता का कहना है कि जब उसने और उसकी बहुओं ने रुपये मांगे तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

समाजिक बैठक में कबूला जुर्म, फिर देने लगा आत्महत्या की धमकी

महिला ने बताया कि जब इस धोखाधड़ी का खुलासा समाजजनों को हुआ तो बैठक बुलाई गई। उस बैठक में आरोपी अविनाश ठाकुर ने अपने कृत्य को स्वीकार करते हुए रकम लौटाने का आश्वासन दिया था। हालांकि बाद में वह मुकर गया। जब समाज के लोग दबाव बनाने लगे तो उसने आत्महत्या की धमकी दी। आखिरकार पीड़िता ने समाजजनों की मदद से थाने जाकर मामला दर्ज कराया।

Insurance Scam : लालच ने बनाया हैवान – 14 शादियां, मां-बाप और तीन पत्नियों की हत्या के बाद चौथी पर भी मौत का साया
युवती ने मंगेतर को कराया अगवा…:भिलाई में 3 साल छोटे बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर रची साजिश; हॉकी स्टिक-बेसबॉल बैट से पीटा
Chhattisgarhi Film Tax Free : फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा
Minor Rape Conviction Dantewada : नाबालिग दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 साल सश्रम कारावास, कोर्ट का कड़ा संदेश
National Pulse Polio Campaign : आज से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, 36 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vyapari Kar Samvad World Record : ‘व्यापारी-कर संवाद’ अभियान को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह

Vyapari Kar Samvad World Record : CAIT का…

US Space Weapons Deployment
US Space Weapons Deployment : अमेरिका का बड़ा खुलासा, अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार

US Space Weapons Deployment : अब सवाल सिर्फ…

Community Hall Controversy
Community Hall Controversy : बीजापुर में सामुदायिक भवन में थियेटर चलाने का आरोप, CPI ने जांच और कार्रवाई की मांग की

व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)…

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?