CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Government Meeting : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय में अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक ली

Chhattisgarh Government Meeting : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय में अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक ली

By Newsdesk Admin
02/10/2025
Share
Chhattisgarh Government Meeting
Chhattisgarh Government Meeting

सीजी भास्कर, 02 अक्टूबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय सचिवों और विभागाध्यक्षों की मैराथन बैठक ली। इस (Chhattisgarh Government Meeting) का मुख्य उद्देश्य विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में आगे बढ़ने के लिए विभागीय समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करने पर बल देना था।

बैठक (Chhattisgarh Government Meeting) में पूंजीगत व्यय में तेजी लाने, शासकीय कामकाज में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, आमजनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण और गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों की सराहना की गई और सभी से स्व-मूल्यांकन कर सुधार लाने की अपेक्षा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली से शासन के कामकाज में पारदर्शिता आई है और इससे सुशासन का संकल्प साकार हो रहा है। लगभग सभी विभागों में ई-ऑफिस लागू हो चुका है और शेष विभागों को दिसंबर 2025 तक इसे अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सड़कों के सुधार और रखरखाव पर विशेष जोर दिया और जेम पोर्टल से होने वाली शासकीय खरीदी में किसी भी अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा।

(Chhattisgarh Government Meeting) उन्होंने स्पष्ट किया कि पूंजीगत व्यय से राज्य की आधारभूत संरचना मजबूत होती है और दीर्घकालिक विकास की नींव पड़ती है। मुख्यमंत्री ने कम पूंजीगत व्यय वाले विभागों को कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश के रजत जयंती वर्ष को “अटल निर्माण वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। इस वर्ष के बजट में पिछले वर्ष की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक प्रावधान किया गया है और बजट में प्रावधानित कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति समय पर दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्वीकृत कार्यों के टेंडर शीघ्र जारी हों और बिना विलंब कार्य प्रारंभ किया जाए। पूंजीगत व्यय से जुड़े सभी कार्य जनता के हित से सीधे जुड़े हैं, इसलिए इन्हें समय पर पूरा करना आवश्यक है। जिन विभागों का व्यय पिछले वर्ष से कम है, उन्हें कारणों की पहचान कर तत्काल सुधार करने होंगे। बरसात समाप्त होने के बाद अगले दो महीनों का सदुपयोग कर निर्माण कार्यों से संबंधित सभी औपचारिकताएँ शीघ्र पूरी करने को कहा गया।

जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनें अधिकारी

मुख्यमंत्री ने विभागीय सचिवों को निर्देश (Chhattisgarh Government Meeting) दिया कि वे जनता की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनें और उनका निराकरण करें। उन्होंने कहा कि सतत मॉनिटरिंग और नियमित प्रवास से विकास की गति तेज होती है। प्रभारी सचिवों को निर्देश दिया गया कि वे हर दो माह में अपने जिलों का दौरा कर योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करें।

मंत्रालय में बायोमैट्रिक अटेंडेंस लागू होगा

मुख्यमंत्री ने मंत्रालय के कामकाज में कसावट लाने के उद्देश्य से 1 दिसंबर से बायोमैट्रिक अटेंडेंस प्रणाली लागू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अधिकारी समय पर कार्यालय पहुँचें और अपने अधीनस्थों को भी समयपालन के लिए प्रेरित करें।

मुख्य सचिव विकास शील ने जानकारी दी कि 1 दिसंबर से मंत्रालय में उप सचिव स्तर से वरिष्ठ अधिकारियों तक के लिए बायोमैट्रिक अटेंडेंस प्रणाली लागू होगी। बैठक (Chhattisgarh Government Meeting) में मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव पी. दयानंद, सचिव राहुल भगत सहित सभी विभागीय सचिव और विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Korba Belt Beating Incident: नशे में युवक ने दशहरे पर 2 दोस्तों को बेरहमी से पीटा…
High Court Arbitration Appeal Dismissed : 221 दिन की देरी पर भारी पड़ी कानून की सख्ती, हाईकोर्ट ने हाईवे मुआवजा अपील खारिज की
Bastar Dussehra : मुरिया दरबार में अमित शाह का बड़ा संदेश, नक्सलवाद से बस्तर को मुक्त करने का संकल्प
Maoist Couple Arrest Raipur : राजधानी में बड़ा खुलासा, इलाज के बहाने किराए पर लिया था मकान
Vishnu Deo Sai Cabinet : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू, होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

घर का इकलौता चिराग बुझा, बारिश से बचने भाग रहा था घर, गिरी बिजली, मौत

भिलाई में आकाशीय बिजली गिरने से 18 वर्षीय…

CBSE Result : परीक्षा में सफलता के बाद खुशियों का माहौल, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दिया बड़ा संदेश

सीजी भास्कर, 14 मई।  सीबीएसई बारहवीं बोर्ड परीक्षा…

Cannes Festival
Cannes Festival : विदेशी मंच पर अभिनेत्री का दिखा अलग अंदाज, तस्वीरें सामने आते ही लोगों को याद आई पुरानी चमक

सीजी भास्कर, 14 मई। कान फिल्म महोत्सव में…

CNG Price Hike
CNG Price Hike : गैस भरवाने पहुंचे लोगों को लगा बड़ा झटका, अचानक बढ़े दाम से बढ़ी टेंशन

सीजी भास्कर, 14 मई। मुंबई और आसपास के…

Railway Cancelled Trains
Railway Cancelled Trains : अचानक बदली रेल व्यवस्था से बढ़ी यात्रियों की टेंशन, छुट्टियों के बीच कई गाड़ियां रहेंगी बंद

सीजी भास्कर, 14 मई। गर्मी की छुट्टियों में…

You Might Also Like

अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

गोलियां खिलाकर 8 महीने की गर्भवती को पिला दिया स्प्राइट, कराया अबॉर्शन, 20 दिन बाद बताया बच्चा मर गया, SP से शिकायत बाद प्रेमी समेत तीन के खिलाफ FIR दर्ज

08/10/2024
Chaitanya Baghel Release
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Chaitanya Baghel Release : चैतन्य बघेल जेल से रिहा, कंधे पर बैठाकर झूमे कांग्रेसी

03/01/2026
Rural Connectivity Mission
छत्तीसगढ़

Rural Connectivity Mission : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव तक बिछा सड़कों का जाल, 25 वर्षों में बनीं 40 हजार किमी सड़कें

03/11/2025
Chhattisgarh Voter List Update
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Voter List Update : मतदाता सूची की प्रक्रिया पर उठे सवाल, आयोग के दरवाज़े तक पहुंचा सियासी पक्ष

20/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?