CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CID Daya Style : CID वाले ‘दया’ की तरह एक ही बार में तोड़ा दरवाजा, मेरठ पुलिस ने बचाई महिला की जान

CID Daya Style : CID वाले ‘दया’ की तरह एक ही बार में तोड़ा दरवाजा, मेरठ पुलिस ने बचाई महिला की जान

By Newsdesk Admin
03/10/2025
Share
CID Daya Style
CID Daya Style

सीजी भास्कर, 03 सितंबर। टीवी सीरियल CID के मशहूर सीन तो आपने जरूर देखे होंगे, जब दया एक ही झटके में दरवाजा तोड़ देता है। बिल्कुल ऐसा ही वाकया असल जिंदगी में हुआ मेरठ में, जहां पुलिस ने ‘रियल लाइफ दया’ बनकर एक महिला को सुसाइड करने से बचा लिया।

3 मिनट में पहुंची पुलिस, दरवाजा तोड़ निकाली महिला

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र आछरौंडा मोड़ पर रहने वाले नौशाद की पत्नी ने पारिवारिक क्लेश से तंग आकर फांसी लगाने की कोशिश की। उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसी दौरान नौशाद के बड़े भाई की बेटी ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और महज 3 मिनट में मौके पर पहुंच गई। आवाज लगाने पर महिला ने जवाब नहीं दिया तो कांस्टेबल नवनीत ने एक ही झटके में लात मारकर दरवाजा (CID Daya Style) तोड़ दिया और महिला की जान बचा ली।

पारिवारिक कलह से परेशान थी महिला

पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि उसकी शादी को 2 साल हुए हैं और शादी के बाद से ही ससुराल वालों और पति से झगड़े होते रहते हैं। महिला ने पति, सास-ससुर और अन्य पर मारपीट के आरोप भी लगाए।

नौशाद के परिवार के मुताबिक उसकी पत्नी किराए के मकान में उनके साथ नहीं रहना चाहती, इसी को लेकर आए दिन विवाद होता है। नौशाद बेलदारी का काम करता है और उनकी एक साल की बेटी भी है।

पुलिस ने दी समझाइश, घर भेजा

घटना के बाद पूरे परिवार को थाने बुलाकर पुलिस (CID Daya Style) ने समझाइश दी और फिर सबको घर भेज दिया। वहीं दरवाजा तोड़कर महिला को बचाने वाले कांस्टेबल नवनीत की अब खूब सराहना हो रही है।

Vaishali Nagar News: बौद्ध समाज ने किया विधायक प्रतिनिधि रीना चौहान का सम्मान, “MLA रिकेश सेन के नेतृत्व में वैशाली नगर के हर समाज के उत्थान और विकास का दिलाया भरोसा”
Forest workers assaulted : चार आरोपी गिरफ्तार
IAS अफसर पर लगाए थे उत्पीड़न के आरोप, अब खुद फंसीं घूसकांड में GST अफसर रेनू पांडेय, निलंबित
Khabar Pakki hai : पर्दे के पीछे से भारत के खिलाफ चीन की बड़ी साजिश…! आधुनिक हथियारों से पाकिस्तानी सेना को क्यों मजबूत कर रहा ड्रैगन…?
13 दिन की काली रातें: साध्वी प्रज्ञा का सनसनीखेज दावा – भगवा के खिलाफ थी साजिश? …
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pressure Horn Crackdown in Bilaspur : ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, 20 बसों का चालान

Pressure Horn Crackdown in Bilaspur

Mahima Rajput Space Mission Selection : अंतरराष्ट्रीय स्पेस मिशन में करेगी भारत का प्रतिनिधित्व

Mahima Rajput Space Mission Selection

NCERT Textbook Controversy : किताबों में इमरजेंसी के उल्लेख पर कांग्रेस का विरोध

NCERT Textbook Controversy

Gram Sabha Dispute : उपसरपंच ने सरपंच पुत्र समेत कई लोगों पर मारपीट का लगाया आरोप

Gram Sabha Dispute in Chhattisgarh

Chhattisgarh Cricket Players Selection : तीन युवा क्रिकेटरों को बड़ी उपलब्धि, BCCI इमर्जिंग मेन्स टूर्नामेंट के लिए हुआ चयन

Chhattisgarh Cricket Players Selection

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?