CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Naxal Surrender : आज रायपुर में रुकेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कल जाएंगे नक्सलगढ़

Naxal Surrender : आज रायपुर में रुकेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कल जाएंगे नक्सलगढ़

By Newsdesk Admin
03/10/2025
Share
Naxal Surrender
Naxal Surrender

सीजी भास्कर, 03 अक्टूबर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज 2 दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। आज रात वे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद शनिवार (4 अक्टूबर) को वे बस्तर दशहरा में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर प्रदेश बीजेपी नेताओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इधर शाह के बस्तर दौरे से ठीक 2 दिन पहले बीजापुर जिले में 103 नक्सलियों ने सरेंडर (Naxal Surrender) किया है। इनमें 49 नक्सलियों पर कुल 1 करोड़ 6 लाख 30 हजार रुपए का इनाम घोषित था। कुछ दिन पहले शाह ने कहा था कि नक्सली आत्मसमर्पण करें, रेड कार्पेट से स्वागत करेंगे, अन्यथा गोली का जवाब गोली से दिया जाएगा।

बीजापुर जिले में अब तक 421 नक्सली पकड़ाए

सिर्फ बीजापुर जिले में ही 1 जनवरी 2025 से अब तक 421 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं। 410 माओवादियों ने हथियार डाल दिए हैं। वहीं अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 137 माओवादी मारे गए हैं। सरेंडर (Naxal Surrender) करने वाले नक्सलियों को 50-50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भी दी गई है। अब तक 1890 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। 1100 से ज्यादा नक्सली गिरफ्तार हुए और जनवरी 2024 से अब तक 282 नक्सली मारे गए हैं। शाह ने साफ कहा है कि 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद का खात्मा होगा। उनकी इस डेडलाइन के बाद से बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ अभियान (Naxal Surrender) तेज कर दिए गए हैं।

अमित शाह को मुरिया दरबार का निमंत्रण

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगस्त 2024 और दिसंबर 2024 में रायपुर और जगदलपुर आ चुके हैं। वे यहां अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। उस दौरान उन्होंने नक्सलियों को चेतावनी देते हुए कहा था कि हथियार छोड़ दें। हिंसा करेंगे तो जवान मुंहतोड़ जवाब देंगे। बस्तर दशहरा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें मुरिया दरबार में शामिल होने का निमंत्रण दिया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बस्तर सांसद और दशहरा समिति अध्यक्ष महेश कश्यप ने किया। उनके साथ मांझी-चालकी और समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। कुल मिलाकर शाह के दौरे से पहले 103 नक्सलियों का आत्मसमर्पण (Naxal Surrender) सरकार की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Airport Plane Tyre Burst : बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त फटा विमान का टायर, तीन पहिए भी हुए लॉक; सभी 37 यात्री सुरक्षित
Cabinet Baithak : मंत्रिपरिषद की बैठक आज, राज्य की नीतियों और विकास कार्यों पर होगी चर्चा
River Drowning : अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान
Bike Theft Busted : लोरमी में 3 चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
Congress Disciplinary Action : झीरम कांड पर बयान बना कार्रवाई की वजह, कांग्रेस ने पूर्व प्रवक्ता विकास तिवारी को 6 साल के लिए किया निष्कासित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bijapur Naxal Operation
Bijapur Naxal Operation : CRPF की बड़ी कार्रवाई, 14 नक्सली डंप बरामद; IED, रायफल और विस्फोटक सामग्री जब्त

नक्सल विरोधी अभियान के तहत CRPF की 199वीं…

Katghora Bypass Accident
Katghora Bypass Accident : कटघोरा बाइपास पर पेड़ से टकराया तेज रफ्तार 407 वाहन, टक्कर के बाद लगी आग; चालक ने कूदकर बचाई जान

जिले के कटघोरा बाइपास पर रविवार देर रात…

Dhimrapur Road Raigarh
Dhimrapur Road Raigarh : ढिमरापुर रोड की बदहाली पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़क नहीं सुधरी तो चक्काजाम की चेतावनी

ढिमरापुर रोड की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस…

Raipur Ganeshotsav Preparations
Raipur Ganeshotsav Preparations : रायपुर में गणेशोत्सव की तैयारियों में देरी, विसर्जन कुंड का काम धीमा मिलने पर अफसरों ने जताई नाराजगी

गणेशोत्सव से पहले राजधानी रायपुर में तैयारियां तेज…

Jhiram Ghati Case
Jhiram Ghati Case : झीरम घाटी मामले में CM साय का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- सबूत थे तो जांच एजेंसी को क्यों नहीं दिए?

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने झीरम घाटी नरसंहार मामले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?