CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Development Projects : भंडारपुरी धाम में गुरु दर्शन मेला, मुख्यमंत्री साय ने 162 करोड़ से अधिक के 16 कार्यों का किया भूमिपूजन

Development Projects : भंडारपुरी धाम में गुरु दर्शन मेला, मुख्यमंत्री साय ने 162 करोड़ से अधिक के 16 कार्यों का किया भूमिपूजन

By Newsdesk Admin
03/10/2025
Share
Development Projects
Development Projects

सीजी भास्कर, 03 अक्टूबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर जिले के आरंग तहसील अंतर्गत भंडारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने 162 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले 16 (Development Projects) का भूमिपूजन किया, जिनमें नवीन सड़क निर्माण, चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने मेला स्थल पर डोम निर्माण, तेलासी-भंडारपुरी मार्ग में स्ट्रीट लाइट लगवाने और कुटेसर प्राथमिक विद्यालय को माध्यमिक विद्यालय में उन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यदि समाज से पाँच युवा पायलट बनना चाहें तो उनका पूरा खर्च सरकार उठाएगी और उन्हें पायलट बनाया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने गुरु गद्दी का दर्शन कर प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास के आदर्शों पर चलकर हमें विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करना है। उनके आदर्शों में मानवता और समानता की सीख निहित है। गुरु बाबा ने समाज को एकजुट होने का संदेश दिया, जिसके परिणामस्वरूप सतनामी समाज आज प्रगति और सौहार्द की दिशा में अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी मुझे मुख्यमंत्री के रूप में इस मेले में आने का अवसर मिला था, लेकिन इस वर्ष बड़ा बदलाव आया है। तब आपके समाज के गुरु खुशवंत साहेब विधायक थे, अब वे मंत्री बने हैं। उन्हें अनुसूचित जाति-जनजाति के विकास और युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। समाज के इस गौरव से हमें अपार उम्मीदें हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र का विकास तेजी से हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता से जो वादे किए थे, उन्हें हम ‘मोदी की गारंटी’ के रूप में पूरा कर रहे हैं। अब तक नौ हजार से अधिक सरकारी भर्तियाँ पूरी हो चुकी हैं और हाल ही में शिक्षा विभाग में पाँच हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है।

उन्होंने कहा कि शासन के प्रत्येक कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया गया है। ऐसा करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है। हमारी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए संकल्पित है और भ्रष्टाचार करने वाला चाहे कितना भी बड़ा व्यक्ति हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि कुतुब मीनार से भी ऊँचा जैतखाम गिरौदपुरी में स्थित है। यह किसी व्यक्ति की उपलब्धि नहीं बल्कि गुरु बाबा घासीदास की प्रेरणा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गरीबों के उत्थान और प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए जो संकल्प लेकर चल रहे हैं, वह साकार हो रहा है। किसानों, महिलाओं, युवाओं और मजदूरों के हित में योजनाएँ बन रही हैं।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि आज 162 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले 16 (Development Projects) का भूमिपूजन हुआ है, जो आरंग विधानसभा के लिए ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ‘हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे’ का संकल्प लेकर सरकार आगे बढ़ रही है। प्रदेश की सड़कों के विकास के लिए 700 से अधिक टेंडर जारी किए गए हैं और बरसात के बाद सड़कें नए स्वरूप में नजर आएँगी।

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि यह मेला गुरु घासीदास बाबा के पुत्र गुरु बालकदास साहेब के गद्दीनशीन होने की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। यह सतनाम धर्म के आदर्शों का प्रतीक है और भंडारपुरी की यह पावन भूमि समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनी हुई है।

धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब ने कहा कि यह मेला सामाजिक सौहार्द और एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने गुरु खुशवंत साहेब को मंत्री बनाए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया और कहा कि सतनामी समाज ही नहीं बल्कि पूरा प्रदेश विकास की राह पर अग्रसर है। (Development Projects)

शराब घोटाला केस…5000 से ज्यादा पन्नों का चालान पेश:EOW ने 29 बंडलों में दिया लेखा-जोखा, लखमा समेत कई लोग जेल में हैं बंद
PDS Rice Irregularities : एक गाड़ी राशन दुकान से, दूसरी रास्ते में पकड़ी गई… रायपुर में सभी दुकानों के स्टॉक की जांच की मांग
ITI Admission : युवाओं के लिए बड़ा मौका, बस्तर के आईटीआई संस्थानों में शुरू हुए प्रवेश
Sakti Burning Case: सक्ती में युवती की दर्दनाक मौत, आठ दिन की जंग के बाद टूटी सांस
Raipur Opium Seizure New Year: जश्न से पहले नशे पर वार, पुलिस ने 5.50 लाख की अफीम पकड़ी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara House Attack Case
Bemetara House Attack Case : घर पर हमला करने वाले 13 आरोपी गिरफ्तार, 5 नाबालिग भी शामिल

Bemetara House Attack Case : गिरफ्तार सभी 13…

Raipur MDMA Drug Case
Raipur MDMA Drug Case : सिगरेट के पैकेट में छिपाकर MDMA बेचने का आरोप, एक युवक गिरफ्तार

Raipur MDMA Drug Case : पूछताछ में आरोपी…

Elderly Men Assault Case
Elderly Men Assault Case : धमतरी में बुजुर्ग और युवक पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

Elderly Men Assault Case : दूसरा मामला भखारा…

Bilaspur Road Construction : 9 करोड़ से बदलेगी शहर की सड़कों की तस्वीर, गुरुनानक चौक से शक्ति चौक तक होगा डामरीकरण
Bilaspur Road Construction : 9 करोड़ से बदलेगी शहर की सड़कों की तस्वीर, गुरुनानक चौक से शक्ति चौक तक होगा डामरीकरण

बिलासपुर शहर की जर्जर सड़कों (Bilaspur Road Construction)…

Balod Patwari Suspension : छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर गए 11 पटवारियों पर गिरी गाज, पांच तहसीलों में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Balod Patwari Suspension : छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर गए 11 पटवारियों पर गिरी गाज, पांच तहसीलों में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

बालोद जिले की पांच तहसीलों में पदस्थ 11…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?