CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Team India Squad : ऑस्ट्रेलिया दौरा टीम इंडिया रोहित से छीनी कप्तानी, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, विराट कोहली…!

Team India Squad : ऑस्ट्रेलिया दौरा टीम इंडिया रोहित से छीनी कप्तानी, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, विराट कोहली…!

By Newsdesk Admin
04/10/2025
Share
Team India Squad
Team India Squad

सीजी भास्कर, 04 अक्टूबर। भारतीय क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा इस बार खास होने वाला है। अक्टूबर-नवंबर में भारत को तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने हैं। इसके लिए चयनकर्ताओं ने शनिवार को टीम इंडिया का ऐलान किया। (Team India Squad for Australia Tour) अहम बैठक अहमदाबाद में हुई, जहां कप्तानी को लेकर लंबे मंथन के बाद बड़ा फैसला लिया गया।

शुभमन गिल कप्तान : Team India Squad for Australia Tour

शुभमन गिल को वनडे टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। उन्होंने रोहित शर्मा की जगह ली है। श्रेयस अय्यर को उप-कप्तान बनाया गया है। (Team India Squad for Australia Tour) वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली को स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर शामिल किया गया है। वहीं टी20 में कप्तानी की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है। हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत चोटिल होने की वजह से चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहे।

भारत की वनडे टीम (15 सदस्यीय) : शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल।

भारत की टी20 टीम (16 सदस्यीय) : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप-कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर। (Team India Squad for Australia Tour)

क्रिकेट एक्सपर्ट्स का कहना है कि रोहित और कोहली का भविष्य अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट तक सीमित है। दोनों दिग्गज टेस्ट और टी20 क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं।

सवाल ये भी है कि क्या वे 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक खेल पाएंगे। (Team India Squad for Australia Tour) रोहित तब 40 साल पार कर जाएंगे, जबकि कोहली 39 के करीब होंगे।

फिटनेस के मामले में विराट कोहली अब भी मिसाल हैं। इसलिए संभावना है कि वे 2027 वर्ल्ड कप तक भारतीय टीम का हिस्सा बनें। वहीं रोहित की उम्र को लेकर चर्चाएं जरूर हैं, लेकिन उनकी बल्लेबाजी की काबिलियत अभी भी टीम के लिए अहम है।

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का शेड्यूल

19 अक्टूबर: पहला वनडे, पर्थ

23 अक्टूबर: दूसरा वनडे, एडिलेड

25 अक्टूबर: तीसरा वनडे, सिडनी

29 अक्टूबर: पहला T20, कैनबरा

31 अक्टूबर: दूसरा T20, मेलबर्न

2 नवंबर: तीसरा T20, होबार्ट

6 नवंबर: चौथा T20, गोल्ड कोस्ट

8 नवंबर: पांचवां T20, ब्रिस्बेन

Bone Ashes Property Dispute: बिलासपुर में संपत्ति विवाद ने तोड़ी इंसानियत की हद, मुक्तिधाम से अस्थियां उठाकर ले गईं मां-बुआ
दो मौतें..ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी टक्कर, पत्नी की मौत, दो लोगों ने पी लिया जहर, बुजुर्ग की मौत
श्रीगंगानगर: भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे पाक रेंजर को BSF ने किया गिरफ्तार..
Raipur Vehicle Theft : 10 गाड़ियां चोरी के दावे पर पुलिस का खंडन, 15 दिनों में 2 बाइक चोरी
Big News : केरल-वायनाड में भूस्खलन से 15 के मिले शव, 50 घायल अस्पताल में, PM मोदी ने जताया दुःख
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CM Vijay Ajith Kumar Viral Video : सिल्वरस्टोन में अजित को देखते ही दौड़े विजय, लगाया गले, तृषा भी दिखीं, VIDEO वायरल
CM Vijay Ajith Kumar Viral Video : सिल्वरस्टोन में अजित को देखते ही दौड़े विजय, लगाया गले, तृषा भी दिखीं, VIDEO वायरल

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय (CM Vijay…

IND Vs AFG 2nd T20I : वरुण बाहर, अब वैभव या संजू! दूसरे टी20 में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11
IND Vs AFG 2nd T20I : वरुण बाहर, अब वैभव या संजू! दूसरे टी20 में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला…

Pakistani Creams Alert India
Pakistani Creams Alert India : पाकिस्तानी क्रीम को लेकर भारत में बड़ा अलर्ट, दो प्रोडक्ट में तय सीमा से ज्यादा भारी धातु, इस्तेमाल से बचने की सलाह

भारत में बिक रही दो पाकिस्तानी कॉस्मेटिक क्रीम…

West Bengal By Election : नंदीग्राम में बीजेपी का बड़ा दांव, CM के पूर्व PA की मां को टिकट
West Bengal By Election : नंदीग्राम में बीजेपी का बड़ा दांव, CM के पूर्व PA की मां को टिकट

पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव (West Bengal By Election)…

Sakti Ambedkar Statue Damaged
Sakti Ambedkar Statue Damaged : सक्ती में अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने पर पुलिस की कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी हिरासत में

डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?