CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IND vs WI Test : अहमदाबाद टेस्ट में वेस्टइंडीज ने तीसरे ही दिन टेके घुटने, जड्‌डू का ऑलराउंड प्रदर्शन

IND vs WI Test : अहमदाबाद टेस्ट में वेस्टइंडीज ने तीसरे ही दिन टेके घुटने, जड्‌डू का ऑलराउंड प्रदर्शन

By Newsdesk Admin
04/10/2025
Share
IND vs WI Test
IND vs WI Test

सीजी भास्कर, 04 अक्टूबर। भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI Test) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। यहां तीसरे ही दिन मेहमान टीम भारत के सामने पूरी तरह ढेर हो गई। भारतीय टीम ने यह मैच पारी और 140 रनों से अपने नाम कर लिया। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी तीसरे दिन लंच के बाद सिर्फ 146 रनों पर सिमट गई। इस जीत के हीरो बने रवींद्र जडेजा, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में शतक जड़ा और दूसरी पारी में चार विकेट भी चटकाए।

भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 448 रन बनाकर घोषित की थी। इसके आधार पर भारत को 286 रनों की विशाल बढ़त मिली। वहीं वेस्टइंडीज की पहली पारी 162 रनों पर सिमट गई थी। ऐसे में मेहमान टीम पर दबाव साफ दिखा और दूसरी पारी में भी उसके बल्लेबाज टिक नहीं सके। टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। (IND vs WI Test)

दूसरी पारी में वेस्टइंडीज का हाल और भी बुरा रहा। 50 रन के अंदर ही टीम के पांच विकेट गिर गए। जडेजा ने जॉन कैम्पबेल (14 रन), ब्रैंडन किंग (5 रन) और शाई होप (1 रन) को आउट किया। मोहम्मद सिराज ने तेजनारायण चंद्रपॉल (8 रन) का विकेट लिया, जबकि कुलदीप यादव ने कप्तान रोस्टन चेज (1 रन) को चलता किया। इसके बाद एलिक अथानाज (38 रन) और जस्टिन ग्रीव्स (25 रन) ने 46 रनों की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन यह प्रयास ज्यादा देर तक नहीं चला।

जडेजा ने दूसरी पारी में कुल चार विकेट हासिल किए। सिराज को तीन सफलताएं मिलीं, वहीं कुलदीप यादव ने दो और वॉशिंगटन सुंदर ने एक विकेट लिया। इस प्रदर्शन के दम पर भारत ने न केवल सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली बल्कि अहमदाबाद टेस्ट (IND vs WI Test) को ऐतिहासिक जीत में तब्दील कर दिया।

India Test Team : श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जडेजा की वापसी
अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन: यूथोपिया की वटोटा चैंपियन, अक्षय कुमार ने 21 किमी रेस जीती; 10,000 धावकों ने लिया हिस्सा..
विधायक Rikesh के प्रस्ताव पर भिलाईयंस को मिली होली की बड़ी सौगात, Supela में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला “हार्स राइडिंग ट्रैक” वैशाली नगर में हर्ष की लहर, खेल प्रेमियों ने कहा – “Thanku विधायकजी”
Vijay Hazare Trophy 2025-26 : टूर्नामेंट के पहले दिन लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, वैभव ने रोहित और विराट को पीछे छोड़ा
Lionel Messi World Cup Record : FIFA World Cup में रचा एक और बड़ा रिकॉर्ड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Road Flag Controversy
Pendra Road Flag Controversy : स्टेशन परिसर में झुका मिला तिरंगा, रेलवे की व्यवस्था पर उठे सवाल; जांच की मांग

Pendra Road Flag Controversy :मामले में फिलहाल रेलवे…

Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal
Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal : रिजिजू की सफाई, बोले- PM मोदी ने विपक्षी नेताओं को नहीं कहा ‘दिमागी नक्सल’

Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal :भाषण का संदर्भ…

Railway Track Death
Railway Track Death : रेलवे ट्रैक पर मिला 28 वर्षीय युवक का सिर कटा शव, अर्जुनी खैरताल मार्ग पर मचा हड़कंप

Railway Track Death : पुलिस का कहना है…

India vs Sri Lanka Test 2026
India vs Sri Lanka Test 2026 : गॉल टेस्ट के बीच बदला अंपायर, रॉड टकर की अचानक बिगड़ी तबीयत

India vs Sri Lanka Test 2026 :गॉल टेस्ट…

Dhamtari Cattle Smuggling
Dhamtari Cattle Smuggling : ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने दबोचे दो तस्कर

Dhamtari Cattle Smuggling :प्रारंभिक कार्रवाई के आधार पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?