CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bageshwar Dham Raipur Visit : भारत माता चौक से लेकर शुक्रवारी बाजार तक हुआ धीरेंद्र शास्त्री का भव्य स्वागत, व्यापारियों ने की पुष्प वर्षा

Bageshwar Dham Raipur Visit : भारत माता चौक से लेकर शुक्रवारी बाजार तक हुआ धीरेंद्र शास्त्री का भव्य स्वागत, व्यापारियों ने की पुष्प वर्षा

By Newsdesk Admin
04/10/2025
Share
Bageshwar Dham Raipur Visit
Bageshwar Dham Raipur Visit

सीजी भास्कर, 04 अक्टूबर। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पूज्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार को मध्य प्रदेश के मुरैना में कथा संपन्न करने के बाद नियमित विमान से राजधानी रायपुर पहुंचे। विवेकानंद एयरपोर्ट पर उतरते ही युवा समाजसेवी बसंत अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। (Bageshwar Dham Raipur Visit)

इसके बाद वे कार से भारत माता चौक पहुंचे, जहां सर्वसमाज के लोगों के साथ स्व. पुरुषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन के सदस्य, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के लोगों ने बरसते पानी में फूलों की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। बसंत अग्रवाल ने बताया कि भारत माता चौक में स्वागत-सत्कार के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, युवा समाजसेवी चंदन-बसंत अग्रवाल के साथ रथ में सवार होकर कथा स्थल के लिए रवाना हुए। (Bageshwar Dham Raipur Visit)

काफिला जैसे ही पहाड़ी चौक से होता हुआ शुक्रवारी बाजार पहुंचा, वहां के व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। आगे गुढ़ियारी मेन रोड, जगन्नाथ मंदिर और परशुराम चौक पर भी स्थानीय लोगों ने अपने घरों के बाहर रंगोली सजाकर और फूल बरसाकर स्वागत किया। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हाथ जोड़कर श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे और वहीं से आशीर्वाद दे रहे थे। (Bageshwar Dham Raipur Visit)

यात्रा के दौरान जैसे-जैसे रथ आगे बढ़ता गया, वैसे-वैसे भक्तों की भीड़ उमड़ती गई। लोग ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर नाचते रहे। जब काफिला हनुमान मंदिर पहुंचा, तो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री स्वयं को रोक नहीं पाए और रथ से उतरकर मंदिर परिसर में पहुंचे। वहां उन्होंने हनुमान जी महाराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना की। कथा स्थल अवधपुरी मैदान पहुंचने पर माधुरी-लरूखी प्रसाद अग्रवाल, अनिता-चंदन अग्रवाल और ऋतु-बसंत अग्रवाल ने आरती उतारकर स्वागत किया। इसके बाद वे व्यासपीठ पर पहुंचे और आशीर्वाद दिया। (Bageshwar Dham Raipur Visit)

State Politics : साय कैबिनेट में फेरबदल की फिर चर्चा, किसका बढ़ेगा कद-किसकी होगी छुट्टी?
Census Mobile App India : 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगी जनगणना…मोबाइल ऐप से होगा सर्वे…13 हजार करोड़ खर्च…
Ganja Smuggling Bus : लग्जरी बस बनी नशे की खेप का जरिया, बॉर्डर पर पुलिस ने तोड़ी तस्करी की कमर
Raipur Literature Festival 2026: राजधानी में साहित्यिक महाकुंभ की तैयारी, आयोजन समिति ने रणनीति को दी अंतिम धार
Pakistan Reaction On CJP : विरोध प्रदर्शन की गूंज पाकिस्तान तक, विशेषज्ञ बोले- स्थानीय मुद्दों पर दें ध्यान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

KL Rahul Delhi Capitals : दिल्ली छोड़ेंगे राहुल! पार्थ जिंदल के पोस्ट पर स्टार बल्लेबाज ने दिया ऐसा जवाब
KL Rahul Delhi Capitals : दिल्ली छोड़ेंगे राहुल! पार्थ जिंदल के पोस्ट पर स्टार बल्लेबाज ने दिया ऐसा जवाब

आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की ट्रेडिंग को…

Farm Pond Dhamtari : जहां बारिश का पानी बह जाता था, अब वहीं कमाई
Farm Pond Dhamtari : जहां बारिश का पानी बह जाता था, अब वहीं कमाई

धमतरी के वनांचल क्षेत्र में बारिश (Farm Pond…

Triple Baby Birth Balrampur : पहाड़ी कोरवा महिला की हाई रिस्क डिलीवरी, एक साथ जन्मे तीन बच्चे
Triple Baby Birth Balrampur : पहाड़ी कोरवा महिला की हाई रिस्क डिलीवरी, एक साथ जन्मे तीन बच्चे

बलरामपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से…

Fisheries Subsidy Chhattisgarh : मछली पालन के लिए सरकार देगी 60% पैसा, 1 लाख कमाने का मौका, जानें योजना
Fisheries Subsidy Chhattisgarh : मछली पालन के लिए सरकार देगी 60% पैसा, 1 लाख कमाने का मौका, जानें योजना

मछली पालन (Fisheries Subsidy Chhattisgarh)  शुरू करने की…

Digital Crop Survey Chhattisgarh : सारंगढ़-बिलाईगढ़ प्रदेश में नंबर-1, 87% काम पूरा, जानें तहसीलवार स्थिति
Digital Crop Survey Chhattisgarh : सारंगढ़-बिलाईगढ़ प्रदेश में नंबर-1, 87% काम पूरा, जानें तहसीलवार स्थिति

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले ने डिजिटल क्रॉप सर्वे (Digital Crop…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?