CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Zubeen Garg Death Case : जाबो दे… जाबो दे’ चीखते रहे, जुबीन तड़पते रहे! SIT दस्तावेज में सनसनीखेज खुलासे

Zubeen Garg Death Case : जाबो दे… जाबो दे’ चीखते रहे, जुबीन तड़पते रहे! SIT दस्तावेज में सनसनीखेज खुलासे

By Newsdesk Admin
04/10/2025
Share
Zubeen Garg Death Case
Zubeen Garg Death Case

सीजी भास्कर, 04 अक्टूबर। असम के लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग के बैंडमेट (संगीत मंडली के साथी) शेखर ज्योति गोस्वामी ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा है कि जुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंत ने उन्हें सिंगापुर में जहर दिया था जिसके कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस के पास मौजूद आधिकारिक दस्तावेजों और रिमांड नोट में यह दर्ज है, जो जुबीन गर्ग की मौत के मामले (Zubeen Garg Death Case) में अहम माना जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि इस मामले में फेस्टिवल के आयोजक, जुबीन के मैनेजर और बैंड के दो सदस्यों – शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें 14 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। जुबीन की सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वह श्यामकानु महंत और उनकी कंपनी द्वारा आयोजित चौथे नार्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में भाग लेने गए थे। यह पूरा मामला अब जुबीन गर्ग की रहस्यमय मौत (Zubeen Garg Death Case) के रूप में सुर्खियों में है।

सीआइडी का नौ सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआइटी) जुबीन की मौत की जांच कर रहा है। असम सरकार ने भी जांच के लिए गौहाटी हाईकोर्ट के जस्टिस सौमित्र सैकिया की अध्यक्षता में एक सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया है, जो छह महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। एसआइटी सदस्य और वरिष्ठ एसपी रोजी कलिता द्वारा हस्ताक्षरित नोट में कहा गया है कि जब जुबीन सांस लेने के लिए तड़प रहे थे और लगभग डूबने की स्थिति में थे, तो सिद्धार्थ शर्मा को “जाबो दे, जाबो दे” (उसे जाने दो) चिल्लाते सुना गया।

गवाहों के मुताबिक जुबीन एक कुशल तैराक थे, इसलिए डूबने से उनकी मौत संभव नहीं है। शेखर ज्योति ने आरोप लगाया कि सिद्धार्थ और श्यामकानु ने उन्हें जहर दिया और अपनी साजिश छिपाने के लिए विदेशी जगह चुनी थी। यह बिंदु भी जांच में जुबीन गर्ग केस (Zubeen Garg Death Case) का मुख्य पहलू माना जा रहा है।

ज़ुबीन की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट उनकी पत्नी को सौंपी

असम पुलिस ने शनिवार को जुबीन की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट उनकी पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग को सौंप दी। सिंगापुर में हुए पहले पोस्टमार्टम की रिपोर्ट गुरुवार को उन्हें दी गई थी। सीआइडी के एक सूत्र ने बताया कि एसआइटी का एक अधिकारी गुवाहाटी के काहिलीपारा इलाके में गरिमा के घर रिपोर्ट सौंपने गया था। दूसरा पोस्टमार्टम 23 सितंबर को गुवाहाटी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में हुआ था, जिसके बाद उसी दिन अंतिम संस्कार कर दिया गया।

जीएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद विसरा का नमूना विस्तृत जांच के लिए दिल्ली स्थित केंद्रीय फोरेंसिक प्रयोगशाला भेजा गया था। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि राज्य सरकार ने सिंगापुर पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी गरिमा को सौंप दी है। अब यह उन पर निर्भर करता है कि वह रिपोर्ट सार्वजनिक करती हैं या नहीं। इस बीच जुबीन गर्ग की मौत की जांच (Zubeen Garg Death Case) को लेकर राज्य में राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज हो गई है।

Salman Khan Matrubhoomi : सलमान खान की ‘मातृभूमि’ लगभग तैयार, VFX का काम बाकी; जल्द आएगी रिलीज डेट
इंस्टा की ‘गालीबाज’ महक और परी हुईं गिरफ्तार, अश्लील वीडियो से उड़ाई मर्यादा की धज्जियां
दुबई से 14 किलो सोना कहां-कहां छिपाकर बेंगलुरु लाई साउथ की ये हीरोइन?
भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष की “हैलीकॉप्टर जिद” क्लाइमेक्स तक चटखारे का बनी सबब 🟩 लोग जमकर कर रहे शेयर 🟧 संगठन से चौक चौराहे तक “हंसी का पात्र बनी हवाई जिद” का पढ़िए यह अनोखा वाकिया
March Theatrical Release : सिनेमा लवर्स के लिए सुपर एंटरटेनमेंट मंथ, 19 मार्च को महाक्लैश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Photo Comment Case
Photo Comment Case : डिप्टी CM विजय शर्मा की फोटो पर अभद्र कमेंट, साइबर थाने में दो केस दर्ज

Photo Comment Case  :पुलिस ने दोनों मामलों में…

Country-Made Pistol Arrest : जगदलपुर में देसी कट्टा-जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, शराब दुकान हत्याकांड के बाद पुलिस थी अलर्ट

Country-Made Pistol Arrest : पुलिस अब आरोपी के…

Blood Donation Discount
Blood Donation Discount : रायपुर में आज ब्लड डोनेट करने पर मिलेगा डिस्काउंट कूपन, रेस्टोरेंट-दुकानों पर मिलेगी छूट

Blood Donation Discount  : होटल और रेस्टोरेंट में…

Road Repair Demand
Road Repair Demand : सड़क के लिए दंतेवाड़ा के भाजपा नेता ने सरकार से मांगी भीख, नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- जनता के सवालों से शर्म आती है

Road Repair Demand :सुराना ने कहा कि नगरवासियों…

Jashpur Mitanin Contract Concern
Jashpur Mitanin Contract Concern : ठेका कंपनी के अधीन जाने की आशंका से मितानिनों ने सौंपा ज्ञापन

Jashpur Mitanin Contract Concern : मितानिनों ने इस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?