CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Picnic Accident : पिकनिक मनाने गई युवती समेत तीन बहे, रेस्क्यू टीम भी फंसी

Picnic Accident : पिकनिक मनाने गई युवती समेत तीन बहे, रेस्क्यू टीम भी फंसी

By Newsdesk Admin
05/10/2025
Share
Picnic Accident
Picnic Accident

सीजी भास्कर, 5 अक्टूबर। शहर के दो युवक और दो युवतियां पिकनिक (Picnic Accident) मनाने निकले थे। नहाने के दौरान अचानक एक युवती बहने लगी। उसे बहता देख युवक भी पानी में कूद गए। तेज बहाव में युवती और दो युवक बह गए।

घटना की सूचना पर पुलिस की टीम सक्रिय हुई। रविवार की सुबह जब बहे हुए युवक और युवतियों की तलाश शुरू हुई तो इस दौरान रेस्क्यू टीम (Picnic Accident) भी पानी के तेज बहाव में फंस गई। हालांकि टीम के लोग किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे।

बिलासपुर से पिकनिक मनाने पहुंचे युवक-युवतियां जांजगीर-चांपा जिले के पंतोरा क्षेत्र स्थित देवरी पिकनिक स्पॉट (Picnic Accident) पर घूमने आए थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। इनमें एक युवक दयालबंद का रहने वाला है। वहीं युवती और दूसरा युवक सरकंडा इलाके से हैं।

घर में मचा कोहराम

हादसे (Picnic Accident) की सूचना पंतोरा पुलिस ने युवक के परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सरोज विहार कालोनी निवासी पीड़ित का परिवार सदमे में है। युवक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। परिजनों ने बताया कि पढ़ाई पूरी करने के बाद उसका सपना प्रशासनिक सेवा में जाने का था। अब परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए हैं।

ड्रोन से भी हो रही तलाश

एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि युवकों और युवती की तलाश के लिए डीडीआरएफ और बिलासपुर की टीम (Picnic Accident) को लगाया गया है। ग्रामीण भी बोट से खोजबीन में मदद कर रहे हैं। पुलिस ने नदी किनारों की तलाशी के लिए ड्रोन का सहारा भी लिया है। इधर तलाशी अभियान रविवार को भी जारी है, लेकिन अब तक तीनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

CG Breaking : धमतरी जिले के तहसीलदार Suspend, कलेक्टर के जांच प्रतिवेदन पर संभाग आयुक्त कावरे की बड़ा Action
Illegal Wildlife Hunting : चीतल का शिकार, दो आरोपी गिरफ्तार
DSP Sneha Girpunje Appointment : शहीद ASP आकाश गिरपुंजे की पत्नी स्नेहा को मिली डीएसपी की नियुक्ति
Raipur Hospital Clash : इलाज के दौरान भिड़े मायके और ससुराल पक्ष, सुसाइड की कोशिश या हत्या की साजिश?
Medicity Raipur : नवा रायपुर मेडिसिटी मध्य भारत में स्वास्थ्य क्रांति की नई कहानी लिख रहा है
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : 14 दुकानें सील, लाइसेंस फीस नहीं चुकाने पर कार्रवाई

Raipur Municipal Corporation : निगम अधिकारियों ने बताया…

Janjgir Champa Cyber Fraud
Janjgir Champa Cyber Fraud : साइबर ठगी पर बड़ा एक्शन, म्यूल अकाउंट सप्लायर गिरफ्तार

Janjgir Champa Cyber Fraud : कानून के तहत,…

Sahara India Fraud Case
Sahara India Fraud Case : 40.78 करोड़ की ठगी मामले में फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

Sahara India Fraud Case : जांच के दौरान…

Chhattisgarh Weather Update 
Chhattisgarh Weather Update : मानसून की रफ्तार धीमी,13% कम हुई बारिश, जानिए आपके जिले का हाल

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून की…

Dhamtari Police Transfer
Dhamtari Police Transfer : धमतरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, SP भावना पांडेय ने 8 निरीक्षकों के तबादले किए

Dhamtari Police Transfer : पदस्थापना से नागरिकों को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?