CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Toxic Cough Syrup : 16 बच्चों की मौत के बाद सरकार सख्त, ड्रग कंट्रोलर हटाए गए, डिप्टी ड्रग कंट्रोलर और दो इंस्पेक्टर निलंबित

Toxic Cough Syrup : 16 बच्चों की मौत के बाद सरकार सख्त, ड्रग कंट्रोलर हटाए गए, डिप्टी ड्रग कंट्रोलर और दो इंस्पेक्टर निलंबित

By Newsdesk Admin
06/10/2025
Share
Pdy Pocurement Iregularities
Pdy Pocurement Iregularities

सीजी भास्कर, 6 अक्टूबर। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा और बैतूल में जहरीले कफ सीरप (Toxic cough syrup) से किडनी फेल होने के कारण 16 बच्चों की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग कंट्रोलर को हटाया और डिप्टी ड्रग कंट्रोलर सहित छिंदवाड़ा व जबलपुर के औषधि निरीक्षकों को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि प्रदेश भर में कफ सीरप पर रोक न लगाने, समय पर सैंपलिंग नहीं करने और जांच रिपोर्ट में देरी के चलते लापरवाही बरती गई।

तमिलनाडु सरकार और मध्य प्रदेश औषधि प्रशासन की अलग-अलग जांच में कोल्ड्रिफ ब्रांड के कफ सीरप (Toxic cough syrup) में जहरीला रसायन डाइथिलीन ग्लाइकाल (डीईजी) की पुष्टि हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाकर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। सोमवार को मुख्यमंत्री छिंदवाड़ा पहुंचे और मृत बच्चों के स्वजन से भी मुलाकात कर आश्वासन दिया कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

16 बच्चों की दर्दनाक मौत

मामले की शुरुआत चार वर्षीय शिवम की मौत से हुई थी, जो चार सितंबर को कफ सीरप (Toxic cough syrup) पीने के बाद किडनी फेल होने से चल बसा। इसके बाद छिंदवाड़ा में 14 और बैतूल में 2 बच्चों की मौत हो गई। रविवार रात कोल्ड्रिफ सीरप लिखने वाले सरकारी डॉक्टर प्रवीण सोनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

कोल्ड्रिफ सीरप बनाने वाली तमिलनाडु की कंपनी ‘श्रीसन’ के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हुई है। जांच में कंपनी की कांचीपुरम इकाई से सैंपल लिए गए, जिनमें डीईजी 48.6% और 46.20% पाया गया, जबकि मानक सीमा 0.1% से अधिक नहीं हो सकती। राज्य सरकार ने कंपनी के सभी उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है।

दो और कफ सीरप संदिग्ध

राज्य लैब की रिपोर्ट में दो और ब्रांड — रिलीफ कफ सीरप और रेस्पीफ्रेश-टीआर — में भी डीईजी की खतरनाक मात्रा पाई गई। मुख्यमंत्री ने तुरंत इनके पूरे स्टॉक को जब्त करने और कंपनियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के आदेश दिए।

एनएचआरसी का हस्तक्षेप

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने भी मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकारों को नोटिस जारी किया है। आयोग ने केंद्र सरकार, भारत के औषधि नियंत्रक जनरल और सीडीएससीओ को भी आदेश दिया है कि नकली दवाओं (Toxic cough syrup) की आपूर्ति की जांच की जाए और सभी क्षेत्रीय प्रयोगशालाओं से सैंपल लेकर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

Gorella Widow Rape Case : विधवा भाभी से दो देवरों का ‘घिनौना’ कांड, पति की मौत के बाद लूटी अस्मत
‘ऑपरेशन सिंदूर’ से तनाव के बीच तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान, ‘मेरी जान चली जाए तो…’
फर्जी पुलिस बनकर कर रहा था वसूली, कारोबारी से 5 लाख मांगते रंगेहाथ पकड़ा गया
MP: गायत्री मंदिर की जमीन पर मस्जिद…क्या है मड़ई का जमीन विवाद? 16 जुलाई को जबलपुर बंद का ऐलान
Drug Spiking Scandal : क्रिकेटर की शर्मनाक हरकत! हाईप्रोफाइल पब में 2 महिलाओं को चुपचाप दिया नशीला ड्रग्स, फ‍िर…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gariaband News
Gariaband News : प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत हितग्राही परिवार को मिली दो लाख रुपये की सहायता राशि

रिपोर्टर : आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 16…

Lok Adalat
Lok Adalat : चेक बाउंस मामलों के समाधान के लिए 18 जुलाई को विशेष लोक अदालत, तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक

रिपोर्टर : मनुराज सिंह सीजी भास्कर, 16 जुलाई।…

Chhattisgarh River Conservation
Chhattisgarh River Conservation : छत्तीसगढ़ की 19 नदियों को बचाने की तैयारी तेज, बनेगी विशेषज्ञ समिति

सीजी भास्कर, 16 जुलाई : छत्तीसगढ़ सरकार ने…

Chhattisgarh Police Transfer
Chhattisgarh Police Transfer : मुख्यमंत्री सुरक्षा में बड़ा बदलाव, जयंत वैष्णव बने नए एसपी

सीजी भास्कर, 16 जुलाई : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में…

Sevagram Assembly Row
Sevagram Assembly Row : सेवाग्राम पर विधानसभा में सियासी घमासान, अजय के बयान पर भड़के भूपेश 

सीजी भास्कर, 16 जुलाई : छत्तीसगढ़ विधानसभा के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?