CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rural Bus Service Scheme : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से जुड़ेगा ग्रामीण अंचल, आमजन को मिलेगी सुलभ यातायात सुविधा

Rural Bus Service Scheme : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से जुड़ेगा ग्रामीण अंचल, आमजन को मिलेगी सुलभ यातायात सुविधा

By Newsdesk Admin
06/10/2025
Share
Rural Bus Service Scheme
Rural Bus Service Scheme

सीजी भास्कर, 06 अक्टूबर। बस्तर अंचल के सुदूर वनांचलों में रहने वाले लोगों के आवागमन के लिए (Rural Bus Service Scheme) मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना शुरू की गई है। इसी कड़ी में कोण्डागांव जिले के ग्रामीण अंचल को जिला मुख्यालय से जोड़ने और आम नागरिकों को सुलभ यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का शुभारंभ पुराने बस स्टैंड से बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और स्थानीय विधायक लता उसेंडी ने हरी झंडी दिखाकर किया।

राज्यव्यापी इस योजना की शुरुआत शनिवार को जगदलपुर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बसों को हरी झंडी दिखाकर की थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विजन में ग्रामीण परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए गांवों से शहर तक आमजन को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

कोण्डागांव जिले में योजना के तहत पहली बस सेवा सुंदर ट्रेवल्स द्वारा प्रारंभ की गई है। शुरुआती चरण में बस का संचालन कोण्डागांव से विश्रामपुरी मार्ग पर किया जा रहा है। तय समयानुसार यह बस सुबह 7 बजे विश्रामपुरी से कोण्डागांव के लिए रवाना होगी और वापसी में सुबह 10 बजे कोण्डागांव से विश्रामपुरी जाएगी। इस प्रकार प्रतिदिन दो फेरे लगाए जाएंगे, जिससे उन ग्रामीण क्षेत्रों को सीधे बस सुविधा उपलब्ध होगी जहां पहले परिवहन सेवाएँ सीमित थीं।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि अगले चरण में विकासखंड माकड़ी के क्षमतापुर से कोण्डागांव तक भी (Rural Bus Service Scheme) मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के अंतर्गत बस सेवा प्रारंभ करने की तैयारी की जा रही है। इससे दूरस्थ अंचलों के हजारों ग्रामीणों को सीधी परिवहन सुविधा मिलेगी और जिला मुख्यालय तक उनकी पहुंच आसान होगी।

इस अवसर पर विधायक लता उसेंडी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास को नई गति मिल रही है। (Rural Bus Service Scheme) ग्रामीण बस योजना इसका जीवंत उदाहरण है, जिससे गांव और शहर के बीच की दूरी कम होगी और लोगों का जीवन आसान बनेगा। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, पार्षद मनोज जैन, हर्षवीर सिंह ढिल्लन, सोनामणि पोयाम, बस संचालक दिनेश कुमार जैन और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।

Gevra Robbery : गेवरा माइंस लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, नकाबपोश गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार
चाईल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर खंडूजा ने ठगे करोड़ों 🛑 रिटायर्ड बीएसपी वर्कर्स, भिलाई दुर्ग के व्यापारी और डॉक्टर्स को किया टारगेट, अधिक ब्याज का लालच दे बनाया आलीशान बंगला, खरीदीं लग्जरी कारें
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी कल से, खरीदी केन्द्रों पर पुख्ता इंतजाम, इस रेट से खरीदे जाएंगे किसानों के धान
अब जगदलपुर से जबलपुर होते हुए दिल्ली की हवाई यात्रा मात्र साढ़े 5 हजार में ✈️ बिलासपुर सहित 5 बड़े शहरों से बस्तर हुआ कनेक्ट 🛩️ डेढ़ हजार में पहुंचेंगे न्यायधानी
OMG : छत्तीसगढ़ में IPS के संरक्षण में गांजा तस्करी, कुछ पुलिस कर्मचारी भी सहयोग कर काट रहे चांदी, फिलहाल 4 पुलिस वाले Suspend, जांच जारी, IPS सहित कई अधिकारी लपेटे में, करोड़ों का बैंक ट्रांजेक्शन पकड़ाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

DMF Scam : सतपाल चाबड़ा को कमीशन में मिले 31 करोड़! ED ने बताया मुख्य लाइजनर और वित्तीय समन्वयक
DMF Scam : सतपाल चाबड़ा को कमीशन में मिले 31 करोड़! ED ने बताया मुख्य लाइजनर और वित्तीय समन्वयक

जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) फंड में कथित गड़बड़ी…

मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए 500 रुपए लेने का आरोप, जशपुर जिला अस्पताल के डॉक्टर का VIDEO वायरल; कलेक्टर ने जांच टीम बनाई

जशपुर जिला अस्पताल के एक डॉक्टर पर मेडिकल…

स्वरा भास्कर की बढ़ी मुश्किलें, महिलाओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर थाने में शिकायत

अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बयान को लेकर विवादों…

Dhamtari Flood Alert : भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल के 3 गेट खुले, तटीय गांवों में हाई अलर्ट
Dhamtari Flood Alert : भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल के 3 गेट खुले, तटीय गांवों में हाई अलर्ट

धमतरी में लगातार मूसलाधार बारिश से बाढ़ का…

Janmashtami Dry Day : 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शराब बंद, रायपुर में मांस-मटन पर भी रोक, जानिए क्या है वजह
Janmashtami Dry Day : 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शराब बंद, रायपुर में मांस-मटन पर भी रोक, जानिए क्या है वजह

शुष्क दिवस (Janmashtami Dry Day) के चलते 4…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?