CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Illegal Firecrackers : बंद कालेज में चलती मिली पटाखे की फैक्ट्री, प्रबंधक समेत चार हिरासत में, 47 लाख रुपये के पटाखे जब्त

Illegal Firecrackers : बंद कालेज में चलती मिली पटाखे की फैक्ट्री, प्रबंधक समेत चार हिरासत में, 47 लाख रुपये के पटाखे जब्त

By Newsdesk Admin
06/10/2025
Share
Illegal Firecrackers
Illegal Firecrackers

सीजी भास्कर, 6 अक्टूबर। दीपावली से पहले पटाखों के (Illegal Firecrackers) अवैध कारोबार ने प्रशासन के होश उड़ा दिए। सपहाछात गांव के करीब पांच वर्ष से बंद पड़े सुखराज सिंह महिला महाविद्यालय में पुलिस-प्रशासन ने छापा मारकर 47 लाख रुपये के (Illegal Firecrackers) पटाखे और बारूद बरामद किए।

14 कमरों में सुतली बम, राकेट और मिर्ची बम बनते मिले। परिसर किसी शैक्षणिक केंद्र से ज्यादा बारूदखाना नजर आया। पुलिस ने कालेज प्रबंधक आद्या प्रसाद सिंह, लाइसेंसी आतिशबाज मदीना बेगम और उसके दो बेटों सलमान व सैफ को हिरासत में लिया है। जांच में पता चला कि घर के पते पर जारी लाइसेंस 10 किलो बारूद तक सीमित था, जबकि कालेज में बारूद के पहाड़ जमा थे।

एसडीएम पूर्णेंद्र मिश्र, सीओ मनोज रघुवंशी ने फोर्स के साथ सोमवार दोपहर सुखराज सिंह महिला महाविद्यालय में छापा मारा। कमरों में देखा तो वहां पटाखे डंप थे। (Illegal Firecrackers) पटाखे बनाए भी जा रहे थे। पुलिस को देख कामगार भागने लगे। पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपित महिला और उसके दोनों बेटों को पकड़ा। कालेज काफी दिनों से बंद है। उसका एक कमरा साल भर पहले मदीना ने रहने के लिए लिया था। उसका बेटा सलमान उसमें पटाखे बनाने व डंप करने लगा।

जब छापा पड़ा तो 14 कमरों में सुतली बम, मिर्ची बम, राकेट जैसे पटाखे मिले। बारूद भी मिला। अब तक की छानबीन में पता चला है कि पटाखे बनाने का लाइसेंस सलमान की मां मदीना के नाम है। सारा काम बेटा देखता है। पकड़े गए पटाखों व बारूद पर पुलिस ने पानी डलवाकर निष्क्रिय किया, ताकि हादसा न हो।

एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय ने बताया कि कालेज में अवैध रूप से पटाखे बनाने व डंप करने का मामला मिला है। इसे संरक्षण देने के आरोप में कालेज प्रबंधक आद्या प्रसाद सिंह के साथ ही मदीना बेगम, उसके दो बेटों सलमान सिद्दीकी व सैफ को हिरासत में लिया गया है।

‘शूटर को तेरे नाम की सुपारी दी है…’, रांची में जज को मिली धमकी, लेटर में दो नक्सली नेताओं का भी जिक्र
जगदलपुर में सनसनी: SP ऑफिस के सामने फांसी पर लटकी मिली सरपंच पति की लाश, आत्महत्या की आशंका
शाहदरा हत्याकांड में खुलासा : बीवी ने समलैंगिक संबंध बनाते देखा तो कत्ल कर बेड Box में छिपाई लाश
Temple Theft : मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का ऐसे खुला राज, लाखों के जेवर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के नकली टिकट बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़, पुलिस के हत्थे चढ़ा गिरोह

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

RPF Foundation Day
RPF Foundation Day : रायपुर में RPF का 42वां स्थापना दिवस, ड्रोन और रोबोट दिखाएंगे ताकत; जवानों को मिलेंगे पदक

रेलवे सुरक्षा बल का 42वां स्थापना दिवस 12…

Chhattisgarh Agniveer Recruitment
Chhattisgarh Agniveer Recruitment :  छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक के 36 पद मंजूर, विभाग का भी बदलेगा नाम

छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी…

Dowry Harassment Case
Dowry Harassment Case : शादी के दूसरे दिन से प्रताड़ना का आरोप, डिप्टी कलेक्टर पति पर 3 करोड़ और कार मांगने की शिकायत

पत्नी ने दहेज प्रताड़ना और मारपीट की शिकायत…

Assistant Teacher Recruitment
Assistant Teacher Recruitment :  सहायक शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव, दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी मिलेगा आवेदन का मौका

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती 2026 को लेकर…

PM Awas Yojana
PM Awas Yojana :  रायगढ़ में 134 हितग्राहियों से होगी पीएम आवास की राशि वसूली, 8 साल बाद भी अधूरे मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान अधूरे छोड़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?