CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Police Corruption : थाने में वसूली का खेल, एनटीपीसी कर्मचारी ने खाया जहर

Police Corruption : थाने में वसूली का खेल, एनटीपीसी कर्मचारी ने खाया जहर

By Newsdesk Admin
07/10/2025
Share
Police Corruption
Police Corruption

सीजी भास्करख् 7 अक्टूबर। सीपत में शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाकर एनटीपीसी के कर्मचारी से 50 हजार रुपये मांगे गए। पुलिसकर्मियों की धमकी से डरे सहमे कर्मचारी ने घर लौटकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस (Police Corruption) घटना की शिकायत कर्मचारी की पत्नी ने एसएसपी कार्यालय में दर्ज कराई है।

उज्जवल नगर एनटीपीसी कॉलोनी के निवासी धीरेंद्र मंजारे (35) एनटीपीसी के एचआर विभाग में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी रामेश्वरी ने बताया कि रविवार को धीरेंद्र शराब दुकान से शराब लेकर लौट रहे थे तभी सीपत थाने के जवानों ने पकड़ लिया। उनका वाहन थाने में खड़ा कर दिया गया। वहां 50 हजार रुपये की मांग की गई और रुपये न देने पर कार्रवाई की धमकी दी गई। धमकी से डरे धीरेंद्र घर लौटे और रास्ते में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। बाद में उन्होंने पत्नी को इसकी जानकारी दी। स्वजन उन्हें पहले एनटीपीसी अस्पताल और फिर अपोलो अस्पताल ले गए। उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

व्यवसायी से भी वसूली का आरोप

नवाडीह चौक निवासी किराना व्यवसायी अविनाश सिंह ठाकुर ने भी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि उनसे भी थाने में कार्रवाई के नाम पर 50 हजार की मांग की गई। उन्होंने बताया कि (Police Corruption) के तहत उन्हें थाने में ही एक निजी कंप्यूटर ऑपरेटर के खाते में 24 हजार रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। भुगतान करने के बाद उनकी गाड़ी छोड़ी गई, लेकिन कुछ देर बाद दोबारा जब्त कर ली गई और उनके साथी रवि कश्यप पर आबकारी एक्ट में केस दर्ज कर दिया गया।

एएसआई की संदिग्ध भूमिका

इस मामले में एएसआई सहेत्तर कुर्रे की भूमिका पर सवाल उठे हैं। बताया गया कि उसी के इशारे पर जवानों ने एनटीपीसी कर्मचारी और व्यवसायी की गाड़ियां जब्त कीं। पहले भी उस पर कोचियों से सांठगांठ और एक युवती से मारपीट कर वसूली करने जैसे आरोप लगे थे। पचपेड़ी थाने में उसकी पोस्टिंग के दौरान भी शिकायतें हुई थीं।

GST Raid : ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर दबिश, 1500 से ज्यादा ट्रकों के रिकॉर्ड खंगाले
Pond Fish Mortality : तालाब में मछलियों की सामूहिक मौत, 3 क्विंटल से ज्यादा नुकसान
Liquor Scam Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में आरोपित भूपेश बघेल के बेटे की जेल अवधि फिर बढ़ी
Gas Cylinder Raid : होटल-रेस्टोरेंट पर छापा, घरेलू गैस के अवैध उपयोग पर 7 सिलेंडर जब्त
Teacher Suspension Case: बिलासपुर में बच्चों की पिटाई पर शिक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ambikapur Snake Bite
Ambikapur Snake Bite: रात में पेट में दर्द, मालिश करते ही खुला राज; कमरे में मिला करैत, महिला सरपंच की मौत

सर्पदंश (Ambikapur Snake Bite) का एक दर्दनाक मामला…

Illegal Chakhna Center
Illegal Chakhna Center : अवैध चखना सेंटर और सार्वजनिक जगहों पर शराबखोरी पर पुलिस का शिकंजा, 22 आरोपी गिरफ्तार

जिले में अवैध गतिविधियों और सार्वजनिक स्थानों पर…

Bank Employees Strike
Bank Employees Strike : 5-डे बैंकिंग की मांग पर बैंककर्मी हड़ताल पर, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

5-डे वर्किंग की मांग को लेकर शुक्रवार को…

Mungeli Crime News
Mungeli Crime News : मुंगेली में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; 64,500 रुपये की संपत्ति बरामद

पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बगबुडवा में हुई…

Cyclone Forecast 2026 : 44 साल में सबसे ताकतवर हो सकता है तूफानी सीजन, अक्टूबर-दिसंबर में 3 साइक्लोन का अनुमान
Cyclone Forecast 2026 : 44 साल में सबसे ताकतवर हो सकता है तूफानी सीजन, अक्टूबर-दिसंबर में 3 साइक्लोन का अनुमान

अक्टूबर से दिसंबर के बीच नॉर्थ इंडियन ओशन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?