CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Fire Accident : बांबे मार्केट में भीषण आग, तीन दुकानें और दो ठेले का सामान जलकर खाक

Fire Accident : बांबे मार्केट में भीषण आग, तीन दुकानें और दो ठेले का सामान जलकर खाक

By Newsdesk Admin
08/10/2025
Share
Fire Accident
Fire Accident

सीजी भास्कर, 8 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित बांबे मार्केट में बीती रात भीषण आगजनी (Fire Accident) की घटना ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया। जानकारी के अनुसार देर रात करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच अज्ञात कारणों से “बॉम्बे शू हाउस” में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही देर में लपटें इतनी भयावह हो गईं कि उसने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

घटना में तीन बड़ी दुकानें और दो ठेले पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग की चपेट में चित्रा इलेक्ट्रॉनिक्स (खगेंद्र केसरवानी), कलकत्ता होजरी एवं बॉम्बे साड़ी सेल (भागवत प्रसाद थावाइत), बॉम्बे शू हाउस (राजदीप थावाइत), लालू पान ठेला और साइकिल ठेला (संतोष यादव) शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग (Fire Accident) लगते ही लपटें इतनी तेज थीं कि पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया और आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। कई व्यापारियों ने अपनी दुकानें बचाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता के आगे सभी प्रयास नाकाम हो गए।

आग पर काबू पाने सात संस्थानों के अग्निशमन दलों को लगाया गया

सूचना मिलते ही शिवरीनारायण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। आग पर काबू पाने के लिए जिले के लगभग सात संस्थानों के अग्निशमन दलों को लगाया गया। इनमें छत्तीसगढ़ अग्निशमन सेवा, होमगार्ड जांजगीर टीम, न्यूको सीमेंट पावर प्लांट, केएसके पावर प्लांट, प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड और मड़वा पावर प्लांट के अग्निशमन वाहन शामिल थे। सभी दलों ने संयुक्त रूप से कई घंटे की मशक्कत के बाद आग (Fire Accident) पर नियंत्रण पाया।

फायर टीम के अधिकारियों के अनुसार, बाजार की तंग गलियों और आसपास रखे ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैली। कई दुकानों में रखे कपड़े और प्लास्टिक सामग्री ने आग को और भड़काया। मौके पर मौजूद नगर पालिका कर्मचारियों और स्थानीय युवाओं ने भी बाल्टियों और पाइपों की मदद से आग बुझाने में सहयोग दिया।

नुकसान के आकलन और आगजनी के कारणों की जा रही जांच

हालांकि, तब तक करोड़ों रुपए का सामान जलकर खाक हो चुका था। पुलिस ने आगजनी की घटना (Fire Accident) की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से प्रभावित दुकानदारों को मुआवजा देने की मांग की है। वहीं बिजली विभाग की टीम ने आसपास के इलाकों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी ताकि कोई और हादसा न हो।

फिलहाल नुकसान के आकलन और आगजनी के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि यदि किसी प्रकार की लापरवाही पाई गई, तो दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना (Fire Accident) शहर में सुरक्षा व्यवस्था और फायर सिस्टम की तैयारी पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।

CM Vishnu Deo Sai Development Works: सामाजिक सम्मेलन बने बदलाव की आवाज, कुनकुरी में विकास को मिली नई रफ्तार
Demand to put CM’s photo on liquor shops : नेता प्रतिपक्ष बोले- राजस्व देने वालों को भी मिले पहचान
3 minors test HIV positive in Raigarh : स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं
Vande Mataram Controversy : दो छंदों पर कांग्रेस घिरी, अमित शाह बोले- ‘बंटवारे की गलती फिर दोहरा रही’
CG Breaking News : सहकारिता विभाग की भर्ती में विलंब, 9 माह बाद भी शुरू नहीं हुई प्रक्रिया, नाराज प्रतिभागियों ने कलेक्टर से मांगी देह त्याग करने की अनुमति, कल मंत्री केदार से मिल करेंगे फरियाद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CJP Chhattisgarh Student Protest
CJP Chhattisgarh Student Protest : दुर्ग में छात्रों के प्रदर्शन के बाद CJP एक्टिव, राज्यपाल-CM को पत्र

CJP Chhattisgarh Student Protest :CJP का कहना है…

Shooting Players Selection
Shooting Players Selection : राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में राजनांदगांव के 2 खिलाड़ियों का चयन, आसनसोल रवाना

Shooting Players Selection : दोनों खिलाड़ियों के चयन…

Durg Road Accident Case
Durg Road Accident Case : रक्षाबंधन पर सड़क हादसा, युवक की मौत; पत्नी-बच्चा सुरक्षित

Durg Road Accident Case :हादसे में शामिल वाहन…

Rajnandgaon Theft Case
Rajnandgaon Theft Case : शटर तोड़कर चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार; चाकू लहराने वाला बदमाश भी पकड़ा गया

Rajnandgaon Theft Case : जिले में अपराध और…

BJP Leader Fraud Case
BJP Leader Fraud Case : BJP नेता पर ठगी का आरोप, नौकरी के नाम पर 10 लाख हड़पे

BJP Leader Fraud Case : पुलिस मामले की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?