CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » निर्भया जैसी दर्दनाक खबर : अब बिहार में दरिंदगी, नाबालिग से गैंगरेप के बाद मारा चाकू, ब्रेस्ट काटा फिर जघन्य हत्या, दरिंदगी ऐसी कि कांप जाएगी रुह……

निर्भया जैसी दर्दनाक खबर : अब बिहार में दरिंदगी, नाबालिग से गैंगरेप के बाद मारा चाकू, ब्रेस्ट काटा फिर जघन्य हत्या, दरिंदगी ऐसी कि कांप जाएगी रुह……

By Newsdesk Admin
15/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 15 अगस्त। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या से पैदा हुई सिहरन अभी थमी भी नहीं थी कि एक और गैंगरेप के बाद वीभत्स हत्या का रुह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। कुछ बदमाशों ने एक नाबालिग लड़की को उसके घर से अपहरण कर ले गए। फिर उसके साथ बारी-बारी तकरीबन आधा दर्जन लोग बलात्कार करते रहे। इतना ही नहीं गैंगरेप के बाद बदमाश ने चाकू से उस पर चाकू से हमला किया और स्तन (Breast) काटकर फेंक दिया।दिल्ली की निर्भया जैसी दरिंदगी का यह मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है।

पीड़ित परिवार के मुताबिक रविवार रात 5 लोग उनके घर पहुंचे और उनकी बेटी का उठा ले गए। नाबालिग का शव अर्धनग्न हालत में तालाब के किनारे मिला। उसके मुंह पर कपड़ा बंधा था। शव के पास ही मांस के लोथड़े और खून फैला हुआ था।

परिजनों के मुताबिक नाबालिग के किडनैप के दौरान बदमाशों ने उनसे कहा था कि वे उसके साथ रेप करेंगे। मामले में परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने संजय राय सहित 5 बदमाशों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने तीन दिन पहले उसे धमकी दी थी कि तुम अपनी बेटी से शादी करवा दो, नहीं तो उसकी हत्या कर देंगे। 11 अगस्त की रात संजय राय पांच अन्य साथियों के साथ आया। उसने मृतका के पिता और भाई को जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट की। जबरन गेट तोड़कर घर में घुस गया और चाकू की नोक पर बेटी को अगवा कर ले गया।

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक आरोपी संजय राय नाबालिग लड़की से शादी करना चाहता था। इसके लिए उसने लड़की के परिवार को जमीन देने का लालच भी दिया था लेकिन परिवार वालों ने इंकार कर दिया था। जिसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं घटना के बाद से मुख्य आरोपी संजय राय और उसका परिवार गांव से फरार है। मंगलवार को जब किशोरी का शव गांव पहुंचा तो मां दहाड़ें मारकर रोने लगी। इस जघन्य वारदात से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। देर शाम बाया नदी किनारे पीड़िता का दाह संस्कार किया गया। जिले के अन्य इलाकों में इस घटना के विरोध में कुछ संगठनों ने प्रतिरोध मार्च भी निकाला।

पीड़िता ने एक स्कूल में कक्षा 9 में नामांकन कराया था मगर आर्थिक तंगी की वजह से वह पढ़ाई नहीं कर सकी। वह 6 भाई-बहनों में सबसे छोटी थी।12 अगस्त की सुबह किशोरी का हाथ-पैर बंधा हुआ शव पोखर में मिला। मां का आरोप है कि दरिंदों ने उनकी बेटी का गैंगेरेप कर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं, बसपा, कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के स्थानीय नेताओं ने राज्य सरकार से परिजन को मुआवजा देने की मांग की है।

IND vs ENG 1st Test: भारत ने रचा इतिहास, फिर शर्मनाक तरीके से मैच हार गई team INDIA
Jharkhand Murder Case: खूंटी में महिला की निर्मम हत्या, इनकार पर आरोपी ने पत्थर से कुचलकर मार डाला
Karnataka Politics : ‘मुझे अपनी लिमिट पता है, सिद्धरमैया को लेकर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान
‘आतंकियों के मददगारों को नहीं छोड़ेंगे, लेंगे सख्त और निर्णायक कदम’, PM मोदी का बड़ा ऐलान
Travel agency duped of Rs 2.94 lakh : संचालक फरार, रायपुर पुलिस जांच में जुटी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari Flood News
Dhamtari Flood News : नदी में बहे मछुआरे का मिला शव, लापता बच्चे की खोज जारी

Dhamtari Flood News :जलस्तर कम होने के बाद…

Jashpur Murder Case
Jashpur Murder Case : बॉयफ्रेंड की मां की हत्या कर शव घर में छिपाया, बदबू आने पर दफनाया

Jashpur Murder Case : पुलिस ने तीनों आरोपियों…

Raipur Car Stunt Viral Video
Raipur Car Stunt Viral Video : रील के लिए तेज रफ्तार कार पर स्टंट

Raipur Car Stunt Viral Video :वायरल वीडियो को…

Raipur Husband Wife Dispute : सड़क पर पति-पत्नी का विवाद, तमाशा देखने जुटे लोग

Raipur Husband Wife Dispute  :हंगामे के कारण कुछ…

Bilaspur Woman Suicide
Bilaspur Woman Suicide : 45 वर्षीय महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, जांच जारी

Bilaspur Woman Suicide :अधिकारियों का कहना है कि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?