CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Wild Animal Treatment : बाघिन ‘बिजली’ का होगा जामनगर में इलाज, वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर की गई विशेष पहल

Wild Animal Treatment : बाघिन ‘बिजली’ का होगा जामनगर में इलाज, वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर की गई विशेष पहल

By Newsdesk Admin
08/10/2025
Share
Wild Animal Treatment
Wild Animal Treatment

सीजी भास्कर, 07 अक्टूबर। नंदनवन चिड़ियाघर रायपुर की बाघिन (Wild Animal Treatment) ‘बिजली’ को बेहतर उपचार के लिए गुजरात के जामनगर स्थित वंतारा (जी.ज़ेड.आर.आर.सी.) भेजा जा रहा है। यह निर्णय वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर लिया गया है, ताकि (Tiger Health) बिजली का संपूर्ण और उन्नत इलाज संभव हो सके।

उल्लेखनीय है कि बाघिन ‘बिजली’ का जन्म वर्ष 2017 में हुआ था और वह जन्म से ही नंदनवन (Wild Animal Treatment) में रह रही है। वर्ष 2023 में उसने चार शावकों—तीन नर (पंचमुख, केशरी और मृगराज) और एक मादा (इंद्रावती)—को जन्म दिया था। अपनी फुर्ती, आकर्षक चाल और शाही अंदाज़ के कारण (Tiger Health) बिजली हमेशा पर्यटकों की पसंदीदा रही है।

अगस्त 2025 में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे भूख न लगना और दस्त की समस्या थी। प्रारंभिक जांच में पाचन संबंधी दिक्कतें पाई गईं, परंतु जब सुधार नहीं हुआ तो आगे की जांच में गुर्दे और गर्भाशय में संक्रमण (पायोमीट्रा) की पुष्टि हुई। यह स्थिति बड़ी बिल्लियों में एक गंभीर (Tiger Health) रोग मानी जाती है।

मुख्य वन संरक्षक अरुण कुमार पांडे ने बताया कि नंदनवन (Wild Animal Treatment) प्रबंधन ने वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में जामनगर वंतारा की विशेषज्ञ टीम को रायपुर बुलाया। टीम ने 26 सितंबर से लगातार 10 दिनों तक बिजली का उपचार किया, पर जब और उन्नत चिकित्सा की जरूरत महसूस हुई, तब उसे जामनगर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (CZA) से अनुमति प्राप्त करने के बाद बाघिन ‘बिजली’ को 7 अक्टूबर को ट्रेन द्वारा वंतारा भेजा जा रहा है। पूरे सफर के दौरान पशु चिकित्सकों और विशेषज्ञों की टीम उसकी विशेष निगरानी करेगी।

वन विभाग के अनुसार, (Tiger Health) बिजली को जामनगर पहुंचने के बाद अत्याधुनिक पशु चिकित्सालय में रखा जाएगा, जहाँ विशेषज्ञ डॉक्टर उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखेंगे। विभाग ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही बिजली पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर फिर नंदनवन लौट सकेगी।

Aiims Recruitment 2024 🟢 56 हजार मंथली सैलरी वाली नौकरी के लिए आज ही ऐसे करें आवेदन ⚪ 220 पदों पर बंपर वैकेंसी के लिए अंतिम 6 दिन
Deori underbridge closed for five days : वैकल्पिक मार्ग से होगा आवागमन
BSF Republic Day Celebration Bhilai: सामरिक मुख्यालय में गरिमा, शौर्य और संकल्प के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस
Electrification : विद्युतीकरण की मांग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, राशन-पानी लेकर नेशनल हाईवे पर बैठे हजारों आदिवासी
Chhattisgarh Tourism Global Destination : ग्लोबल टूरिज्म हब की रेस में छत्तीसगढ़, विदेशी सैलानियों की पहली पसंद बना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vaishali Nagar Maid Service : घरेलू सहायिका ढूंढने नहीं भटकेंगे परिवार, कमल सेतु से एक घंटे में मिलेंगे 100+ विकल्प
Vaishali Nagar Maid Service : घरेलू सहायिका ढूंढने नहीं भटकेंगे परिवार, कमल सेतु से एक घंटे में मिलेंगे 100+ विकल्प

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के परिवारों को घरेलू…

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?