CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Murder Case : नर्सिंग स्टाफ की चाकू मारकर हत्या, कमरे में खून से सनी मिली लाश

Raipur Murder Case : नर्सिंग स्टाफ की चाकू मारकर हत्या, कमरे में खून से सनी मिली लाश

By Newsdesk Admin
09/10/2025
Share
Raipur Murder Case
Raipur Murder Case

सीजी भास्कर, 09 अक्टूबर। राजधानी रायपुर में (Raipur Murder Case) नर्सिंग स्टाफ की हत्या की सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को दहला दिया है। आरोपी ने युवती पर चाकू से कई बार हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान प्रियंका दास (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो एनएचएमएमआई नारायण हॉस्पिटल (Raipur Murder Case) में नर्सिंग स्टाफ के रूप में कार्यरत थी।

जानकारी के मुताबिक, प्रियंका टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित अपने किराए के कमरे में अकेली रहती थी। गुरुवार सुबह जब सहकर्मियों ने उसे फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद साथी कर्मचारी जब कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा तोड़ा गया तो भीतर का दृश्य भयावह था—कमरा खून से सना हुआ था और प्रियंका मृत अवस्था में पड़ी मिली।

सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस (Raipur Murder Case) तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में प्रियंका के शरीर पर चाकू के कई गहरे वार पाए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि हत्या देर रात की गई है। फिलहाल कमरे को सील कर दिया गया है और एफएसएल टीम (Raipur Murder Case) को जांच के लिए बुलाया गया है।

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज (Raipur Murder Case) खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके। अधिकारियों के अनुसार, हत्या के पीछे आपसी विवाद या परिचय की बात सामने आ रही है। टिकरापारा थाना प्रभारी ने बताया कि कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह घटना न केवल पुलिस के लिए चुनौती बन गई है, बल्कि हॉस्पिटल के स्टाफ और इलाके के लोगों में भी दहशत का माहौल है। प्रियंका के सहकर्मियों ने बताया कि वह मिलनसार स्वभाव की थी और किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। फिलहाल पुलिस हर कोण से जांच कर रही है।

Dutch Rose Farming : नौकरी की राह छोड़ खेती में आजमाया दांव, अब फूलों से हर साल हो रही लाखों की कमाई
GPM Transfer : GPM में प्रशासनिक फेरबदल, आकांक्षा पांडेय को अपर कलेक्टर का प्रभार
समाज के खिलाफ FIR कराने वाले DSP पर तंवर समाज का पलटवार, कहा– “न बहिष्कार किया, न धमकाया”
Raipur Congress Protest : बारिश में भी कांग्रेस का पैदल मार्च, SIR और ‘वोट चोरी’ पर CEC से इस्तीफे की मांग
Digital Census 2026 : डिजिटल जनगणना, घर बैठे ऑनलाइन स्व-गणना करने का आखिरी मौका आज

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

GPM Weather
GPM Weather :  बारिश के बाद जीपीएम में छाया घना कोहरा, सड़कों पर धीमी हुई वाहनों की रफ्तार

छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में लगातार…

Badrinath Helicopter Crash : बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोग थे सवार
Badrinath Helicopter Crash : बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोग थे सवार

उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ से देहरादून…

Chhattisgarh DA Arrears : 2% महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद भी कर्मचारियों में नाराजगी, बोले- देय तारीख से मिले एरियर्स
Chhattisgarh DA Arrears : 2% महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद भी कर्मचारियों में नाराजगी, बोले- देय तारीख से मिले एरियर्स

छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Government) ने कर्मचारियों के महंगाई…

Surajpur Elephant Attack : अर्नब चक्रवात के बाद हाथियों ने भी उजाड़ी किसानों की फसल, 15-20 एकड़ में धान समेत कई फसलें बर्बाद
Surajpur Elephant Attack : अर्नब चक्रवात के बाद हाथियों ने भी उजाड़ी किसानों की फसल, 15-20 एकड़ में धान समेत कई फसलें बर्बाद

 छत्तीसगढ़ के किसानों पर मौसम और वन्यजीवों की…

Korba Python Rescue
Korba Python Rescue :  कोरबा में एक ही रात दो विशालकाय अजगर निकले, 8 और 9 फीट लंबे सांपों से मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बुधवार रात दो अलग-अलग…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?