CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sai Sudharsan : नहीं चल रहा है बल्ला… दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच ने दी साई सुदर्शन को वॉर्निंग, बोले…बहुत है

Sai Sudharsan : नहीं चल रहा है बल्ला… दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच ने दी साई सुदर्शन को वॉर्निंग, बोले…बहुत है

By Newsdesk Admin
09/10/2025
Share
Sai Sudharsan
Sai Sudharsan

सीजी भास्कर, 9 अक्टूबर। भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा एवं आखिरी मुकाबला 10 अक्टूबर (शुक्रवार) से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन (Sai Sudharsan India vs West Indies Test) के लिए बेहद अहम माना जा रहा है,

क्योंकि अब तक वह टेस्ट फॉर्मेट में अपनी प्रतिभा को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए हैं। अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट में सुदर्शन सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए थे, जबकि इंग्लैंड दौरे पर भी उनका बल्ला खामोश ही रहा था।

अब टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने सुदर्शन को साफ संदेश दिया है कि “अब वक्त कम है, उन्हें खुद को साबित करना होगा।” डोशेट ने कहा कि टीम मैनेजमेंट साई सुदर्शन (Sai Sudharsan India vs West Indies Test) पर भरोसा रखता है, लेकिन भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाए रखना आसान नहीं है। यहां हर खिलाड़ी को निरंतर प्रदर्शन करना पड़ता है, क्योंकि टीम में जगह के लिए जबरदस्त प्रतिस्पर्धा है।

कोच डोशेट ने करुण नायर का उदाहरण देते हुए कहा कि “करुण को इंग्लैंड दौरे पर चार टेस्ट का मौका मिला था, लेकिन प्रदर्शन खराब होने पर उन्हें ड्रॉप कर दिया गया। यही क्रिकेट का नियम है — जगह तभी मिलती है जब रन बनते हैं।” उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “कई खिलाड़ी नंबर-3 स्लॉट के लिए तैयार हैं। साई को यह समझना होगा कि उन्हें हर मौके का पूरा उपयोग करना है। भारतीय टीम में कोई जगह स्थायी नहीं होती। हर कोई अपनी पोजीशन के लिए लड़ रहा है।”

रयान टेन डोशेट ने यह भी कहा कि साई सुदर्शन (Sai Sudharsan India vs West Indies Test) का पहले टेस्ट में आउट होना रणनीतिक चूक हो सकती है, लेकिन टीम को अब भी उन पर भरोसा है। “हम चाहते हैं कि साई अपने नैचुरल गेम पर फोकस करें। वह शानदार बल्लेबाज हैं और अगर वह अपनी लय में लौटे तो टीम को बड़ा फायदा मिलेगा।” कोच ने अंत में कहा कि टीम के माहौल में कोई घबराहट नहीं है, खासकर तब जब भारत सीरीज में आगे है। उन्होंने यह भी दोहराया कि साई सुदर्शन जैसे युवा खिलाड़ियों के लिए यह मंच खुद को साबित करने का सही मौका है।

WTC Final 2025: लड़खड़ाए, दौड़ने में दिक्कत… फिर भी पहाड़ की तरह डटे टेम्बा बावुमा, एडेन मार्करम का शतक भी लगा फीका
लॉर्ड्स टेस्ट में जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ा खुलासा, इंग्लैंड पर लगी साजिश की गंभीर आरोप
BCCI Notice 35 Lakh Bananas: उत्तराखंड क्रिकेट खर्चों पर हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब
High-voltage clash in Ahmedabad : RCB vs GT आज आमने-सामने, किसका पलड़ा भारी?
INDW vs SLW 5th T20 Highlights : भारत ने साल के आखिरी मैच में दर्ज की शानदार जीत, श्रीलंका का 5-0 से क्लीन स्वीप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BJP Councillor Son FIR
BJP Councillor Son FIR : मारपीट का आरोप: निगम ड्राइवर की शिकायत पर FIR

BJP Councillor Son FIR :कोतवाली पुलिस ने शिकायत…

Bhilai Chain Snatching
Bhilai Chain Snatching : 14 मिनट के भीतर दो वारदात, चेन स्नेचरों का आतंक

Bhilai Chain Snatching :पुलिस का कहना है कि…

Contract Employees Protest
Contract Employees Protest : सम्मान समारोह को लेकर विवाद, CM से हस्तक्षेप की मांग

Contract Employees Protest : कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री…

MLA Fund Controversy
MLA Fund Controversy : विधायक निधि से कंप्यूटर खरीदी पर विवाद, जांच शुरू

MLA Fund Controversy :जांच रिपोर्ट मिलने के बाद…

Bemetara Bank Scam 
Bemetara Bank Scam : 14.56 करोड़ बैंक घोटाले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी प्रबंधक गिरफ्तार

Bemetara Bank Scam :पुलिस ने धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?