CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Domestic Violence Case : घर में ‘शराबी पत्नी’ के रोज के हंगामे से परेशान पति पहुंचा थाने

Domestic Violence Case : घर में ‘शराबी पत्नी’ के रोज के हंगामे से परेशान पति पहुंचा थाने

By Newsdesk Admin
10/10/2025
Share
Domestic Violence Case
Domestic Violence Case

सीजी भास्कर, 10 अक्टूबर। आम तौर पर थाने में महिलाएं अपने शराबी पति के खिलाफ गाली-गलौज और घरेलू हिंसा की शिकायतें दर्ज कराती हैं। पुलिस उन मामलों में कार्रवाई भी करती है, लेकिन इस बार मामला उल्टा निकला। कोलकाता में ‘शराबी पत्नी’ (Domestic Violence Case) के रोज़ाना के हंगामे से परेशान पति को थाने की शरण लेनी पड़ी।

शराब के नशे में पत्नी द्वारा घर में पूरी रात तोड़फोड़ करने की घटना के बाद आहत पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पति की शिकायत पर पुलिस ने उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना सर्वेपार्क थाना क्षेत्र के संतोषपुर इलाके की बताई जा रही है।

पति ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी पत्नी शराब के नशे में घर में हंगामा करती है और उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करती है। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह अपनी मां, पत्नी और बहन के साथ रहता है। कुछ साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसका एक तीन साल का बेटा है।

लेकिन पत्नी की अत्यधिक शराब पीने की लत (Domestic Violence Case) से परिवार में लगातार तनाव और झगड़े बढ़ते जा रहे हैं। जब भी वह शराब पीती है, घर में चीख-पुकार, गाली-गलौज और तोड़फोड़ शुरू हो जाती है।

शिकायत के अनुसार, गत दिनों उसकी पत्नी ने सुबह से ही शराब पीना शुरू कर दिया था। परिवार के सदस्यों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। रात करीब 11 बजे के बाद उसने घर में जमकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। घर के सभी शीशे के बर्तन (Domestic Violence Case) और कीमती सामान दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिए। इससे घर में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान बच्चे को डर के कारण तेज बुखार आ गया और घर की बुजुर्ग मां भी सदमे में आ गईं।

पति ने बताया कि जब उसने और घर के मालिक ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो पत्नी ने उन दोनों के साथ भी मारपीट की। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला को शराब की लत कैसे लगी और क्या इसके पीछे कोई बाहरी व्यक्ति या मानसिक तनाव कारण है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस तरह के मामलों में पुरुष पीड़ित अक्सर सामने नहीं आते, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि घरेलू हिंसा सिर्फ महिलाओं के खिलाफ ही नहीं, बल्कि पुरुषों के खिलाफ भी हो सकती है।

सीमेंट प्लांट विस्तार का ग्रामीणों ने किया विरोध, जनसुनवाई में हंगामा
Sitapur Girls Chennai Rescue : प्लेसमेंट के नाम पर चेन्नई में फंसी सीतापुर की तीन युवतियां, वापसी के बदले मांगी थी 10-10 हजार की फिरौती
बोनस पर बीएसपी (SAIL) प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ संयुक्त यूनियनों का ऐलान, कहा – “अब तो आर पार की लड़ाई है” नवंबर में होगी हड़ताल, आज के प्रदर्शन में सभी 9 ट्रेड यूनियन हुईं शामिल
SCO शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का अमेरिका-पाकिस्तान पर परोक्ष वार, कहा- ‘एकाधिकार और आतंकवाद दोनों ही खतरनाक’
मामूली विवाद पर मां पर चलाया फावड़ा, मौत बाद क्षेत्र में दहशत, कलयुगी बेटा पुलिस गिरफ्त में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?