CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Big Break : स्वतंत्रता दिवस पर बांटे गए रसगुल्ले 🔵 छात्रों को नहीं मिला तो आया गुस्सा 🛑 दौड़ा-दौड़ा कर टीचरों को पीटा 🟣 प्रिंसी और टीचू बुलाए गए थाना

Big Break : स्वतंत्रता दिवस पर बांटे गए रसगुल्ले 🔵 छात्रों को नहीं मिला तो आया गुस्सा 🛑 दौड़ा-दौड़ा कर टीचरों को पीटा 🟣 प्रिंसी और टीचू बुलाए गए थाना

By Newsdesk Admin
16/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 16 अगस्त। बिहार के बक्सर में स्वतंत्रता दिवस पर जब छात्रों को मिठाई नहीं मिली तो उन्होंने टीचरों की पिटाई कर दी। आपको बता दें कि छात्र मिठाई न मिलने से इतना नाराज थे कि उन्होंने टीचरों के घर जाने वाले रास्ते पर उनकी घेराबंदी कर दी। टीचरों को घर जाते वक्त रास्ते में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। छात्रों के हंगामे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्कूल के प्रिंसिपल और टीचरों को थाने बुलाया गया।

बक्सर जिले के मुरार थाना इंचार्ज ने बताया कि पुलिस को छात्रों और टीचरों के बीच झगड़ा होने की सूचना मिली थी। स्कूल परिसर में 15 अगस्त के दिन झंडा फहराने के बाद मिठाई बांटी गई। इसी बात की लेकर छात्रों द्वारा टीचरों को पीट दिया गया। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि घटना मुरार थाना क्षेत्र के सरकारी हाई स्कूल की है। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के बाद स्कूल में रसगुल्ले बांटे जा रहे थे। छात्रों की भीड़ ज्यादा हुई तो रसगुल्ले बांटना बंद कर दिया गया। इसी बात को लेकर छात्र भड़क गए और टीचरों के घर लौटते समय उन पर हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस से पहले सभी छात्र फरार हो गए।लोगों ने बताया कि मुरार इलाके में स्थित सरकारी हाई स्कूल में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में कई कार्यक्रम भी आयोजित हुए। कार्यक्रम के समापन के बाद मिठाई वितरण किया गया। मिठाई बांटने के लिए रसगुल्ले मंगाए गए थे। स्कूल के टीचरों ने उन छात्रों को मिठाई बांटी जो छात्र स्कूल के अंदर थे, इस बीच स्कूल के बाहर भी छात्र इकट्ठा हो गए और वह भी रसगुल्लों की मांग करने लगे। इस बीच टीचरों ने बाहर खड़े विद्यार्थियों को मिठाई देने से मना कर दिया। मिठाई न मिलने पर छात्रों ने हंगामा कर दिया। स्टूडेंट्स और टीचरों के बीच विवाद हुआ। स्कूल के एक टीचर ने बताया कि स्कूल के छात्रों के लिए मिठाई आई थी। बाहरी छात्र स्कूल के बाहर से मिठाई की मांग कर रहे थे, जिसे देने से मना कर दिया गया। तब छात्रों ने टीचरों से बदसुलूकी की। जब टीचर घर जा रहे थे तो उन्हें रास्ते में घेर कर पीटा गया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। थाना इंचार्ज ने प्रिंसिपल और टीचरों को थाने बुलाकर मामले की जानकारी ली है।

Big conspiracy of Naxalites foiled in Bastar : भारी विस्फोटक सामग्री बरामद
Remembering Karbala with the tragedy of war : ईरान में गम और श्रद्धांजलि के बीच मनाया गया मुहर्रम
निठारी कांड में सुप्रीम कोर्ट का झटका – कोली और पंढेर की रिहाई बरकरार, पीड़ितों को नहीं मिला इंसाफ!
Raman Singh angry over mismanagement of mass marriage : बोले- 15 साल में ऐसा हाल नहीं देखा
सूरजपुर में हाथी हमले में युवक की मौत, मुआवजे को लेकर ग्रामीणों का चक्का जाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?