CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Crime News : भाभी से प्रेम-प्रसंग के चलते बड़े भाई की हत्या करने वाला छोटा गिरफ्तार 🛑 मृतक की पत्नी गजाला घटना के बाद से फरार, तलाश‌ में जुटी पुलिस

Crime News : भाभी से प्रेम-प्रसंग के चलते बड़े भाई की हत्या करने वाला छोटा गिरफ्तार 🛑 मृतक की पत्नी गजाला घटना के बाद से फरार, तलाश‌ में जुटी पुलिस

By Newsdesk Admin
16/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 16 अगस्त। यूपी की मेरठ पुलिस ने पिछले दिनों हुए आदिल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। हत्या की वजह प्रॉपर्टी विवाद नहीं बल्कि मृतक की पत्नी का अवैध संबंध बताया गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी का अपने देवर के संग अवैध प्रेम-प्रसंग चल रहा था जिसके चलते दोनों ने मिलकर आदिल को मारने की योजना बनाई। पहले पति और परिवार के बाकी सदस्यों को नशीली चाय पिलाई और फिर आदिल को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पत्नी फरार है जबकि पुलिस ने हत्या के आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि यह पूरा मामला मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के नानू गांव का है। रशीद के बड़े बेटे आदिल को उसकी मौसी ने गोद लिया था। वह भुमिया पुल स्थित अपने घर में रहता था। वह कभी-कभी अपने गांव नानू आया-जाया करता था। लगभग साढ़े तीन साल पहले आदिल की शादी मुजफ्फरनगर की रहने वाली गजाला से हुआ। दोनों शहर में साथ रहने लगे थे। शादी के करीब एक साल बाद ही गजाला का अपने देवर गुलफाम से प्रेम संबंध हो गया। आदिल जब नानू गांव जाता था तो गजाला नशीली गोलियां पहले ही खरीद लेती थी और वहां जाने के बाद चाय में मिलाकर सभी को पिला देती थी। नशीली चाय पीने की वजह से सभी सो जाते थे। इसके बाद गुलफाम और गजाला साथ रहते थे। ये सब काफी दिनों तक चलता रहा लेकिन एक दिन आदिल को इसके बारे में पता चल गया। उसने अपने भाई गुलफाम और पत्नी से इसका विरोध किया था।

पुलिस के मुताबिक गजाला ने गुलफाम के साथ आदिल की हत्या की योजना बनाई। इसके बाद शादी करने की बात कही। गजाला ने अपने पति आदिल और परिवार के सदस्यों को नशीली चाय पिलाकर धारदार हथियार से आदिल को मौत के घाट उतार दिया। जब इसके बावजूद उसमें जान बाकी रही तो गुलफाम ने अपने बड़े भाई आदिल को धारदार हथियार से काटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी गुलफाम को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है, जबकि गजाला की तलाश जारी है।

10 हजार की लालच में नवजात को फेंकने तैयार हो गई नर्स, डिलीवरी करने वाले डॉक्टर ने खुद को बताया भाजपा नेता, डॉक्टर नर्स सहित नवजात की नानी गिरफ्तार
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद PM मोदी का पहला बिहार दौरा, प्रधानमंत्री के दो दिवसीय दौरे का जानें अपडेट
दुर्ग शिक्षा संभाग के joint director सस्पेंड, अनियमितताओं का आरोप
बिहार के 16 जिलों के भीतर दो दिन में नदी और तालाबों में डूबने से 37 बच्चे 6 महिलाओं समेत 43 की मौत, जिउतिया पर्व के दौरान उतरे थे पानी में
US ने छत्तीसगढ़ को बताया हाई रिस्क एरिया: 6 राज्यों के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, भूपेश बोले– क्या यही है अमृत काल?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

UPI Mobile Recharge Charges
UPI Mobile Recharge Charges : ₹3,500 के मोबाइल रिचार्ज पर UPI चार्ज नहीं, ग्राहक को देनी होगी सिर्फ प्लान की कीमत

UPI Mobile Recharge Charges : मोबाइल रिचार्ज जैसे…

बलौदाबाजार में 28 हाथियों का डेरा, 10 से ज्यादा गांवों में अलर्ट; धान की फसल को नुकसान

बलौदाबाजार जिले के सोनाखान वन परिक्षेत्र में 28…

UPI MDR New Rules 2026
UPI MDR New Rules 2026 : 15 अक्टूबर से UPI पेमेंट के नए नियम, 2,000 रुपये तक लेनदेन पर नहीं लगेगा MDR

UPI MDR New Rules 2026 : कैपिटल मार्केट…

दिशा सालियान मामले की जांच संभालेंगी CBI अधिकारी सीमा पाहुजा, कई चर्चित मामलों का रहा है अनुभव

दिशा सालियान की मौत के मामले की जांच…

वीरता पुरस्कार विजेताओं और उनके परिवारों को आजीवन रेल यात्रा की सुविधा, 1 नवंबर से शुरू होगी टिकट बुकिंग

रक्षा मंत्रालय ने सेना, नौसेना और वायुसेना के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?