CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IND W vs AUS W Womens World Cup 2025 : 331 रनों का टारगेट रहा बेकार! एलिसा हीली की शतकीय पारी ने तोड़ा भारत के जीत का ख्वाब

IND W vs AUS W Womens World Cup 2025 : 331 रनों का टारगेट रहा बेकार! एलिसा हीली की शतकीय पारी ने तोड़ा भारत के जीत का ख्वाब

By Newsdesk Admin
13/10/2025
Share
IND W vs AUS W Womens World Cup 2025
IND W vs AUS W Womens World Cup 2025

सीजी भास्कर, 13 अक्टूबर। महिला एशिया कप 2025 में रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया (IND W vs AUS W Womens World Cup 2025) को 3 विकेट से हराया। इसी के साथ टूर्नामेंट में टीम इंडिया लगातार दूसरी बार हारी है। सबसे पहले टीम इंडिया ने बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 330 रनों का टारगेट दिया।

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी के अंतिम 6 गेंदों पर 3 विकेट के साथ जीत दर्ज की। बता दें, यह महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास का अब तक सबसे सफल रन चेज है। ऑस्ट्रेलिया टीम की कैप्टन एलिसा हीली के शतक ने टीम इंडिया के विशाल स्कोर पर पानी फेर दिया।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3 विकेट से हराया

मैच की शुरुआत में टीम इंडिया (IND W vs AUS W Womens World Cup 2025) ने ऑस्ट्रेलिया को 331 रनों का टारगेट दिया था। मैच में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के सामने इससे बड़ा स्कोर रख सकती थी। लेकिन, टीम इंडिया ने अंतिम 6 विकेट मात्र 36 रनों के अंतराल में गंवा दिए थे। टीम इंडिया से स्मृति मंधाना ने 80 रन और प्रतिका रावल ने 76 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इसके बाद बाकी के बल्लेबाज इतना बड़ा रन स्कोर नहीं कर पाए।

महिला वनडे क्रिकेट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ रन चेज करके अब तक सबसे बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने में कैप्टन एलिसा हीली की बेमिसाल शतकीय पारी की अहम भूमिका रही। बता दें, एलिसा हीली ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की पत्नी हैं।

एलिसा ने टीम इंडिया के खिलाफ 142 रनों की शानदार पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया से पहले महिला वनडे क्रिकेट में श्रीलंका के नाम सबसे बड़ी जीत करने का रिकॉड दर्ज था। बता दें, साल 2024 में श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 302 रनों के टारगेट को चेज किया था।

एलिसा हीली ने खेली बेमिसाल शतकीय पारी

भारत (IND W vs AUS W Womens World Cup 2025) के खिलाफ 331 रनों का टारगेट चेज करने उतरी एलिसा हीली और फीबी लिचफील्ड ने 85 रनों की सलामी साझेदारी को निभाते हुए ऑस्ट्रेलिया को शानदार ओपनिंग दी।

वहीं, एश्ले गार्डनर की 45 रनों की पारी भी ऑस्ट्रेलिया को जीत तक पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण रही। इसके अलावा एलिस पेरी ने 47 रन की पारी खेली। पिच पर एलिस पेरी की बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया मैच के अंत तक क्रीज पर बनी रही।

इस मैच के साथ ही महिला वर्ल्ड कप 2025 में यह टीम इंडिया की लगातार दूसरी हार रही। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए रोमांचक मैच में भारत ने 3 विकेट से मुकाबला हारा था। इसके बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने भी भारत को 3 विकेट से हराया है।

वहीं, महिला वर्ल्ड कप में अब तक भारत ने 2 मैच में ही जीत हासिल की है। जीते हैं और 2 हारे हैं। यदि आने वाले मैचों में भी भारत का प्रदर्शन ऐसा ही रहा,तो उसके सेमीफाइनल में जाने का सफर मुश्किल हो जाएगा।

Vaibhav Suryavanshi injured : मैच के दौरान घायल हुए वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल से बाहर होने पर सस्पेंस
Krishnappa Gautam Retirement : आईपीएल से पहले इस स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास
IPL Playoffs Scenario : रोचक हुई प्लेऑफ की जंग… अब 8 टीमें रेस में, नई टीम जीत सकती है खिताब
Vaibhav Suryavanshi T20 Debut :  नीली जर्सी में डेब्यू करेंगे वैभव सूर्यवंशी, टीम इंडिया के लिए खेलेंगे पहला टी-20 मुकाबला
“उम्मीदों के बोझ का नहीं करना चाहता सामना” 🔵‌ विराट और रोहित से तुलना पर यशस्वी ने दिया जवाब 🟣 पढ़िए शुभमन का क्या है मानना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

No relief for Simplex director Sangeeta Ketan Shah : करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में जमानत याचिका खारिज, कोर्ट बोला- मामला गंभीर

No relief for Simplex director Sangeeta Ketan Shah

Big update in Chhattisgarh Forest Guard Recruitment : 1484 पदों पर जल्द होगी लिखित परीक्षा

Big update in Chhattisgarh Forest Guard Recruitment

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi : राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर आखिर क्यों गरमाई सियासत, खर्च को लेकर उठे बड़े सवाल

सीजी भास्कर, 14 मई। देश की राजनीति में…

Kubbra Sait
Kubbra Sait : जिस रोल को लोगों ने बताया था बड़ी गलती, उसी ने बदल दी इस एक्ट्रेस की पूरी किस्मत

सीजी भास्कर, 14 मई। फिल्मी दुनिया में पहचान…

DA Hike
DA Hike : थलापति विजय ने कर्मचारियों और महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान, अब खातों में आएगी राहत

सीजी भास्कर, 14 मई। तमिलनाडु में गुरुवार को…

You Might Also Like

खेल

Virat Kohli Century: शतक लगते ही मैदान पर पहुंचा दीवाना फैन — पैर छूकर बोला, “अब जिंदगी भर याद रहेगा ये पल”

01/12/2025
IND vs SA Match Preview
खेल

IND vs SA Match Preview : पहला टी20 आज कटक में, हेड टु हेड में टीम इंडिया का पलड़ा भारी

09/12/2025
खेलट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

कड़ी कार्रवाई हो…पहलगाम हमले पर सौरव गांगुली हुए भावुक, पाकिस्तान को जमकर सुनाया

26/04/2025
खेलट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

CSK Playoff Qualification: 8 मैचों में सिर्फ 2 जीत, SRH के खिलाफ हारकर भी प्लेऑफ में जा सकती है CSK? जानें पूरा समीकरण

25/04/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?