CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kishore Kumar Memorial : किशोर दा की समाधि पर अनूठा विवाह, नागपुर नवयुगल ने एक-दूसरे को पहनाई वरमाला

Kishore Kumar Memorial : किशोर दा की समाधि पर अनूठा विवाह, नागपुर नवयुगल ने एक-दूसरे को पहनाई वरमाला

By Newsdesk Admin
13/10/2025
Share
Kishore Kumar Memorial
Kishore Kumar Memorial

सीजी भास्कर, 13 अक्टूबर। हरफनमौला गायक किशोर कुमार (Kishore Kumar Memorial) की पुण्यतिथि पर सोमवार को एक बेहद अनोखी घटना देखने को मिली। नागपुर के एक नवयुगल ने संगीत सम्राट की समाधि स्थल पर विवाह रचाया। इस जोड़े ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और किशोरदा की आत्मा को साक्षी मानकर अपने नए दांपत्य जीवन की शुरुआत की। वरमाला की रस्म पूरी करने के बाद नवविवाहित जोड़े ने किशोरकुमार की समाधि के चारों ओर फेरे लिए और उनके अमर गीतों को गुनगुनाया।

सोमवार को मध्य प्रदेश के खंडवा स्थित किशोर कुमार की समाधि (Kishore Kumar Memorial) पर उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर हजारों प्रशंसक जुटे। सुबह से ही देशभर के अलग-अलग शहरों मुंबई, कोलकाता, उज्जैन, भोपाल और इंदौर से आए लोग पुष्प अर्पित कर स्वरांजलि दे रहे थे। इसी बीच नागपुर निवासी व्यवसायी मनीष बोयर और अश्विनी ने सभी को चौंका दिया जब उन्होंने किशोरदा की समाधि के सामने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई।

मनीष ने कहा कि यह उनका दूसरी बार समाधि स्थल पर आना था। पहली बार जब वे किशोरकुमार के जन्मदिन पर आए थे, तभी उन्होंने निश्चय किया था कि विवाह की रस्म यहीं पूरी करेंगे। अश्विनी ने बताया कि उनके भाई अविनाश शेखापुरे (Kishore Kumar Memorial) के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और उन्हीं की प्रेरणा से यह अनोखा विवाह संपन्न हुआ।

विवाह के बाद जोड़े ने कहा कि किशोरकुमार जैसे व्यक्तित्व की प्रेरणा में अपने नए जीवन की शुरुआत करना बेहद सौभाग्य की बात है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। समाधि परिसर में किशोरप्रेमियों ने भी उनके प्रसिद्ध गीतों को सुरों में पिरोकर माहौल को और अधिक संगीतमय बना दिया।

Akshay Kumar Convoy Accident: जुहू रोड पर काफिले की कार ऑटो से टकराई, दो लोग घायल
Shalin Bhanot : पूर्व पत्नी से दोबारा रिश्ता जोड़ने की चर्चा पर भड़के शालीन भनोट, बोले यह आखिरी चेतावनी है
Govinda Apology Statement : गोविंदा ने सुनीता के बयान पर मांगी माफी, कहा- पंडित मुकेश जी हमारे परिवार के लिए आदरणीय हैं
The Bengal Files Teaser : “कश्मीर फाइल्स ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया,  ‘बंगाल फाइल्स’ दर्शकों को डराने का काम करेगी, देखें ट्रेलर
MI vs CSK match : वानखेड़े में टॉस जीतकर मुंबई ने चुनी गेंदबाजी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Red Fort Independence Day Tickets
Red Fort Independence Day Tickets : लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए टिकट कैसे बुक करें? जानें पूरी प्रक्रिया

Red Fort Independence Day Tickets : बुकिंग प्रक्रिया…

Raigarh Land Dispute
Raigarh Land Dispute : जमीन और रास्ते के विवाद में भिड़े दो परिवार, 14 लोगों पर केस

Raigarh Land Dispute : मारपीट में बिनोद को…

Airtel Recharge Plans
Airtel Recharge Plans : 4 लोकप्रिय रिचार्ज प्लान हुए बंद, अब महंगा पड़ेगा रिचार्ज

Airtel Recharge Plans :उन ग्राहकों के लिए यह…

Mungeli Half Murder Case
Mungeli Half Murder Case : जमीन के झगड़े में खूनी वारदात, युवक पर जानलेवा हमला

Mungeli Half Murder Case :पुलिस के मुताबिक, गंभीर…

Yashwant Varma
Yashwant Varma : जली नकदी से जवाब तक, जस्टिस यशवंत वर्मा पर तीनों आरोप सिद्ध; संसद में रिपोर्ट पेश होने से बढ़ी हलचल

जस्टिस यशवंत वर्मा से जुड़े नकदी प्रकरण में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?