CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Big breaking : बलौदा बाजार हिंसा मामले में क्या गिरफ्तार होंगे विधायक देवेंद्र यादव…? समर्थक जुटे, बंगले के बाहर माहौल गरमाया, PCC अध्यक्ष दीपक बैज भी पहुंचे

Big breaking : बलौदा बाजार हिंसा मामले में क्या गिरफ्तार होंगे विधायक देवेंद्र यादव…? समर्थक जुटे, बंगले के बाहर माहौल गरमाया, PCC अध्यक्ष दीपक बैज भी पहुंचे

By Newsdesk Admin
17/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 17 अगस्त। बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस की टीम भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के निवास सुबह से जमी हुई है। उनके सेक्टर 5 स्थित विधायक निवास के बाहर समर्थकों का हुजूम है। पुलिस की टीम को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। विधायक के समर्थकों के साथ बाहर पुलिस की तीखी बहस भी हो रही है। वहीं विधायक अंदर मौजूद हैं। इस मामले में घंटों इंतजार के बाद भी पुलिस विधायक देवेंद्र तक नहीं पहुंच पा रही है।

आपको बता दें कि 10 जून को जैत खाम को क्षति पहुंचाने के मामले में सतनामी समाज ने बलौदा बाजार में प्रदर्शन किया था। इस दौरान उनका विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया था। भीड़ ने कलेक्टर और एसपी कार्यालय में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी गई थी। इसके साथ ही बाहर खड़े वाहनों को भी भीड़ ने नहीं बख्शा था, तोड़फोड़ के बाद उन वाहनों में आग लगा दी थी। प्रदर्शन से पहले एक सभा हुई थी, जिसमें भिलाई विधायक देवेंद्र यादव सहित कई कांग्रेस नेता शामिल हुए थे। इसी सिलसिले में बलौदा बाजार पुलिस विधायक देवेंद्र यादव से पूछताछ करना चाहती है। इससे पूर्व लगातार 4 बार नोटिस मिलने के बावजूद विधायक ने अपना बयान नहीं दर्ज कराया। उन्होंने बयान देने से मना कर दिया था और कहा था कि व्यस्तता की वजह से वे बयान देने बलौदा बाजार नहीं आ सकते। पुलिस को अगर बयान दर्ज करना है तो वो उनके पास आए और बयान लेकर जाए। जिसके बाद पुलिस की टीम आज दूसरी बार विधायक के निवास पहुंची है। देवेंद्र यादव ने कहा था कि उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है और वे नहीं गए नतीजतन आज बलौदा बाजार पुलिस की टीम विधायक के घर उनसे घटना को लेकर पूछताछ करने पहुंची है।

गौरतलब हो कि देवेंद्र यादव के खिलाफ बलौदा बाजार के आलावा कोयला घोटाला और कथित MMS मामले की भी जांच चल रही है। कुछ दिन पहले भिलाई नगर पुलिस ने भी उन्हें नोटिस जारी कर फोटो वीडियो के लिए थाने बुलाया था। देवेंद्र वहां भी दोबारा बयान दर्ज कराने नहीं गए। उन्होंने कहा वह थाने जाकर अपना बयान एक बार दे दिए हैं।‌ जांच में जो भी आगे पूछताछ या जानकारी चाहिए, उनके कार्यालय में आकर पुलिस ले ले। देवेन्द्र ने कहा कि जब भी वे जरूरी कार्य में होते हैं, तभी उन्हें नोटिस भेजा जाता है। पुलिस को जो भी बयान लेना है, वह उनके पास आए और लेकर जाए। उन्होंने आरोप लगाया था कि पुलिस बार-बार नोटिस देकर उन्हें परेशान कर रही है।आज विधायक से पूछताछ करने पहुंची बलौदा बाजार पुलिस टीम के साथ सुबह से डटीं हुई है, जानकारी मिलते ही देवेंद्र के समर्थक भी बंगले के बाहर बड़ी संख्या में पहुंचे हुए हैं। यहां कई बार पुलिस अफसर और समर्थकों के बीच नोंक झोंक भी हो चुकी है।

अभी अभी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी भिलाई विधायक बंगले पहुंचे हैं। उनकी पुलिस अधिकारियों से चर्चा हो रही है। घंटों बाद भी पुलिस टीम विधायक देवेंद्र तक नहीं पहुंच पाई है और न ही देवेंद्र यादव बंगले के बाहर आए हैं।

DMF घोटाला मामले में ED की रेड 🛑 छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र में भी दबिश 🛑 1 करोड़ से अधिक रकम बरामद
खरीफ फसल की बुवाई किए किसानों को बारिश का इंतजार:दुर्ग में खेती प्रभावित, सिंचाई के साधन उपलब्ध लेकिन बिजली कटौती से परेशान
महादेव ऐप मामले में फरार बहुचर्चित आरक्षक सहदेव यादव के सोमनी से गिरफ्तार होने की खबर, राजनांदगांव से रायपुर निकली ईओडब्ल्यू टीम
दिल्ली से लौटे ‘माउंटेन मैन’ के बेटे भगीरथ मांझी, बोले – चार दिन तक इंतज़ार किया, लेकिन Bhagirath Manjhi Ticket Issue पर पार्टी ने निराश किया
🛑 भिलाई BSP टाउनशिप में गांजा ले जा रहे युवक को मुर्गा चौक पर पुलिस ने दबोचा 🛑 सेक्टर-6 रसियन ब्लाक में रहता है आरोपी 🛑 भिलाई भट्टी पुलिस की कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

NIA Special Court in Bastar : नक्सल मामलों की सुनवाई में आएगी तेजी

सीजी भास्कर, 10 जून। बस्तर संभाग में नक्सल…

Raipur Pulsar Bike Theft : भाठागांव चौक से चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

सीजी भास्कर, 10 जून।राजधानी रायपुर में बाइक चोरी…

Gariaband Villages Demand Electricity :सुशासन शिविर में भी नहीं मिली सुनवाई, PM तक पहुंची दर्दभरी पुकार

सीजी भास्कर, 10 जून। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में…

Santosh Sahu Murder Case Verdict :पत्नी और भतीजे को उम्रकैद,चरित्र शंका में रची पति की हत्या की साजिश

सीजी भास्कर, 10 जून। दुर्ग जिले के चर्चित संतोष…

Dantewada Child Kidnapping Case : वैन से आए फेरीवाले 2 साल की बच्ची को उठा ले गए

सीजी भास्कर, 10 जून। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

खतरों के साए में कर रहे पढ़ाई: कहीं झोपड़ी तो कहीं कचरा केंद्र में लग रहीं कक्षाएं, स्कूल भवन जर्जर

29/07/2025
अपराधघटना दुर्घटनादेश-दुनियाफीचर्डराज्य

दो बच्चों की मां को हुआ पति के भतीजे से प्यार, कही ऐसी बात कि पंचों ने सबके सामने करवा दी नाबालिग से शादी, अब सास-ससुर ने…

14/04/2025
टेक्नोलॉजीट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

भोपाल रेल मंडल ने शुरू की देश की पहली ऑप्टिकल फाइबर सिग्नल तकनीक, मिलेंगे साफ संकेत..

11/05/2025
राजनीति

CWC Meeting Patna: खरगे बोले – बिहार चुनाव से शुरू होगी मोदी शासन की उल्टी गिनती, वोट चोरी से लेकर ट्रंप तक पर साधा निशाना

24/09/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?