CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Illegal Property Case : सौम्या चौरसिया 17 साल की सेवा में  2.51 करोड़ रुपये वैध संपत्ति में से बनाई 50 करोड़ की अवैध संपत्ति…!

Illegal Property Case : सौम्या चौरसिया 17 साल की सेवा में  2.51 करोड़ रुपये वैध संपत्ति में से बनाई 50 करोड़ की अवैध संपत्ति…!

By Newsdesk Admin
15/10/2025
Share
Illegal Property Case
Illegal Property Case

सीजी भास्कर, 15 अक्टूबर। राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव सौम्या चौरसिया के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति (Illegal Property Case) से जुड़े प्रकरण में मंगलवार को लगभग 8,000 पृष्ठों की विस्तृत चार्जशीट रायपुर स्थित विशेष न्यायालय में दाखिल की है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(1)(बी) और 13(2) के अंतर्गत की गई है।

Contents
  • परिवार के नाम पर खरीदी गईं 45 संपत्तियां
  • कोयला और डीएमएफ फंड से जोड़ा गया भ्रष्टाचार का तार
  • अब तक का सबसे बड़ा मामला
  • 17 साल की सेवा में 50 करोड़ का निवेश

परिवार के नाम पर खरीदी गईं 45 संपत्तियां

EOW की जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि सौम्या चौरसिया ने अपने परिवारजनों और परिचितों के नाम पर लगभग 45 अचल संपत्तियों में बेनामी निवेश (Illegal Property Case) किया। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए करीब 49 करोड़ 69 लाख 48 हजार 298 रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की, जो उनकी वैध आय से 1,872 प्रतिशत से अधिक है।

कोयला और डीएमएफ फंड से जोड़ा गया भ्रष्टाचार का तार

जांच में यह भी सामने आया कि सौम्या चौरसिया ने वर्ष 2019 से 2022 के बीच सबसे अधिक अवैध निवेश (Illegal Property Case) किया। इस दौरान उन्होंने कोयला परिवहन, डीएमएफ (जिला खनिज न्यास) फंड और अन्य सरकारी प्रोजेक्ट्स से कथित रूप से अनुचित लाभ कमाए और इन पैसों को जमीनों और भवनों में निवेश किया।

अब तक का सबसे बड़ा मामला

EOW अधिकारियों ने बताया कि ब्यूरो के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा आय से अधिक संपत्ति (Illegal Property Case) का मामला है। जांच टीम ने सौम्या चौरसिया के बैंक खातों, संपत्ति रजिस्ट्रेशन दस्तावेज़, निवेश विवरण और फाइनेंशियल ट्रेल की गहन जांच की। जांच में जुटाए गए सभी प्रमाणों को एकत्र कर न्यायालय में विस्तृत चार्जशीट पेश की गई।

17 साल की सेवा में 50 करोड़ का निवेश

सौम्या चौरसिया 2008 बैच की राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं। उनकी प्रथम नियुक्ति डिप्टी कलेक्टर, बिलासपुर में हुई थी। वर्ष 2019 में उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव के रूप में पदस्थ किया गया था। जांच के अनुसार, उनके 17 वर्ष के सेवाकाल में कुल वैध आय 2.51 करोड़ रुपये थी, जबकि उन्होंने लगभग 50 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति (Illegal Property Case) अर्जित की।

Dhamtari Flood Alert : भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल के 3 गेट खुले, तटीय गांवों में हाई अलर्ट
Ganja Smuggling Bus : लग्जरी बस बनी नशे की खेप का जरिया, बॉर्डर पर पुलिस ने तोड़ी तस्करी की कमर
Rikesh Sen Action BSP : BSP में लोहा चोरी पर MLA रिकेश सेन का बड़ा अभियान, CM से आज चर्चा, कल केंद्रीय इस्पात मंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन
Bastar Flood Relief : बस्तर बाढ़ प्रभावितों की हर संभव मदद सुनिश्चित करने के निर्देश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिए सख्त आदेश
Ambikapur Children Death : तालाब में साइकिल धोने गए दो मासूम डूबे, दोनों दोस्त थे पड़ोसी, गांव में पसरा मातम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Uddhav Thackeray Bow Arrow : उद्धव ठाकरे की बड़ी मांग, बोले- फैसला देर से तो धनुष-बाण फ्रीज करें
Uddhav Thackeray Bow Arrow : उद्धव ठाकरे की बड़ी मांग, बोले- फैसला देर से तो धनुष-बाण फ्रीज करें

धनुष-बाण चुनाव चिन्ह (Uddhav Thackeray Bow Arrow) को…

Seed Act News : नकली-घटिया बीज बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा, सीड एक्ट लाने को लेकर एक्शन में मोदी सरकार
Seed Act News : नकली-घटिया बीज बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा, सीड एक्ट लाने को लेकर एक्शन में मोदी सरकार

नकली और घटिया बीजों के खिलाफ सीड एक्ट…

Drishyam 3 Trailer : 'हर दृश्य एक सवाल, हर राज एक जवाब', रिलीज हुआ 'दृश्यम 3' का धांसू ट्रेलर
Drishyam 3 Trailer : ‘हर दृश्य एक सवाल, हर राज एक जवाब’, रिलीज हुआ ‘दृश्यम 3’ का धांसू ट्रेलर

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर 'दृश्यम 3'…

Nepal Flood : फिर बढ़ा आफत का खतरा! नेपाल में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 4 लाख करोड़ का नुकसान
Nepal Flood : फिर बढ़ा आफत का खतरा! नेपाल में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 4 लाख करोड़ का नुकसान

नेपाल में बाढ़ (Nepal Flood) की तबाही अभी…

Durg District Court : दुर्ग जिला न्यायालय के नए भवन के लिए 4 हेक्टेयर जमीन को मंजूरी, आधुनिक परिसर का रास्ता साफ
Durg District Court : दुर्ग जिला न्यायालय के नए भवन के लिए 4 हेक्टेयर जमीन को मंजूरी, आधुनिक परिसर का रास्ता साफ

मंत्रिपरिषद ने इसके लिए जमीन उपलब्ध कराने के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?