CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Pankaj Dheer Death : ‘महाभारत’ के कर्ण पंकज धीर नहीं रहे, 68 साल की उम्र में कैंसर से जिंदगी की जंग हारे

Pankaj Dheer Death : ‘महाभारत’ के कर्ण पंकज धीर नहीं रहे, 68 साल की उम्र में कैंसर से जिंदगी की जंग हारे

By Newsdesk Admin
15/10/2025
Share
Pankaj Dheer Death
Pankaj Dheer Death

सीजी भास्कर, 15 अक्टूबर। टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. मशहूर एक्टर (Pankaj Dheer Death) पंकज धीर का निधन हो गया है. बीआर चोपड़ा की महाभारत में उन्होंने ‘कर्ण’ का यादगार किरदार निभाया था. उनके दोस्त अमित बहल ने इंडिया टुडे को बताया कि पंकज धीर अब हमारे बीच नहीं रहे. सूत्रों के अनुसार, (Pankaj Dheer Death) एक्टर कैंसर से पीड़ित थे और कुछ साल पहले उन्होंने बीमारी को मात दे दी थी. मगर कुछ महीनों पहले कैंसर दोबारा लौट आया. हालत लगातार बिगड़ती गई और सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली.

Contents
  • कर्ण के किरदार से मिली पहचान
  • फिल्मों में भी चमके पंकज धीर

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में मातम का माहौल है. फैंस और सेलेब्रिटी दोनों सोशल मीडिया पर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं. CINTAA ने भी अपने आधिकारिक बयान में गहरा दुख जताया है. संगठन ने बताया कि पंकज धीर का निधन 15 अक्टूबर को हुआ और उनका अंतिम संस्कार विले पर्ले, मुंबई में शाम 4:30 बजे किया जाएगा.

कर्ण के किरदार से मिली पहचान

पंकज धीर ने 1988 में आए बीआर चोपड़ा के शो ‘महाभारत’ में कर्ण का रोल निभाया था. इस किरदार ने उन्हें घर-घर मशहूर कर दिया. उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने पहले अर्जुन के लिए ऑडिशन दिया था और कॉन्ट्रैक्ट भी साइन किया था. मगर बाद में रोल फिरोज खान को मिल गया. उन्होंने कहा था कि मेकर्स चाहते थे वो बृहन्नला के रोल के लिए मूंछें हटवाएं, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया. इससे नाराज होकर बीआर चोपड़ा ने उन्हें बाहर कर दिया. मगर बाद में उसी शो में (Pankaj Dheer Death) कर्ण का रोल उन्हें मिल गया और इतिहास बन गया.

फिल्मों में भी चमके पंकज धीर

पंकज ने टीवी के साथ-साथ फिल्मों में भी बेहतरीन काम किया. सोल्जर, सड़क और बादशाह जैसी फिल्मों में उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया. उन्होंने कई पौराणिक सीरियल्स जैसे चंद्रकांता, द ग्रेट मराठा में भी शानदार अभिनय किया. निजी जिंदगी की बात करें तो वो अपनी पत्नी अनीता धीर और बेटे निकितिन धीर को पीछे छोड़ गए हैं. निकितिन भी एक्टर हैं और फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में थंगाबली के रोल से प्रसिद्ध हुए. श्रीमद रामायण में उन्होंने रावण का किरदार निभाया, जबकि उनकी पत्नी कृतिका सेंगर भी टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री हैं.

दीपिका-रणवीर के घर फिर खुशखबरी के संकेत
Amitabh Bachchan Horoscope : कंटेस्टेंट ने बताई अमिताभ बच्चन की कुंडली, भविष्यवाणी सुनकर हैरान रह गए बिग बी
Drishyam 3 Confirmed : विजय सलगांवगकर बनकर लौटेंगे अजय देवगन, कंफर्म हुई दृश्यम 3
Toxic Release Date 2026 : Yash ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा, ‘Toxic’ की नई रिलीज डेट का ऐलान
Rashmika Mandanna Love Story : विजय देवरकोंडा से पहले इस सुपरस्टार से हुई थी सगाई, लेकिन शादी से पहले ही खत्म हो गया रिश्ता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Photo Comment Case
Photo Comment Case : डिप्टी CM विजय शर्मा की फोटो पर अभद्र कमेंट, साइबर थाने में दो केस दर्ज

Photo Comment Case  :पुलिस ने दोनों मामलों में…

Country-Made Pistol Arrest : जगदलपुर में देसी कट्टा-जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, शराब दुकान हत्याकांड के बाद पुलिस थी अलर्ट

Country-Made Pistol Arrest : पुलिस अब आरोपी के…

Blood Donation Discount
Blood Donation Discount : रायपुर में आज ब्लड डोनेट करने पर मिलेगा डिस्काउंट कूपन, रेस्टोरेंट-दुकानों पर मिलेगी छूट

Blood Donation Discount  : होटल और रेस्टोरेंट में…

Road Repair Demand
Road Repair Demand : सड़क के लिए दंतेवाड़ा के भाजपा नेता ने सरकार से मांगी भीख, नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- जनता के सवालों से शर्म आती है

Road Repair Demand :सुराना ने कहा कि नगरवासियों…

Jashpur Mitanin Contract Concern
Jashpur Mitanin Contract Concern : ठेका कंपनी के अधीन जाने की आशंका से मितानिनों ने सौंपा ज्ञापन

Jashpur Mitanin Contract Concern : मितानिनों ने इस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?