CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhupathi surrender : भूपति के झुकते ही बिखरा माओवादी किला, 170 से अधिक माओवादी हथियार लेकर समर्पण को निकले

Bhupathi surrender : भूपति के झुकते ही बिखरा माओवादी किला, 170 से अधिक माओवादी हथियार लेकर समर्पण को निकले

By Newsdesk Admin
16/10/2025
Share
Bhupathi surrender
Bhupathi surrender

सीजी भास्कर, 16 अक्टूबर। भाकपा (माओवादी) के वैचारिक संगठन केंद्रीय क्षेत्रीय ब्यूरो (सीआरबी) के सचिव और पोलित ब्यूरो सदस्य शीर्ष नेता भूपति उर्फ सोनू के आत्मसमर्पण (Bhupathi surrender) के साथ ही बंदूक के दम पर खड़ा पांच दशक पुराना माओवादी संगठन अब बिखराव की कगार पर पहुंच गया है।

बुधवार को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समक्ष 60 साथियों के साथ भूपति के आत्मसमर्पण के बाद माओवादी संगठन के भीतर तेजी से दरारें दिखने लगी हैं। इसका सीधा असर अब छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में दिख रहा है।
सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी) के अधीनस्थ माड़ डिविजन के करीब 120 माओवादी हथियारों के साथ आत्मसमर्पण की तैयारी में हैं।

यह समूह संगठन के प्रवक्ता और 25 लाख के इनामी माओवादी रूपेश के नेतृत्व में इंद्रावती नदी पार कर भैरमगढ़ क्षेत्र में पुलिस की सुरक्षा घेरे में एकत्र हो रहा है, जहां से उन्हें सुरक्षा घेरे में जगदलपुर लाने की तैयारी है।

इससे एक दिन पहले कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र से भी माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा। यहां डीकेएसजेडसी सदस्य और 25 लाख के इनामी माओवादी भास्कर व राजू सलाम के नेतृत्व में 50 माओवादी हथियारों के साथ बीएसएफ कैंप पहुंचकर आत्मसमर्पण कर चुके हैं और वहां से उन्हें सुरक्षा के बीच जगदलपुर लाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को जगदलपुर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा के सामने सभी माओवादी आधिकारिक रूप से हथियार डालकर आत्मसमर्पण करेंगे। पुलिस की ओर से इस समर्पण को लेकर लगातार गोपनीयता बरती जा रही है।

इस सामूहिक आत्मसमर्पण के साथ माओवादी संगठन का दंडकारण्य नेटवर्क अब लगभग पूरी तरह कमजोर पड़ चुका है। भूपति के समर्पण ने माओवाद के उस वैचारिक ढांचे को हिला दिया है, जो दशकों से संगठन की रीढ़ माना जाता था।

Contaminated Water Issue : खैरागढ़ में दूषित पानी से उपजा संकट, 50 ग्रामीण बीमार, 1 मौत—गांवों में डर और नाराजगी बढ़ी
Minor Assault Rural India : मटर तोड़ने पर दो नाबालिगों को बांधकर पीटने का मामला, आरोपी गिरफ्तार
सड़क दुर्घटना घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरों को मिलेगा 25 हजार
New Year Temple Crowd Chhattisgarh: नए साल की सुबह आस्था में डूबा छत्तीसगढ़, मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब
Mukhyamantri Helpline 1076 : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी सहारा, 24 घंटे में किसान अजय राजवाड़े को मिला खाद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Pension Arrears High Court Verdict : 59 महीने के पेंशन एरियर का रास्ता साफ

Chhattisgarh Pension Arrears High Court Verdict

Chhattisgarh Cooperative Week 2026 : 29 जून से 6 जुलाई तक राज्यभर में बड़े आयोजन

Chhattisgarh Cooperative Week 2026

Raipur Illegal Fertilizer Seizure : उर्वरक संकट, 1205 बोरी अवैध खाद जब्त

Raipur Illegal Fertilizer Seizure

Durg Police Station Incharge Transfers : दुर्ग पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Durg Police Station Incharge Transfers

Kharun River Pollution Crisis : खारुन की करुण कथा-3, केमिकल की मार से दम तोड़ती नदी

Kharun River Pollution Crisis

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?