CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Traffic Rules Violation : सड़क बनी मौत का खेल…! बिना हेलमेट पांच युवक एक बाइक पर, हादसे की आहट से थर्राया शहर

Traffic Rules Violation : सड़क बनी मौत का खेल…! बिना हेलमेट पांच युवक एक बाइक पर, हादसे की आहट से थर्राया शहर

By Newsdesk Admin
16/10/2025
Share
Traffic Rules Violation
Traffic Rules Violation

सीजी भास्कर, 16 अक्टूबर। शहर में यातायात व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए एक वीडियो में पांच युवक एक ही बाइक पर सवार नजर आ रहे हैं। इसमें बिना हेलमेट के ये युवक मुस्कुराते हुए सड़कों पर घूमते दिख रहे हैं। यह लापरवाही उनकी और दूसरों की जान के लिए भी बड़ा खतरा बन सकती थी। वीडियो प्रसारित होने के बाद यातायात पुलिस ने आरोपित युवकों के खिलाफ सख्त (Traffic Rules Violation) कार्रवाई करने की बात कही है।

इंटरनेट मीडिया पर बुधवार की सुबह एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसमें रामसेतु की ओर से मुक्तिधाम चौक की ओर जा रही एक बाइक पर पांच युवक सवार थे। बाइक चला रहा युवक हेलमेट नहीं पहने था। तीन युवक सीट पर बैठे थे, जबकि दो युवक पीछे संतुलन बनाकर बैठे थे।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि बाइक पर सवार युवकों में से कोई भी सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए ओवरलोडिंग और स्टंट जैसी हरकतें कीं, जो साफ तौर पर (Traffic Rules Violation) है। यातायात एएसपी रामगोपाल करियारे ने बताया कि वीडियो की जानकारी मिलने के बाद युवकों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह की लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दिखाया विक्ट्री साइन, वीडियो में मुस्कुराते आए नजर

वायरल वीडियो में युवक सड़क पर दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालकर बाइक पर स्टंट कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने वीडियो बनाने वाले को विक्ट्री साइन दिखाया और हंसते हुए फर्राटा भरी। पुलिस अब इन युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी में है।

पहले भी आ चुके हैं मामले, हाई कोर्ट के निर्देश पर हुई कार्रवाई

कुछ दिन पहले ही कार सवार युवकों ने मस्तूरी क्षेत्र में खिड़की पर बैठकर स्टंट किया था। उसका वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने जुर्माना लगाकर मामला खत्म किया। हाई कोर्ट ने जब इसका संज्ञान लिया तो राज्य सरकार को जवाब देने कहा। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर जुर्म दर्ज कर सभी गाड़ियों को जब्त किया था।

हाईवे पर जाम लगाने वाले रसूखदारों पर दर्ज हुआ केस

शहर के रसूखदार परिवार के युवकों ने नई गाड़ी खरीदने के बाद हाईवे पर जाकर रील बनाई थी। उन्होंने सड़क जाम कर दी थी। हाई कोर्ट ने इस मामले में भी सकरी पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए थे।

फर्जी नंबर प्लेट होने की आशंका

एएसपी रामगोपाल करियारे ने बताया कि प्रसारित वीडियो में बाइक का नंबर साफ नजर आ रहा है। उसके आधार पर बाइक मालिक की पहचान की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि बाइक की नंबर प्लेट फर्जी है। पुलिस सरकंडा और आसपास के क्षेत्र में युवकों की पहचान के लिए छानबीन कर रही है। बाइक की असलियत पता चलने के बाद उनके खिलाफ सख्त (Traffic Rules Violation) कार्रवाई की जाएगी।

Salman Khan New Action Film 2026: ‘मातृभूमि’ से पहले ही नई फिल्म की तैयारियां तेज, बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू
Bilaspur Sarafa Mahasammelan 2026 : 28 जून को सराफा महासम्मेलन, प्रदेशभर के कारोबारी होंगे शामिल
Murder Case : मां को गाली देने पर ग्रामीण की गमछे से गला घोंटकर हत्या, पुलिस डॉग रूबी ने आरोपी को पकड़ा
Chhattisgarh Assembly Budget Session 2026 : 23 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र, 20 मार्च तक चलेगी विधायी गतिविधियां
Electricity Tariff Public Hearing : बिजली टैरिफ पर जनता बोलेगी, नियामक आयोग ने जन-सुनवाई का पूरा कार्यक्रम किया जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Solar Eclipse 2026 
Solar Eclipse 2026 : आज का सूर्य ग्रहण क्यों है खास, जानें किन बातों का रखें ध्यान

Solar Eclipse 2026 :ग्रहण से जुड़े ज्योतिषीय प्रभाव…

रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का विमोचन, PM मोदी बोले- देश को चाहिए उनके जैसे जुझारू युवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति…

Mirzapur The Movie Starcast Fees
Mirzapur The Movie Starcast Fees : किसने ली कितनी फीस? पंकज त्रिपाठी सबसे आगे, जानिए पूरी स्टारकास्ट की कमाई

Mirzapur The Movie Starcast Fees :फिल्म की रिलीज…

Kawardha Fake Currency Case
Kawardha Fake Currency Case : 12.50 लाख के नकली नोट बरामद, बड़े नेटवर्क का खुलासा

Kawardha Fake Currency Case : पुलिस की इस…

Bhupesh Baghel on E20 Petrol
Bhupesh Baghel on E20 Petrol : भूपेश का BJP पर पलटवार: ‘अपने बाप के घर से शुद्ध पेट्रोल लाएं’

Bhupesh Baghel on E20 Petrol :मुद्दे पर केंद्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?