CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Women Empowerment Success Story : सेंट्रिंग प्लेट्स से मिला दी रश्मि के सपनों को सहारा

Women Empowerment Success Story : सेंट्रिंग प्लेट्स से मिला दी रश्मि के सपनों को सहारा

By Newsdesk Admin
16/10/2025
Share
Women Empowerment Success Story
Women Empowerment Success Story

रश्मि कहरा ने बिहान योजना से जुड़कर सेंटरिंग प्लेट व्यवसाय की शुरुआत की।

हर महीने 20 हजार रुपये की आमदनी से बनी आत्मनिर्भर महिला उद्यमी।

बिर्रा गांव की महिलाओं में रश्मि बनीं प्रेरणा का स्रोत।

सीजी भास्कर, 16 अक्टूबर। जांजगीर-चांपा जिले के जनपद पंचायत बम्हनीडीह के बिर्रा गांव की महिला रश्मि कहरा ने यह साबित कर दिया है कि अगर हौसले मजबूत हों और अवसर सही मिले, तो गांव की मिट्टी से भी सफलता की नई कहानी लिखी जा सकती है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सहित गांव के अन्य निर्माण कार्यों में (Women Empowerment Success Story) सेंटरिंग प्लेट्स की आपूर्ति कर वह अब हर महीने 20 हजार रुपये की आमदनी अर्जित कर रही हैं। यह सफलता उन्हें बिहान योजना और स्व-सहायता समूह से जुड़कर मिली, जिसने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी।

रश्मि कहरा बताती हैं कि पहले परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी। बच्चों की पढ़ाई और घर का खर्च दोनों मुश्किल में था। तब उन्होंने हिम्मत जुटाकर रानी लक्ष्मीबाई स्व-सहायता समूह से जुड़ने का निर्णय लिया। समूह के सहयोग और बिहान के मार्गदर्शन से उन्हें आत्मनिर्भर बनने का मौका मिला। उन्होंने ग्राम संगठन की सहायता से समुदायिक निवेश कोष से 25 हजार रुपये का ऋण लिया। इस राशि से उन्होंने 1000 वर्गफीट की सेंटरिंग प्लेट तैयार कराई, जिसे प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य निर्माण कार्यों में किराये पर दिया जा रहा है। इसी से आज उनकी नियमित आय लगभग 20 हजार रुपये प्रति माह हो गई है।

रश्मि कहती हैं कि पहले जीवन बहुत कठिन था, लेकिन बिहान समूह से जुड़ने के बाद आत्मविश्वास बढ़ा और जीवन में नया बदलाव आया। वह कहती हैं — “अब मैं खुद कमा रही हूं, बच्चों की पढ़ाई कराती हूं और दूसरों को भी प्रेरित कर रही हूं।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं ने महिलाओं को असली सशक्तिकरण का मौका दिया है।

गांव की साथी महिलाओं के अनुसार, रश्मि की (Women Empowerment Success Story) अब प्रेरणा बन गई है। उनकी सफलता से कई अन्य महिलाएं भी समूहों से जुड़कर प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य आजीविका गतिविधियों में भागीदारी कर रही हैं। बिहान के जिला अधिकारी का कहना है कि रश्मि की उपलब्धि यह दर्शाती है कि अगर महिला को अवसर, प्रशिक्षण और सहयोग मिले तो वह अपने परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज की आर्थिक रीढ़ बन सकती है।

आज बिर्रा गांव में रश्मि का नाम गर्व से लिया जाता है। जो परिवार कभी आर्थिक तंगी में था, वही अब आत्मनिर्भरता की मिसाल बन गया है। सच में, रश्मि की यह (Women Empowerment Success Story) “बिहान से निकली उड़ान” की प्रतीक बन चुकी है, जिसने गांव की एक साधारण महिला को आत्मनिर्भरता की पहचान दिलाई है।

Balrampur Drowning Incident : नाले ने निगल ली दो मासूम जिंदगियां, गांव में पसरा मातम
Smart Meter : स्मार्ट मीटर और बिजली बिल को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, मांगें नहीं मानी गईं तो होगा चरणबद्ध आंदोलन
Paddy Procurement Scam : धान खरीदी में बड़ा खेल उजागर, 31 कर्मचारी निलंबित, 3 पर एफआईआर, एक बर्खास्त
Gariaband Murder Case : बदनामी की आग में बुझ गई ज़िंदगी, सहेलियों की हैवानियत ने गांव को दहला दिया
Marriage Promise Rape Case : लिव-इन में रखने के बाद मारपीट कर निकाला, आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?