CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sports Infrastructure Development : खेल अधोसंरचना को नई ऊंचाई, तीरंदाजी अकादमी और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का होगा निर्माण

Sports Infrastructure Development : खेल अधोसंरचना को नई ऊंचाई, तीरंदाजी अकादमी और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का होगा निर्माण

By Newsdesk Admin
18/10/2025
Share
Sports Infrastructure Development
Sports Infrastructure Development

सीजी भास्कर, 18 अक्टूबर। खेल प्रतिभाओं की भूमि के रूप में शुरूआत से ही जाना जाता रहा है। यहां के खिलाड़ियों (Sports Infrastructure Development) ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल के दम पर न केवल प्रदेश, बल्कि देश और विदेशों में भी जशपुर का नाम गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर की लोकसंस्कृति और यहां के खेलप्रेम से भलीभांति परिचित हैं। उनके नेतृत्व में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

Contents
  • तेजी से हो रहा है स्टेडियम का निर्माण, उभरेंगे प्रतिभाशाली खिलाड़ी
  • खिलाड़ियों, नागरिकों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

जिले में खेल अधोसंरचना के विकास के तहत आधुनिक स्टेडियमों और खेल मैदानों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। यहां विभिन्न महत्वपूर्ण खेल आयोजनों के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।

तेजी से हो रहा है स्टेडियम का निर्माण, उभरेंगे प्रतिभाशाली खिलाड़ी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए स्टेडियमों और खेल मैदानों की स्वीकृति एवं निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। जिले में निवासरत विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय को जन्म से ही तीरंदाजी में प्राकृतिक निपुणता प्राप्त होती है।

इस पारंपरिक कौशल को निखारकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से सन्ना में 20 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी का निर्माण किया जाएगा।

इस अकादमी में लाइब्रेरी, मेडिकल सेंटर, नर्सरी, हर्बल प्लांटेशन, अत्याधुनिक ग्राउंड, चेंजिंग रूम, कोच रूम, उपकरण केंद्र, स्किल डेवलपमेंट सेंटर, प्रशिक्षण कक्ष, वार्डन एवं गार्ड रूम जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

साथ ही उपकरण, परिवहन के लिए बस, हाईमास्ट लाइट जैसी व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। यह परियोजना जशपुर के खेल विकास में नई पहचान बनाएगी और क्षेत्रीय खिलाड़ियों को उन्नत मंच प्रदान करेगी (Sports Infrastructure Development)।

इसी तरह कुनकुरी में 63 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को भी मंजूरी मिल चुकी है। यह कॉम्प्लेक्स आधुनिक खेल ढांचे और सुविधाओं से सुसज्जित होगा, जिसमें एथलेटिक्स ट्रैक एवं पवेलियन, बास्केटबॉल कोर्ट, कबड्डी और खो-खो मैदान, स्विमिंग पूल, ड्रेस चेंजिंग रूम, वॉलीबॉल ग्राउंड, जंपिंग गेम और खेल उपकरण शामिल होंगे। इसी प्रकार से मुख्यमंत्री श्री साय के कार्यकाल में 2.83 करोड़ लागत के बगीचा में स्वीकृत हुए आधुनिक इनडोर बैडमिंटन स्टेडियम का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है।

इसके साथ ही मयाली में एडवेंचर स्पोर्ट्स संचालित है। घोलेंग में फुटबॉल स्टेडियम के लिए भूमि का चिन्हांकन किया गया है। जिला मुख्यालय जशपुर में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान के पास 3.50 करोड़ लागत के बास्केट बाल कोर्ट का निर्माण कार्य जारी है। रणजीता स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ ग्रास और एलईडी डिस्प्ले लगाए जाने की घोषणा की गई है, जिससे जिले में खेल अधोसंरचना को एक नए स्तर पर ले जाया जा सकेगा (Sports Infrastructure Development)।

नगरीय क्षेत्र से लेकर ग्रामीण अंचलों तक स्टेडियमों और खेल मैदानों के जीर्णोद्धार व निर्माण की निरंतर स्वीकृति दी जा रही है। मुख्यमंत्री के विशेष प्रयासों से सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन और माण देशी फाउंडेशन द्वारा जिले में 20 आधुनिक खेल ग्राउंड विकसित किए जाएंगे।

इनका उद्देश्य उभरते खिलाड़ियों को ओलंपिक जैसे बड़े मंचों के लिए तैयार करना है। इसके लिए बेहतर ट्रेनिंग सुविधाएं, अनुभवी कोचिंग स्टाफ और अत्याधुनिक उपकरण खिलाड़ियों को उपलब्ध कराए जाएंगे।

खिलाड़ियों, नागरिकों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

खेल प्रेमियों और आम नागरिकों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने हमेशा खेलों को समाज और युवाओं के विकास का माध्यम माना है। उनकी प्राथमिकताओं में खेल सुविधाओं का विस्तार और ग्रामीण अंचलों तक खेल अधोसंरचना उपलब्ध कराना शामिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जशपुर के खिलाड़ी अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए और अधिक तैयार हो पाएंगे। यह पहल जिले में खेल संस्कृति को नई पहचान दिलाएगी और आने वाली पीढ़ियों को खेलों की ओर प्रेरित करेगी।

IPL 2025: प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले पर मानसून का साया, जानें कहां खेले जा सकते हैं मुकाबले
ODI Record : धर्मशाला में किसके नाम होगा बड़ा कीर्तिमान, दो बल्लेबाजों के सामने इतिहास रचने का मौका
Chhattisgarh Olympic Announcement : खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान, ओलंपिक प्रतिभागियों को मिलेगा 21 लाख रुपये
Sports Infrastructure Chhattisgarh : खेलों में उड़ान भरता छत्तीसगढ़: मैदान से मेडल तक बदलती तस्वीर
Sai Sudharsan : 7 मैच 444 रन, 4 फिफ्टी और एक शतक… 8.5 करोड़ वाला खिलाड़ी बना रन मशीन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bijapur Naxal Operation
Bijapur Naxal Operation : CRPF की बड़ी कार्रवाई, 14 नक्सली डंप बरामद; IED, रायफल और विस्फोटक सामग्री जब्त

नक्सल विरोधी अभियान के तहत CRPF की 199वीं…

Katghora Bypass Accident
Katghora Bypass Accident : कटघोरा बाइपास पर पेड़ से टकराया तेज रफ्तार 407 वाहन, टक्कर के बाद लगी आग; चालक ने कूदकर बचाई जान

जिले के कटघोरा बाइपास पर रविवार देर रात…

Dhimrapur Road Raigarh
Dhimrapur Road Raigarh : ढिमरापुर रोड की बदहाली पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़क नहीं सुधरी तो चक्काजाम की चेतावनी

ढिमरापुर रोड की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस…

Raipur Ganeshotsav Preparations
Raipur Ganeshotsav Preparations : रायपुर में गणेशोत्सव की तैयारियों में देरी, विसर्जन कुंड का काम धीमा मिलने पर अफसरों ने जताई नाराजगी

गणेशोत्सव से पहले राजधानी रायपुर में तैयारियां तेज…

Jhiram Ghati Case
Jhiram Ghati Case : झीरम घाटी मामले में CM साय का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- सबूत थे तो जांच एजेंसी को क्यों नहीं दिए?

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने झीरम घाटी नरसंहार मामले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?