CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Breaking : पति से अनबन ठीक करवाने महिला ने तांत्रिक को दिए 14 लाख कैश और 4 लाख के जेवर, पुलिस से कहा – साहब..❗मेरे घर में डकैती हुई है..” मामला राजधानी रायपुर का

CG Breaking : पति से अनबन ठीक करवाने महिला ने तांत्रिक को दिए 14 लाख कैश और 4 लाख के जेवर, पुलिस से कहा – साहब..❗मेरे घर में डकैती हुई है..” मामला राजधानी रायपुर का

By Newsdesk Admin
19/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 19 अगस्त। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी में 18 लाख रुपए की डकैती वाली खबर झूठी निकली है। पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठाकर एक तांत्रिक ने महिला से अनुष्ठान के नाम पर 30 लाख रुपए मांगे थे, जिसके बाद महिला ने उसे 14 लाख कैश और लगभग 3-4 लाख के जेवर दे दिए और पति से छिपाते हुए पुलिस के पास जाकर शिकायत कर कहा कि साहब, मेरे घर में डकैती हो गई है।

आपको बता दें कि यह पूरा मामला आदर्श विहार गुढ़ियारी रायपुर इलाके का है। पुलिस को कल सुबह डकैती की खबर मिली। महिला ने बताया कि 3-4 लोगों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस डॉग स्कॉड के साथ वहां पहुंची और जांच शुरू की। चारों तरफ नाकाबंदी भी की गई।

मौके पर पहुंचा डॉग स्कॉड बार-बार परिवार के मेंबर के पास ही जाकर रुक जा रहा था। तब CSP मणिशंकर चंद्रा ने जब परिवार के सदस्यों से पूछताछ की तो माजरा कुछ और ही निकला। जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो पता चला कि महिला एक तांत्रिक के संपर्क में थी।गौरतलब हो कि महिला स्वाति केसरवानी घर में सुख-शांति के लिए तांत्रिक विजय पांडेय से मिलते रहती थी। तांत्रिक ने महिला को बताया कि तुम्हारा पति एक तांत्रिक अनुष्ठान कर रहा है जिसमें तुम्हारे दोनों बच्चे और तुम मर जाओगी। लगातार डराते हुए उसने महिला को झांसे में लिया। विजय पांडेय ने महिला से यह भी कहा कि अगर मुझे 30 लाख रुपए देती हो तो एक ऐसा अनुष्ठान करूंगा कि सब ठीक हो जाएगा, सब बच जाएंगे और घर में भी सब अच्छा हो जाएगा। स्वाति उसकी बात में आकर पैसे के जुगाड़ में लग गई। घर में स्वाति के पति रवि के पैसे रखे हुए थे।

तांत्रिक विजय ने महिला से कहा कि उस पैसे को वहां से निकालकर ले आओ। साथ ही सोने-चांदी के जो भी जेवरात हैं उसे भी ले आओ और एक झूठी कहानी बता देना कि 3-4 लोग डकैती कर ले गए। तांत्रिक ने कहने पर महिला ने पहले उसे अनुष्ठान के लिए 14 लाख रुपए और जेवर दे दिए और घर आकर रविवार की सुबह 112 में कॉल घर डकैती की सूचना दी।

मौके पर पहुंची गुढ़ियारी पुलिस को महिला और उसके दोनों बच्चों ने बताया कि घर में रात 3 बजे चार लोग घुसे थे। वो छत से घर में घुसे और स्वाति को स्सी से बांधा तथा सारे रुपए और जेवर लेकर फरार हो गए। फिर मौके पर जब पुलिस की टीम पहुंची तो कहानी और ही नजर आई। महिला ने भी डरकर अपने पति को सारी सच्चाई वहीं बता दी। इसके बाद एंटी क्राइम साइबर यूनिट की मदद से आरोपी की तलाश की गई और उसे भाटागांव से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से कैश और जेवरात भी बरामद कर लिए हैं।

दरअसल, पति-पत्नी की आपस में अनबन की भी खबरें हैं और दोनों एक दूसरे के चरित्र पर शक करते हैं। रवि और स्वाति का एक बेटा और एक बेटी हैं। पति-पत्नी की अनबन और विवाद की जानकारी आरोपी विजय को पता चली, ऐसे में उसने इस बात का फायदा उठाया और स्वाति को उसके पति के खिलाफ भड़काता रहा। पुलिस ने बताया कि आरोपी तांत्रिक विजय पांडेय को जो रकम मिली थी। उससे उसने 2 नयी स्कूटी खरीदी। दोनों स्कूटी को उसने परिवार के नाम से 2.50 लाख रुपए में खरीदा, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

यूपी के इन जिलों में योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, 178 मदरसों और धार्मिक स्थलों पर चला बुलडोजर
उपभोक्ता मामलों में रिफंड पर ब्याज भी मुआवजा जैसा- कन्ज्यूमर कमीशन ने क्यों कहा ऐसा
भोपाल में मरीज की बाद मौत के बाद परिजन और डॉक्टर भिड़े, एक-दूसरे पर जमकर बरसाए लात-घूंसे..
DMF Road Development  :  डीएमएफ से बदली खनन प्रभावित गांवों की तस्वीर, मुढ़ापार-कोरबी सड़क बनी विकास की नई पहचान
Raipur WRS Colony Murder : आधी रात खुले मैदान में खून से लथपथ मिली अज्ञात लाश, दाहिने हाथ पर गुदा मिला ‘RK’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fertilizer Black Marketing Action
Fertilizer Black Marketing Action : कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन! 275 बोरी यूरिया जब्त, किसानों से खिलवाड़ करने वालों को सख्त चेतावनी

सीजी भास्कर, 05 जुलाई : छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ…

School Uniform Quality
School Uniform Quality : स्कूल गणवेश की गुणवत्ता पर सरकार का बड़ा दावा, 100% जांच के बाद ही हो रही सप्लाई

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  छत्तीसगढ़ सरकार ने…

Shyama Prasad Mukherjee Statue
Shyama Prasad Mukherjee Statue : छत्तीसगढ़ के 32 शहरों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाएं

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  छत्तीसगढ़ सरकार ने…

Dumartarai Wholesale Market Phase 2
Dumartarai Wholesale Market Phase 2 : आज मुख्यमंत्री साय करेंगे डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  छत्तीसगढ़ की राजधानी…

Bilaspur Conversion Row
Bilaspur Conversion Row : IMA सभा भवन में मतांतरण के आरोप पर हंगामा, हिंदू संगठनों ने FIR की उठाई मांग

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  शहर के सीएमडी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?