CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Govardhan Puja 2025 : आज श्रीकृष्ण के गिरधारी स्वरूप की होगी पूजा, अर्पित होंगे छप्पन भोग

Govardhan Puja 2025 : आज श्रीकृष्ण के गिरधारी स्वरूप की होगी पूजा, अर्पित होंगे छप्पन भोग

By Newsdesk Admin
22/10/2025
Share
Govardhan Puja 2025
Govardhan Puja 2025

सीजी भास्कर, 22 अक्टूबर। दीपावली के एक दिन बाद आज कार्तिक मास की परवा (प्रथमा) तिथि को गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2025) पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह से मनाई जा रही है। पांच दिन की दीपोत्सव परंपरा में यह पहला ऐसा पर्व है जिसका वैदिक आधार स्पष्ट नहीं, लेकिन इसकी जड़ें सीधे पौराणिक कथाओं में निहित हैं। गोवर्धन पूजा का उल्लेख श्रीमद्भागवत पुराण, महाभारत और हरिवंश पुराण में मिलता है।

भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित यह पूजा ग्रामीण परंपरा का प्रतीक मानी जाती है, जो समुदाय और संगठन की सामूहिक आस्था का दर्शन कराती है। महाभारत में वर्णित प्रसंग के अनुसार, ब्रज (गोकुल, वृंदावन, बरसाना, नंदगांव) के लोग पहले इंद्र देव की वैदिक पूजा करते थे। समय के साथ इस पूजा में आडंबर बढ़ गया और भय का तत्व शामिल हो गया। दूध, दही, घी, छाछ और नई फसल का बड़ा हिस्सा इंद्र यज्ञ में खर्च होने लगा।

तब किशोर कृष्ण ने इस आडंबरपूर्ण पूजा का विरोध किया और ग्रामीणों को सलाह दी कि इंद्र के बजाय प्रकृति की पूजा की जाए — नदी, ग्राम, गोधन, पशुधन, धरती माता, वृक्ष और गोवर्धन पर्वत (Govardhan Puja 2025)। श्रीकृष्ण ने कहा कि नदी जीवन देती है, गोधन से अन्न और पोषण मिलता है, पशुधन किसान का साथी है, धरती अनाज देती है, वृक्ष फल देते हैं और गोवर्धन पर्वत ब्रज की सुरक्षा और वर्षा का आधार है।

इंद्र के क्रोध से बचाने उठाया गोवर्धन पर्वत

नंदबाबा और ब्रजवासियों ने श्रीकृष्ण की बात मान ली और इंद्र पूजा बंद कर गोवर्धन पूजा शुरू की। इससे क्रोधित देवराज इंद्र ने ब्रजभूमि पर लगातार सात दिन वर्षा कर दी। तब श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर उठा लिया। सात दिन और सात रात तक वे खड़े रहे, और इंद्र के क्रोध व अभिमान को शांत किया। अंततः इंद्र ने श्रीकृष्ण के दिव्य स्वरूप को पहचाना और उनके शरणागत हो गए।

गोवर्धन पर्वत स्वयं श्रीकृष्ण का स्वरूप

हरिवंश पुराण और भागवत पुराण में वर्णित यह कथा ही गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2025) का आधार बनी। श्रीकृष्ण ने आठ दिन तक चलने वाले इस पर्व की परंपरा शुरू की, जिसमें गोवर्धन पूजा से लेकर गोपाष्टमी तक प्रकृति की पूजा की जाती है। ब्रजवासी अन्न, नदी, धरती और पशुधन की आराधना करते हैं।

गोवर्धन पर्वत अब लोकदेवता माने जाते हैं। कई परिवारों में वे कुलदेवता हैं। मथुरा के ब्रज क्षेत्र से लेकर राजस्थान की नाथ परंपरा तक और फिर गुजरात-महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में भी गिरधारी स्वरूप की पूजा होती है। ऐसा माना जाता है कि गोवर्धन पर्वत स्वयं श्रीकृष्ण का अचल स्वरूप हैं जो प्रकृति और भक्ति के संगम का प्रतीक है।

Cold Wave Chhattisgarh : हवा बदलेगी दिशा, 15 जनवरी के बाद फिर कांपाएगी कड़ाके की ठंड
Vice President Visit Chhattisgarh : पांच नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, इस कार्यक्रम में होंगे शामिल
सीमा पर तनाव के बीच भारत का ‘शक्ति प्रदर्शन’: गंगा एक्सप्रेसवे पर उतरा फाइटर जेटों का जत्था
High Salary Government Jobs in India: भारत की टॉप सरकारी नौकरियां जहां सैलरी के साथ रुतबा भी मिलता है
Thailand–Cambodia Clash: थाईलैंड के हवाई हमलों से फिर भड़का सीमा विवाद, 45 दिन पुरानी सीजफायर डील डगमगाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

NIA Special Court in Bastar : नक्सल मामलों की सुनवाई में आएगी तेजी

सीजी भास्कर, 10 जून। बस्तर संभाग में नक्सल…

Raipur Pulsar Bike Theft : भाठागांव चौक से चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

सीजी भास्कर, 10 जून।राजधानी रायपुर में बाइक चोरी…

Gariaband Villages Demand Electricity :सुशासन शिविर में भी नहीं मिली सुनवाई, PM तक पहुंची दर्दभरी पुकार

सीजी भास्कर, 10 जून। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में…

Santosh Sahu Murder Case Verdict :पत्नी और भतीजे को उम्रकैद,चरित्र शंका में रची पति की हत्या की साजिश

सीजी भास्कर, 10 जून। दुर्ग जिले के चर्चित संतोष…

Dantewada Child Kidnapping Case : वैन से आए फेरीवाले 2 साल की बच्ची को उठा ले गए

सीजी भास्कर, 10 जून। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में…

You Might Also Like

खेलट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराजनीतिराज्य

पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन MLC पद के लिए नॉमिनेट, 16 साल पहले थे सांसद

31/08/2025
घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

जाति पूछ कर एंट्री, फिर पुलिस से भिड़े, यादव समाज का उग्र प्रदर्शन, हाईवे पर बवाल

26/06/2025
छत्तीसगढ़बजट

Gold Price Today : सोने की कीमत 1 लाख 40 हजार के पार, चांदी के रेट में करीब 15 हजार रुपये का भारी उछाल

12/01/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डबजटसामाजिक

Diwali Business Explosion : CG में दिवाली-धनतेरस पर सोना-चांदी व ऑटो व्यापार में 2000 करोड़ रुपये का उछाल

20/10/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?