CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » School Teacher Suspension : सरकारी स्कूल में चिकन-शराब पार्टी करने वाले दो शिक्षक सस्पेंड, बच्चों के सामने की गई शर्मनाक हरकत

School Teacher Suspension : सरकारी स्कूल में चिकन-शराब पार्टी करने वाले दो शिक्षक सस्पेंड, बच्चों के सामने की गई शर्मनाक हरकत

By Newsdesk Admin
23/10/2025
Share
School Teacher Suspension
School Teacher Suspension

सीजी भास्कर, 23 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक के रहटाटोर प्राथमिक विद्यालय से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहाँ शिक्षकों ने स्कूल के भीतर ही शराब और मुर्गा पार्टी (School Teacher Suspension) आयोजित की। मध्यान्ह भोजन बनाने वाले रसोइयों से मुर्गा मंगवाकर कटवाया गया, फिर चिकन बनाकर पार्टी की गई। यह मामला 7 अक्टूबर का है, जब मानिकचौरी मिडिल स्कूल के हेडमास्टर आधिकारिक तौर पर अतिथि शिक्षक के रूप में रहटाटोर स्कूल पहुंचे थे। वहीं, स्थानीय शिक्षकों ने उनकी मेहमाननवाजी में यह पार्टी आयोजित की।

इस पार्टी में स्कूल के प्रधान पाठक राजेश्वर मरावी, सहायक शिक्षक मनोज नेताम और अन्य शिक्षकों ने भी हिस्सा लिया। स्कूल के बच्चों ने बताया कि सभी शिक्षक कार्यालय कक्ष में बैठकर शराब पी रहे थे और नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। यह नजारा देखकर बच्चे डर गए और घर भाग गए। घर जाकर उन्होंने पूरी घटना की जानकारी अपने अभिभावकों को दी।

बच्चों के सामने शराबखोरी और गाली-गलौज

पीड़ित बच्चों और महिला रसोइयों ने बताया कि इस दौरान (School Teacher Suspension) शिक्षक नशे में धुत होकर अनुचित व्यवहार कर रहे थे। नशे में उन्होंने न सिर्फ़ स्कूल की मर्यादा का उल्लंघन किया बल्कि बच्चों के सामने गंदी भाषा का प्रयोग किया। घटना की जानकारी जैसे ही गांव में फैली, अभिभावक और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुँच गए।

अधिकारी मामले को दबाने में जुटे रहे

ग्रामीणों का आरोप है कि जब यह मामला मस्तूरी शिक्षा विभाग तक पहुँचा, तब भी अधिकारी इसे दबाने की कोशिश करते रहे। घटना की सूचना जिला मुख्यालय को देर से दी गई। लगभग 15 दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने (Teacher Misconduct Bilaspur) वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पुरानी शिकायतें भी खुलीं

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब इन शिक्षकों ने स्कूल समय में शराब पी हो। कई बार वे नशे में स्कूल पहुँचते रहे हैं, बच्चों से साफ-सफाई करवाते हैं और खुद आराम करते हैं। उनके खिलाफ पहले भी शिकायतें ब्लॉक शिक्षा कार्यालय तक पहुंची थीं, मगर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई।

कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। बीईओ मस्तूरी से प्रतिवेदन मंगाने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने हेडमास्टर राजेश्वर मरावी और सहायक शिक्षक मनोज नेताम को निलंबित (School Teacher Suspension) कर दिया है। जबकि, अतिथि शिक्षक के रूप में आए गोपीलाल मार्शल के खिलाफ अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि विद्यालय में कुल 145 विद्यार्थी हैं और चार शिक्षक पदस्थ हैं।

लेकिन शराबी शिक्षकों की वजह से स्कूल का शैक्षणिक माहौल पूरी तरह बिगड़ चुका है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और शिक्षक खुलेआम शिक्षा व्यवस्था की साख को ठेस पहुँचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी अपनी लापरवाही और ढिलाई से इन शिक्षकों को संरक्षण दे रहे हैं। अब जरूरत है कि सरकार इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाए और दोषियों पर कठोर कार्रवाई करे।

नारी शक्ति सम्मान अवॉर्ड शो सीजन-4: उत्कृष्ट महिलाओं को मिला मंच और सम्मान
दुर्ग की चित्ररेखा को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान, इस वजह से हुईं चयनित, पिता हैं किसान माता गृहिणी, नगपुरा गांव में हुई स्कूली शिक्षा
अंबिकापुर: स्कूटी स्टार्ट करते समय कारोबारी को आया हार्ट अटैक, सड़क पर गिरा; मदद के बिना तड़पते हुए मौत
Beef in suitcase at railway station : दो महिलाएं गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Chhattisgarh Assembly Protest : ‘G RAM G’ पर सियासी संग्राम: विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव ठुकराया गया, कांग्रेस ने किया वॉकआउट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Change in Bakrid holiday : 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

सीजी भास्कर, 26 मई। छत्तीसगढ़ सरकार ने बकरीद…

Tank Ram Verma inspection : अधिकारियों को फटकार, “सांप की तरह बैठकर कुर्सियां मत तोड़ो”

सीजी भास्कर, 26 मई।छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम…

Surajpur forest mystery : मिला नर कंकाल, सिर और हाथों पर चिपकी मिली चमड़ी

सीजी भास्कर, 26 मई। सूरजपुर जिले के कुदरगढ़…

Kanker Naxal explosive recovery : जंगल में छिपाए विस्फोटक जब्त

सीजी भास्कर, 26 मई। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में…

Unique style of Minister : दोस्तों संग छेड़ी संगीत महफिल

सीजी भास्कर, 26 मई। छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम…

You Might Also Like

Forest Coupe Cutting
छत्तीसगढ़

Forest Coupe Cutting : सुदूर अंचल में वन विभाग की पहल से बदल रहा ग्रामीणों का जीवन

20/11/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

रायपुर: युवकों ने महिला को चाकू दिखाकर दी धमकी, गाली-गलौज और जान से मारने की चेतावनी; एक आरोपी निकला हिस्ट्रीशीटर

11/05/2025
अपराधछत्तीसगढ़

Student Assault Case in School : दुर्ग के आवासीय स्कूल में शिक्षक की बर्बरता, मोबाइल विवाद पर 9 छात्रों की पिटाई

25/02/2026
Chhattisgarh Revenue Cases
छत्तीसगढ़

नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स को दिए सख्त निर्देश

19/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?