CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dhanteras Gold Theft Raipur : दिवाली की भीड़ में ज्वेलरी शॉप से ढाई लाख के सोने के हार चोरी, CCTV में महिला की करतूत कैद

Dhanteras Gold Theft Raipur : दिवाली की भीड़ में ज्वेलरी शॉप से ढाई लाख के सोने के हार चोरी, CCTV में महिला की करतूत कैद

By Newsdesk Admin
23/10/2025
Share
Dhanteras Gold Theft Raipur
Dhanteras Gold Theft Raipur

सीजी भास्कर, 23 अक्टूबर। राजधानी रायपुर से लगे आरंग थाना क्षेत्र में धनतेरस के दिन एक ज्वेलरी शॉप (Jewellery Shop Theft Raipur) में बड़ी ही चालाकी से चोरी की घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने बेहद सधे हुए तरीके से दुकान के कर्मचारियों को बातों में उलझाया और मौके का फायदा उठाते हुए करीब ढाई लाख रुपए कीमत के दो सोने के हार पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

भीड़ का फायदा उठाकर दी वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार, यह घटना 18 अक्टूबर की है। धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी को लेकर भारी भीड़ थी। इसी दौरान एक महिला और एक युवक आरंग के मुख्य बाजार स्थित नवकार ज्वेलर्स (Jewellery Shop Theft Raipur) में पहुंचे। दोनों ने दुकानदार से गहने दिखाने को कहा। दुकान में भीड़ ज्यादा होने के कारण स्टाफ अन्य ग्राहकों में व्यस्त था। उसी बीच महिला ने बड़ी चतुराई से स्टाफ का ध्यान दूसरी ओर मोड़ दिया और मौका पाते ही चोरी को अंजाम दे दिया।

23 ग्राम के दो सोने के हार गायब

पुलिस के अनुसार, महिला ने गहनों के डिब्बे से करीब 23 ग्राम के दो सोने के हार निकालकर अपने साथी युवक को थमा दिए और दोनों चुपचाप दुकान से निकल गए। दोनों हारों की कुल कीमत करीब ढाई लाख रुपए आंकी गई है। भीड़भाड़ और आवाजाही के कारण किसी को भी चोरी की भनक नहीं लगी।

रात में स्टॉक मिलान के दौरान खुला राज

रात करीब 9 बजे जब दुकान का स्टॉक मिलान किया गया तो दो हार कम पाए गए। शक होने पर दुकान मालिक ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में स्पष्ट रूप से महिला को हार चोरी करते देखा गया। इसके बाद दुकान मालिक ने पूरी घटना की जानकारी आरंग थाना पुलिस को दी।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू

सूचना मिलते ही आरंग पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके साथी युवक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि “फुटेज में महिला साफ दिख रही है। उसकी पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।”

रायगढ़ में मंदिर गिराने पर बवाल: हिंदू संगठन ने चर्च का क्रॉस तोड़ा, भगवा झंडा लगाया, पुलिस से झूमाझटकी..
छत्तीसगढ़ बजट 2025: वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश कर रहे हस्तलिखित बजट, नई सड़कों के लिए 2000 करोड़
Bilaspur DEO Corruption : विधवा शिक्षिका से 1.24 लाख की रिश्वत का आरोप, डीईओ को DPI का नोटिस – 7 दिन में मांगा जवाब
ACB–EOW Raids in Chhattisgarh : रायपुर, दुर्ग, धमतरी और राजनांदगांव में कारोबारियों के ठिकानों पर तड़के छापेमारी
रंग खेलने निकले थे, तेज स्‍पीड में चला रहे थे गाड़ी, अंबिकापुर में बाइक-स्‍कूटी की टक्‍कर में दो की मौत, दो की हालत नाजुक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

X Viral Video Rule
X Viral Video Rule  :  X पर कॉपी पेस्ट कमाई का खेल बंद, वायरल वीडियो चुराने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

सीजी भास्कर, 25 मई : माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X…

Sand Mafia Action
Sand Mafia Action : अवैध रेत माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, दो ट्रैक्टर जब्त, तोड़ा गया रैम्प

सीजी भास्कर, 25 मई : बलौदाबाजार जिले में…

Barnawapara Elephant Alert
Barnawapara Elephant Alert : दंतैल हाथी का आतंक, ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट जारी

सीजी भास्कर, 25 मई : बलौदाबाजार जिले के…

Baby Elephant Death
Baby Elephant Death : दलदल में समा गई मासूम जान, मृत शावक को उठाने की कोशिश करती रही हथिनी

सीजी भास्कर, 25 मई : छत्तीसगढ़ के रायगढ़…

Prayer Meeting Controversy
Prayer Meeting Controversy : प्रार्थना सभा में धर्मांतरण का आरोप, पास्टर समेत तीन लोगों पर केस दर्ज

सीजी भास्कर, 25 मई : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर…

You Might Also Like

अन्यघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीट्रेंडिंगभिलाई-दुर्गराज्यस्वास्थ्य

Big questions on security system : रायपुर के करेंसी टावर में लिफ्ट, IAS के बाद कांग्रेस प्रवक्ता भी फंसे

22/04/2026
Khorara News
अपराधछत्तीसगढ़

Khorara News : भाजपा पार्षद के घर पर गुंडों का हमला, दहशत में परिवार

27/02/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

छत्तीसगढ़ में हर 5 घंटे में एक नाबालिग से दुष्कर्म, 90% मामलों में जान-पहचान वाले आरोपी

13/04/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

पाकिस्तान से जंग लड़ चुके थे शेखर दत्त:आर्मी चीफ मानेक शॉ ने दिया वीरता मेडल, 71 की लड़ाई में कैप्चर किए पाक के इलाके..

04/07/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?