CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Accident: सड़क हादसे में भिलाई के होटल व्यवसायी की दर्दनाक मौत 🛑 ब्रेजा कार सिलेंडर से भरी खड़ी ट्रक से जा टकराई 🛑 एक युवक गंभीर रूप से घायल

Bhilai Accident: सड़क हादसे में भिलाई के होटल व्यवसायी की दर्दनाक मौत 🛑 ब्रेजा कार सिलेंडर से भरी खड़ी ट्रक से जा टकराई 🛑 एक युवक गंभीर रूप से घायल

By Newsdesk Admin
19/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 19 अगस्त। रक्षाबंधन के दिन भिलाई के स्मृति नगर चौकी अंतर्गत सूर्या मॉल की ओर से अवंती बाई चौक आ रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार सड़क किनारे खड़े सिलेंडर से भरे ट्रक में पीछे से घुस गई। इस दुर्घटना में शहर के होटल व्यवसायी युवक की मौत हो गई जबकि कार सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों कार सवार युवकों काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर है। मृत युवक की पहचान स्टील कॉलोनी में संचालित मिश्रा भोजनालय के संचालक राधिका नगर सुपेला निवासी विनय मिश्रा (35 वर्ष) के रूप में हुई है।

स्मृति नगर पुलिस ने बताया कि यह हादसा आज शाम करीबन पौने 5 बजे हुआ। अवंती बाई चौक से पहले एक एलपीजी सिलेंडर से भरा ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। उसी दौरान सूर्या मॉल की तरफ से तेज रफ्तार ब्रेजा कार आई। कार फरीद नगर निवासी शफीक खान की बताई जा रही है। कार को राधिका नगर निवासी स्टील कॉलोनी में होटल व्यवसाय करने वाले विनय मिश्रा पिता दुर्गेश मिश्रा चला रहे थे। परिचालक के सीट पर जुनवानी निवासी आशीष शुक्ला साथ में बैठे हुए थे। कोहका चौक से पहले मोड़ पर ड्राइवर ने कार को तेजी से लाते हुए खड़े ट्रक में घुसा दिया। गाड़ी इतनी रफ्तार में थी कि ट्रक के पिछले हिस्से में कार का पूरा इंजन घुस गया। दुर्घटना के बाद कार के एयर बैग भी खुले लेकिन वे भी दोनों को बचा नहीं सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पिछले दरवाजे के रास्ते दोनों युवकों को गाड़ी से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने विनय मिश्रा को मृत घोषित कर दिया है।

विनय मिश्रा के आकस्मिक निधन की खबर से परिवार में मातम पसर गया। शहर व्यवसायियों ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। कल 20 अगस्त को दोपहर 2 बजे विनय का अंतिम संस्कार राम नगर मुक्ति धाम में किया जाएगा।

तबादला ब्रेकिंग: 29 IAS अफसरों के तबादले, बिजली कंपनी के CMD को भी बदला, देखिए कौन से अफसर किए गए इधर-उधर
कांग्रेस नेता पूर्व विधायक की मौत, उनकी कार-ऑटो से टकराई, पीछा करते ऑटो चालक करने लगा मारपीट, हास्पीटल लाए गए तब तक थम गईं सांसें, समर्थकों में पसरा मातम
तिरूपति बालाजी में लड्डू विवाद, आस्था से जुड़े मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, CBI और FSAI अधिकारियों की SIT करेगी जांच
Police Delay in Arrest : FIR के 30 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, भीम आर्मी–सतनामी समाज का थाने पर दबाव
CG News 🛑 छत्तीसगढ़ के कोरबा में देर रात कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, देखिए विडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

House Theft
House Theft : विधवा महिला के सूने घर में चोरी, धान बिक्री के 28 हजार रुपये लेकर फरार हुए चोर

धमतरी जिले में House Theft का मामला सामने…

BJP Resignation
BJP Resignation: डोंगरगढ़ भाजपा में बढ़ी अंदरूनी कलह, 111 कार्यकर्ताओं के बाद 26 नेताओं ने भी छोड़ा साथ

डोंगरगढ़ में BJP Resignation का सिलसिला थमता नजर…

District Hospital
District Hospital : ओटी में चींटियों का कब्जा, जिला अस्पताल में C-Section रुका

ऑपरेशन थिएटर में बड़ी संख्या में चींटियां मिलने…

Theft CCTV
Theft CCTV: भीख मांगने के बहाने घरों में घुस रहे चोर, CCTV में कैद हुई वारदात

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में Theft CCTV का…

Road Connectivity
Road Connectivity : सड़क नहीं होने से खेत में हुई प्रसूता की डिलीवरी, बीच रास्ते में रुकी एंबुलेंस

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में Road Connectivity की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?